मध्य प्रदेश में Congress MLA पर नकली और Poisonous liquor कारोबार की फैक्ट्री चलवाने का आरोप

नकली और जहरीला शराब का कारोबार को एकबार फिर मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोप लगा है और इस बार राज्य में शासन कर रही भाजपा ने विपक्षी दल कांग्रेस More »

जनगणना 2027 के लिए MP में तैयारियां, First चरण पूर्व Ratlam, सिवनी, Gwalior में मकान सूचीकरण व गणना का हुआ परीक्षण

भारत की जनगणना 2027 को लेकर मध्य प्रदेश में जोरशोर के साथ तैयारियां शुरू हो गई हैं। जहां अप्रैल 2026 से प्रथम चरण शुरू होने जा रहा है तो इसके पहले रतलाम, More »

IPS Rajendra Chaturvedi का निधन, सेवा में फूलन-मलखान surrender से लेकर विवादों से भी रहा नाता

मध्य प्रदेश में 70 ओर 80 के दशक में डकैत समस्या चरम पर थी और उसी दौरान युवा आईपीएस राजेंद्र चतुर्वेदी ने कुख्यात डाकुओं मलखान सिंह, फूलन देवी, घंसा बाबा का आत्मसमर्पण More »

खरगोन पुलिस आरआई कुत्ता प्रकरण पर इंदौर हाईकोर्ट का फैसला, फिर हुआ जनहित याचिका का दुरुपयोग

जनहित याचिकाओं में छिपे गुप्त उद्देश्य का एक और मामला इंदौर हाईकोर्ट में सामने आया है जिसमें खरगोन पुलिस के रक्षित निरीक्षक यानी आरआई के कुत्ताकांड को लेकर पीड़ित नहीं अन्य व्यक्ति More »

पचमढ़ी को जोड़ने वाले बरेली-पिपरिया मार्ग का एक पुल बीच से गिरा, दोपहिया गाड़ियां सवारों सहित गिरे

मध्य प्रदेश में लोक निर्माण विभाग की सड़कें और पुल धराशायी होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पचमढ़ी को जोड़ने वाले रायसेन जिले के बरेली-पिपरिया मार्ग के बीच बना एक पुल More »

सायना नेहवाल चीन बैडमिंटन टूर्नामेंटके क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

शीर्ष वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल चीन ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंटके क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। आज प्रीक्‍वार्टर फाइनल में सायना ने मलेशिया की जिंग यी ती को 21-10, 19-21, 21-19 से हराया। क्‍वार्टर फाइनल में सायना का मुकाबला जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान सड़क हादसे की शिकार बच्ची को देखने पहुँचे अस्पताल

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सड़क हादसे की शिकार चार वर्ष की बालिका मोहिनी शर्मा को देखने आज शाम स्थानीय अस्पताल पहुँचे। उन्होंने मोहिनी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और कहा कि इलाज का पूरा खर्च वहन किया जायेगा।

प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा सबका धर्म

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना हम सबका धर्म है। गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज यहाँ दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पर्व पर यह बात कही। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ विधि-विधान से गौ-पूजा की।

इंदौर जा रही दो किलोग्राम चरस पकड़ी गई

इटारसी के रास्ते इंदौर जा रही चरस को होशंगाबाद पुलिस ने पकड़ा और उसे ले जा रहे तीन लोगों की गिरफ्तारी भी की है। पकड़े गए आरोपियों का एक साथी पुलिस को देखकर भागने में कामयाब हो गया।
बिहार के दो युवक जिन्होंने पुलिस की गिरफ्तारी के बाद अपने नाम नारायम शाह और कन्हैया बताए हैं। ये लोग इटारसी रेलवे स्टेशन पर आई चरस की खेप लेकर कार से इंदौर के लिए रवाना हुए थे। ये लोग इंदौर के एक व्यक्ति सूरज कुमावत की कार में बैठे और होशंगाबाद की तरफ से जा र हे थे। भोपाल चौराहे के पास उनकी कार को चैकिंग में पकड़ लिया गया लेकिन पुलिस चैकिंग देखते हुए एक व्यक्ति उसमें से कूदकर भाग गया। पुलिस ने जप्त चरस की अंतर्राष्ट्रीय कीमत आठ लाख 15 हजार रुपए बताई है।

कुंडलेश्वर दर्शन को जा रहीं तीन महिलाओं की मौत

सागर जिले के गढ़ाकोटा में एक कार पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गईं। सागर निगम की रहने वाली अंगूरी बहू बहू चेतना व सात साल के पोते तथा बहन के साथ कार से कुंडलेश्वर जा रही थीं। दीपावली के दिन जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में कुंडलेश्वर जाते हैं। गढ़ाकोटा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें अंगूरी, सुधा और चेतना की घटास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सात के बच्चे को एक्सीडेंट में चोटें ही नहीं आईं लेकिन वह दहशत में है तो ड्रायवर को भी मामूली चोटें आई हैं।

खाद्य सामग्री बनाने वाली फैक्टरी में आग, दो मकान भी चपेट में आए

पुल बोगदा के पास स्थित लक्ष्मीगंज गल्ला मंडी के पेमदीपुरा में एक फूड प्रोडक्ट फैक्टरी में आग लग गई जिसमें लाखों रुपए की मशीनरी, खाद्य सामग्री व आसपास के तीन मकानों में गृहस्थी व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गई। उत्तरप्रदेश के बिजनौर के रहने वाले मोहम्मद अशलब अंसारी की फैक्टरी है जिसमें सेवैंया और अन्य खाद्य सामग्री बनाई जाती है। आज सुबह करीब चार बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई। इसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया जिसकी चपेट में आसपास के दो मकान और आ गए। फैक्टरी तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं मकानों में गृहस्थी सहित दो बाइक और अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया

आग पर काबू पाने में नगर निगम को काफी मशक्कत करना पड़ी। पानी फेंकने के लिए संकरी गलियों में से पाइप बिछाकर ले जाया गया क्योंकि दमकल वहां तक नहीं पहुंच पा रही थीं। इस कारण आग में ज्यादा नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि फूड प्रोडक्ट बनाने वाली इस फैक्टरी में सेवैंयों के अलावा कुछ अन्य सामग्री भी बनती तो आग बड़ी मात्रा में आगजनी में नष्ट हो गई।

टाइगर को ढूंढने निकला वन विभाग, न मिला जानवर, न पगमार्क

कलियासोत डेम के आसपास घूम रहे टाइगर को पकड़ने के लिए वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल नहीं हो सका। न तो बाघ मिला और न ही उसके पगमार्क ही नजर आए। वन विभाग ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान डेम की तरफ जाने वाले रास्ते के दोनों तरफ के रास्ते बंद कर दिए गए थे और पुलिस ने भी क्षेत्र को छावनी बना दिया था। सुबह करीब छह घंटे तक सर्चिंग चली लेकिन न तो टाइगर दिखाई दिया और न ही उसके पगमार्क ही नजर आए। जबकि कुछ दिन पहले तक टाइगर की मौजूदगी वहां पाई गई थी और तब उसके कई स्थानों पर पगमार्क मिले थे।

कर्नल मैडल वापस करने गए मगर कलेक्टर ने कहा अधिकार नहीं

सेना के रिटायर्ड कर्नल वीजी कुंडालकर आज वन रैंक वन पेंशन के खिलाफ अपने मैडल कलेक्टर निशांत बरवड़े से मिलने पहुंचे थे। कुंडालकर ने कहा कि केंद्र सरकार की स्कीम में आधार वर्ष 2013 बनाया है जबकि 2015 किया जाना चाहिए और पेंशन की हर साल समीक्षा की जाना चाहिए। इन मांगों के समर्थन में उन्होंने कलेक्टर को सेवा के दौरान मिले मैडल लौटने की बात कही तो कलेक्टर ने कहा कि उन्हंे मैडल वापस लेने का अधिकार नहीं है। वे राज्य सरकार के अधिकारी हैं।

दीपावली की खरीदी करने जा रहे दो भाइयों की मौत

प्रदेश के सीहोर में दीपावली की खरीदी करने जा रहे दो भाइयों को एक बस चालक ने कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई। सिद्दीकगंज के शुभम और अंकित वर्मा नामक भाई आज दिन में बाइक से आष्टा की तरफ आ रहे थे। दोनों भाई दीपावली की खरीदी के लिए आष्टा आ रहे थे तभी उनके साथ यह हादसा हो गया।

दो दिन नहीं खुलेंगे बैंक

दीपावली पर बैंकों का अवकाश है और दूसरे दिन राज्य सरकार ने अवकाश घोषित कर दिया है। राज्य सरकार ने नेगोसिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत प्रदेश में काम कर रहे बैंकों में दीपावली के दूसरे दिन भी छुट्टी करने के आदेश जारी किए हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today