विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस के वचन पत्र पर पर काफी मशक्कत चल रही है और इसके चुनाव की घोषणा के पहले सावन के महीने में आने की संभावना है लेकिन इसके पहले पार्टी का महिलाओं के लिए तैयार हो रहा पिंक वचन पत्र आ जाएगा। यह पिंक वचन पत्र कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के हाथों लांच कराया जा सकता है। पढ़िये विशेष रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कई महीनों से वचन पत्र तैयार कर रही है जिसके लिए बनाई गई समिति के अध्यक्ष विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह हैं। उनकी टीम में पूर्व आईएएस अधिकारी वीके बाथम, अजीता बाजपेयी पांडे भी हैं तो नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह से लेकर तमाम विभाग और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों व महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के प्रमुखों के राय-मशविरे के साथ वचन पत्र पर काम चल रहा है। इसकी अंतिम बैठक होना है लेकिन इसकी प्रमुख बातों पर पीसीसी चीफ कमलनाथ लगातार अपनी जनसभा व मीडिया से चर्चा में खुलकर बोल चुके हैं। महिलाओं के वादों के लिए पिंक वचन पत्र महिलाओं के लिए कांग्रेस द्वारा पिंक वचन पत्र लाया जा रहा है। यह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तरह मुख्य घोषणा पत्र से अलग होगा और इसका ऐलान मुख्य वचन पत्र के पूर्व किया जाएगा। इसमें 1500 रुपए की नारी सम्मान योजना से लेकर उन्हें 50 फीसदी स्थान व उनकी सुरक्षा जैसे मुद्दों को जोड़ा जा रहा है। पिंक वचन पत्र के लिए पार्टी प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथों उसे लांच करने की तैयारी कर रही है और 12 जून को उनके जबलपुर दौरे के बाद दूसरे दौरे का प्लान किया जा रहा है।
पेंच टाइगर रिज़र्व, सिवनी मध्यप्रदेश से 3 वर्ष आयु की एक बाघिन का राजस्थान के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व में सफलतापूर्वक स्थानांतरण किया गया है। यह स्थानांतरण भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेल - 21/12/2025
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि बच्चों को शिक्षित, संस्कारित बनाने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास की भावना जागृत करने की जरूरत है जिससे यह बच्चे आगे चलकर देश को आर्थिक महाशक्ति तक प - 21/12/2025
सागर ज़िले में जर्जर स्कूल एवं अन्य भवनों को गिराकर नए भवन बनाने की कार्रवाई तेज़ी से की जा रही है। कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने विगत दिवस स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्य की समीक्षा बैठक में न - 21/12/2025
प्रदेश में रासायनिक मुक्त एवं विष-रहित खाद उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अभिनव पहल के अंतर्गत सागर स्थित पी.टी.सी. ग्राउंड में जैविक/प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे - 21/12/2025
Leave a Reply