Category Archives: Uncategorized

विधानसभा प्रजातंत्र का मंदिर, कमलनाथ विधानसभा सदस्य, उऩका मेरी वहां क्या जरूरत का बयान चिंता का विषयः नरोत्तम मिश्रा

विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पूर्व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ के विधानसभा में मेरी क्या जरूरत के बयान पर गृह और संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विधानसभा का सदस्य ही यह कहे कि मेरी क्या जरूरत तो उन्होंने प्रजातंत्र पर ही अंगुली उठा दी है। प्रदेश के सर्वोच्च सदन के बारे में, सदन के नेता के बारे में, भाषण और वक्तव्य देने में केवल मुंह चलाने में विश्वास करते हैं।

सांची विवि सामान्य परिषद बैठक में अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का फैसला, मार्च आयोजन

सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की सामान्य परिषद की बैठक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। विश्वविद्यालय की प्रगति से अवगत कराते हुए कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता ने विवि परिसर के प्रथम चरण के तीव्र निर्माण के आलोक में दूसरे चरण की अनुमति मांगी, जिसे स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने डीपीआर बनाने की स्वीकृति दी। 6 एवं 7 जनवरी 2023 को अप्रवासी भारतीयों और अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में कार्य कर रही अप्रवासी भारतीय संस्थाओं की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को भी साधारण सभा ने सहमति प्रदान की। 

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कूनो प्रवास पर श्योपुर के कुपोषण को मिटाने घोषणा करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 71वें जन्मदिन के मौके पर भारत से लुप्त हो गए चीतों के नामीबिया से पुनर्विस्थापन के लिए लाए जा रहे आठ चीतों को कून राष्ट्रीय उद्यान के बाड़े में जोड़ेंगे। इसको लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है और मांग की है कि कून श्योपुर जिले में जो अति कुपोषित जिला है और उन्होंने मांग की है कि आप यहां जिले को कुपोषण से मुक्ति के लिए कोई बड़ी घोषणा जरूर करें।

जैकलीन फर्नांडीज को मनी लॉंड्रिंग में तीसरा समन, आज दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ

धोखाधड़ी के मामलों में फंसे सुकेश चंद्रशेखर की मित्र और उनसे महंगे गिफ्ट लेने वाली मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को दिल्ली की ईओडब्ल्यू पुलिस ने एकबार फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। पूछताछ के लिए उन्हें तीसरा समन जारी किया गया था और आज उनसे पूछताछ होना है।

आठ कोल माइंस का ई-ऑक्शन, मध्य प्रदेश की भी एक माइंस की निविदा

देश की आठ कोल माइंस का आज इ-ऑक्शन हुआ। इसमें मध्य प्रदेश की भी एक कोल माइंस की निविदा हुई। मध्य प्रदेश की बांधा उत्तर की कोल माइंस में जियोलॉजिकल रिजर्व 500 मिलियन टन बताया गया है।

बिलाबांग स्कूल की छात्रा मामले में स्कूल शिक्षा विभाग का एक्शन, जांच दल गठित

बिलाबांग हाई इंटनेशनल स्कूल की नर्सरी की छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में आज मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने एक्शन लिया है। अपर संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक संचालक का जांच दल बनाकर एक सप्ताह में उनसे चार बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। वहीं, पुलिस द्वारा एफआईआर के बाद जांच की जा रही है।

बिलाबांग स्कूल की नर्सरी की छात्रा से ड्राइवर ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के बिलाबांग हाई इंटरनेशनल स्कूल में नर्सरी की साढ़े तीन साल की एक बच्ची के साथ ड्राइवर ने दुष्कर्म किया और जब स्कूल प्रबंधन से बच्ची के अभिभावकों ने शिकायत की तो उन्होंने घटना पर लीपापोती करने की कोशिश की। अभिभावकों के भोपाल पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी और उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकी।

दुष्कर्म के आरोपी के कांग्रेस विधायक पुत्र करन मोरवाल पर कार्रवाई, डेढ़ साल पहले हुई थी एफआईआर

उज्जैन के बड़नगर से कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र करन को पार्टी ने छह साल के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। उसके खिलाफ डेढ़ साल पहले दुष्कर्म की एफआईआर हुई थी और करीब साल भर पहले उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कांग्रेस की इस कार्रवाई पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस की यह कछुआ चाल है।

सिकंदराबाद में इलेक्ट्रिक व्हीकल शो रूम में आग, आठ मरे

तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक इलेक्ट्रिक व्हीकल के शो रूम में रात को आग लग गई जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया और मृतक के परिजनों को दो-दो लाख व घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायत देने का ऐलान किया है।

आज से MP विधानसभा का मानसून सत्र, लहसुन के साथ पहुंचे कांग्रेस MLA

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हुआ। इसके पहले दिन आज कांग्रेस विधायकों ने लहसुन उत्पादक किसानों की फसल को सरकार द्वारा खरीदे जाने की मांग को लेकर विधानसभा तक प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस विधायक लहसुन के बोरे लादकर विधानसभा पहुंचे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today