Category Archives: Uncategorized

मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक पुनरुत्थान का काम हो रहाः शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उज्जैन के महाकालेश्वर कॉरीडोर के पहले चरण का लोकापर्ण करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में सांस्कृतिक पुनरुत्थान का काम हो रहा है। पहले केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हुआ, फिर काशी विश्वनाथ और अब महाकाल महाराज के परिसर में श्रीमहाकाललोक की अद्भुत रचना हुई है।

समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का निधन, अखिलेश यादव ने ट्विटर पर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर दी। मुलायम सिंह यादव के निधन पर देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मातृशक्ति के हाथों में होता है संस्कारों का बीजारोपणः भारती

राष्ट्रसेविक समिति की स्थापना वंदनीय प्रमुख संचालिका लक्ष्मीबाई केलकर ने विजयादशमीं के दिन की थी। स्थापना दिवस के अवसर पर संचलन निकाला जाता है और समाज में अच्छी शक्ति का प्रदर्शन कर प्रभाव डालने के लिए संगठित होती हैं। हम सभी समाज का नेतृत्व करने वाले हैं और सबको जोड़ने का कार्य करते हैं ताकि देश अच्छी दिशा में बढ़ सके। यह बात भोपाल विभाग द्वारा आयोजित पथ संचलन में शामिल हुई सेविकाओं को राष्ट्र सेविका समिति कि प्रांत सह-कार्यवाहिका भारती ने संबोधित करते हुए कही।

मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्ययन दल महाराष्ट्र पहुंचा, ई-विधान पर चर्चा

मध्य प्रदेश विधानसभा का एक अध्ययन दल महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचा। यहां मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के साथ दल के सदस्य गौरीशंकर बिसेन, अजय विश्नोई, पीसी शर्मा, रामपाल सिंह, यशपाल सिंह सिसोदिया, दिव्यराज सिंह का महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नावेरकर ने स्वागत किया। इस दौरान समिति के सदस्यों के साथ विधानसभा एवं संसदीय प्रणाली के साथ ई-विधान पर चर्चा हुई। साथ में विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह भी उपस्थित रहे..।

भारत ने सात विकेट से दक्षिण अफ्रीका को हराया, अब निर्णायक मुकाबला दिल्ली में

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हो रही एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में आज रांची में दूसरे मैच में भारत ने आसानी से दक्षिण अफ्रीकी टीम को हरा दिया। श्रेयस अय्यर और इशान किशन की साझेदारी से भारत को यह आसान जीत मिली। अब तीसरा मुकाबला दिल्ली में होगा जिसमें निर्णय होगा कि श्रृंखला कौन जीतेगा।

सीएम के करीबी के बेटे पर गांजे का मामला बनाकर मांगे रुपए, हाईप्रोफाइल मामले में यह हुई कार्रवाई

रायसेन जिले के बाड़ी थाने के स्टाफ के 4 पुलिसकर्मियों को गांजे का झूठा मामला बनाये जाने और 2 लाख रुपये रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से होने के बाद पुलिस कप्तान विकास कुमार सहवाल ने बाड़ी थाने के टीआई सत्य प्रकाश सक्सेना सहित 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। मामला हाईप्रोफाइल बताया जा रहा है आवेदक ने सीधे मुख्यमंत्री को अपनी शिकायत पहुँचाई जिस पर ये एक्शन हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के एक बेहद करीबी के बेटे पर बाड़ी पुलिस ने बीते माह गांजे का केस बनाया था इसके बाद बाड़ी थाने की पुलिस ने 2 लाख रुपये का दबाव बनाया।

सीएम के ड्रग्स-अवैध शराब बिक्री पर थानेदार-एसपी पर एक्शन की चेतावनी रंग लाई, पढ़िये 24 घंटे में क्या हुआ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ड्रग्स और अवैध शराब की बिक्री होने पर जब थानेदार, एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर एक्शन की चेतावनी दी तो उसका रंग 24 घंटे में दिखाई दिया। मध्य प्रदेश भर में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी और 24 घंटे में ही 1100 प्रकरण बना दिए गए। प्रदेश का ऐसा कोई शहर या कस्बा नहीं बचा जहां इस कारोबार में अवैध बिक्री करने वालों तक पुलिस नहीं पहुंची हो।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह करेंगे MBBS की हिंदी पुस्तकों का विमोचन, MP की देश को बड़ी सौगात

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर हिंदी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पुस्तकों का विमोचन कर हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई का शुभारंभ करेंगे। इस विमोचन कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही है। रविवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने लाल परेड ग्राउंड पर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

युवा आदिवासियों के नेशनल जयस संगठन तय करेगा 2023 चुनाव की दिशा, तैयार हो रही रणनीति

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2023 में इस बार आदिवासी समाज का वोट बंटने की संभावना है क्योंकि युवाओं के आदिवासी संगठन जयस, गौंडवाना गणतंत्र पार्टी, गौंडवाना स्टूडेंट यूनियन, भारती आदिसवासी पार्टी, भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा जैसे संगठन सक्रिय हो चुके हैं। ये सभी मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सक्रिय रूप से भागीदारी करेंगे। ऐसे में आदिवासी समाज की वोट के बंटने से कांग्रेस और भाजपा को बड़ा घाटा हो सकता है।

अविभाज्य समग्रता ही एकात्म मानववाद है : डॉ. शर्मा

एकात्म वह इकाई है, जिसे बांटा नहीं जा सकता। मानवता का विकास एकात्मता से होता है। पश्चिमी संस्कृति मात्र चार सौ साल पुरानी है। इसलिए हमें एकात्म मानववाद का अपना दर्शन अपनाना चाहिए। एकात्म मानववाद ही भाजपा का मूल दर्शन है। व्यक्ति और समाज अलग नहीं हैं। उनकी एकात्मता व्यष्टि, समष्टि, सृष्टि और परमेष्टि में निहित है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today