Category Archives: Uncategorized

लोकायुक्त संगठन में 58 साल का रिकॉर्ड, जानिये सड़-गल चुके दस्तावेजों के हाल….

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त संगठन में 58 साल का रिकॉर्ड सड़ और गल रहा है। इसे कुछ महीने पहले तक किसी भी लोकायुक्त या विशेष पुलिस स्थापना के शीर्षस्थ अधिकारियों ने देखा तक नहीं था। इस कारण ऐसे रिकॉर्ड को नष्ट करने के लिए कभी छांटा भी नहीं गया। जब इसे किसी ने देखा नहीं तो नष्ट करने के बारे में सोचा नहीं गया और सोचा नहीं गया तो फिर उसके नियम बनाने का सवाल ही नहीं खड़ा होता। जानिये भ्रष्टाचार की इस जांच एजेंसी में रिकॉर्ड को लेकर हमारी यह खास रिपोर्ट।

बैतूल का तन्मय तीसरे दिन भी बोरवेल के गड्ढे में फंसा, मशीनों से खुदाई बंद मैन्युअल शुरू

बैतूल के आठनेर के पास मांडवी गांव में आठ साल का तन्मय साहू तीसरे दिन भी बोरवेल के गड्ढे में फंसा है। पथरीले इलाका होने से मशीनों के कंपन से बच्चे को तकलीफ हो रही है और अब मशीनों से काम बंद कर मानव श्रम से टनल बनाने की शुरुआत हुई है। दोपहर में तन्मय तक रेस्क्यू टीम के पहुंचने का अनुमान बताया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में न भाजपा दुखी न कांग्रेस, दोनों जगह बांटी गई मिठाई

गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभाओं के चुनाव नतीजों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को एक-एक राज्य में मिली हार के बावजूद खुशी मनाने का मौका दिया। गुजरात की जीत ने भाजपा को हिमाचल प्रदेश में एकबार फिर सरकार नहीं बन पाने का दुख दूर कर दिया है तो गुजरात में चारों खाने चित होने का दुख कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में बहुमत के आंकड़े के साथ सरकार बनाने का मौका मिलने से कोसों दूर चला गया है। गुजरात में भले ही कांग्रेस और हिमाचल प्रदेश में भाजपा के नेताओं के चेहरे मायूस होंगे लेकिन मध्य प्रदेश में इन दोनों ही राजनीतिक दलों के नेताओं में खुशी की लहर है। वे मिठाई खिलाकर बधाइयां बांट रहे हैं।

एमपी में कांग्रेस के बाद भाजपा एमएलए की सदस्यता खतरे, अपील में जाने तक बची रहेगी विधायकी

अदालतों के फैसलों से मध्य प्रदेश में दो एमएलए की विधायकी पर इस समय संकट मंडरा रहा है। कांग्रेस विधायक मुरैना के अजब सिंह कुशवाह और टीकमगढ़ के राहुल सिंह लोधी के मामलों में फैसला दिया है जिसमें से लोधी को हाईकोर्ट ने चुनाव के नामांकन पर्चों में अलग-अलग जानकारी देने पर विधायकी के अयोग्य घोषित करते हुए चुनाव आयोग को भी इसके बारे में कहा है। वहीं, कुशवाह के खिलाफ अपराधिक प्रकरण में सजा होने पर उनकी विधायकी संकट में आ गई है।

भाजपा की 15 साल की एमसीडी पर आप का कब्जा, बीजेपी अध्यक्ष के क्षेत्र में भी पार्टी हारी

देश की राजधानी दिल्ली में 15 साल से एमसीडी पर भाजपा का कब्जा था और इसे आप ने इस बार ध्वस्त कर दिया है। बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी आप पार्टी ने भाजपा के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता के क्षेत्र में भी पार्टी को हार मिली है। वहीं, आप के जेल में बंद पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के क्षेत्र में भाजपा ने आप को परास्त किया है।

फिर बच्चा बोरवेल के गड्ढे में गिरा, बैतूल के पास हादसा, 18 घंटे से रेस्क्यू जारी

बोरवेल के लिए गड्ढा किए जाने और उसमें बच्चों के गिरने की एक बार फिर एक घटना हुई है। इस बार बैतूल जिले के मांडवी गांव में यह घटना हुई जिसमें छह साल का बच्चा बोरवेल के गड्ढे में गिर गया। करीब 18 घंटे से बच्चा गड्ढे में फंसा और उसे सही सलामत बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।

व्यापमं घोटाले के चार और आरोपियों को सजा, पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2013 के एक मामले में फैसला

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2013 के एक मामले में चार आरोपियों को ग्वालियर की सीबीआई कोर्ट ने सजा सुनाई है। इन आरोपियों को अदालत ने चार साल के कठोर कारावास और 14100 रुपए का अर्थंदंड किया है।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के सामने आई दूरियां, जाते-जाते इनके बीच कराया भरत मिलाप

कांग्रेस देश के लगभग सभी राज्यों में गुटों में बंटी है लेकिन मध्य प्रदेश में यह गुटबाजी पहले सत्ता में होने से एक ताकतवर गुट ही हावी रहता था। मगर इस समय सत्ता से बाहर होने के कारण गुटबाजी की वजह से कार्यकर्ता पसोपेश में रहता है जिसका आभास भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को 12 दिन 380 किलोमीटर चलने के बाद हो गया। उन्हें सीधे तौर पर इस पर टिप्पणी नहीं की लेकिन जाते-जाते वे संदेश देकर जरूर चले गए हैं कि पहले बड़े नेता गले मिलें फिर वे बात करेंगे।

कांग्रेस गुजरात में हाशिये पर पहुंच रही, भारत जोड़ो यात्रा के रुझान अऩ्य राज्यों में होगी, पढ़िये किसने कहा

गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों के पहले एक्जिट पोल के रुझानों से मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं में खुशी दिखाई दे रही है। कांग्रेस को वहां न केवल वे हाशिये पर बता रहे हैं बल्कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रुझान मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में दिखाई दें। यह टिप्पणी मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की है।

एक्जिट पोलः गुजरात में भाजपा की लहर, हिमाचल के रास्ते में कांग्रेस ब्रेकर, एमसीडी में झाड़ु कर रहा सफाई

गुजरात-हिमाचल प्रदेश विधानसभा और दिल्ली महानगर पालिका चुनाव में मतदान के बाद आज शाम को एक्जिट पोल के सर्वे सामने आने लगे हैं। इनमें गुजरात में भाजपा की लहर दिखाई दे रही है तो हिमाचल प्रदेश में भाजपा के आगे कांग्रेस ब्रेकर के रूप में सामने खड़ी होती नजर आ रही है। मगर दिल्ली में आप के झाड़ु ने सफाई करना शुरू कर दिया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today