Category Archives: Uncategorized

देश में चल रहा है सांस्कृतिक अनुष्ठान : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीर्थराज प्रयागराज में कुंभ मेले के अवसर पर शनिवार की शाम विक्रमादित्य नाटक का मंचन देखा। उन्होंने इस नाटक के मंचन को अद्भुत प्रसंग बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शानदार नाट्य प्रस्तुति के लिए कलाकार दल को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक अनुष्ठान चल रहा है।

उज्जैन सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के संकल्प के साथ आया हूं प्रयागराज : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महाकुंभ सनातन संस्कृति का गौरवशाली उत्सव है। विशेष ग्रह नक्षत्रों के शुभ संयोग में होने वाले महाकुंभ में सभी की आस्था का प्रकटीकरण होता है। साथ ही साधु-संतों के सान्निध्य में आत्मिक और आध्यात्मिक उन्नति का अवसर भी प्राप्त होता है। भारत वर्ष में प्रत्येक 12 वर्ष में अलग-अलग चार नगरों में होने वाले कुंभ में स्नान का अवसर कई जन्मों के पुण्य से प्राप्त होता है।

58वीं शलाका जनजातीय चित्र प्रदर्शनी प्रारंभ, 28 फरवरी तक रहेगी

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा प्रदेश के जनजातीय चित्रकारों को चित्र प्रदर्शनी और चित्रों की बिक्री के लिये सार्थक मंच उपलब्ध कराने की दृष्टि से प्रतिमाह ‘लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा’ में किसी एक जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी सह विक्रय का संयोजन शलाका नाम से किया जाता है। इसी क्रम में 3 फरवरी से गोण्ड समुदाय की चित्रकार सुश्री सुशीला श्याम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 58वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 28 फरवरी तक निरंतर रहेगी।

सिंहस्थ 2028 के स्थाई प्रकृति के कार्य 31 दिसंबर 2027 तक करें पूर्ण_डॉ.राजेश राजौरा

अपर मुख्य सचिव डॉ.राजेश राजौरा ने सिंहस्थ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में स्थाई प्रकृति के निर्माण कार्यों की सभी साधु-संतों के साथ चर्चा कर कार्य योजना बनाई जाए। स्थाई संरचनाओं में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आश्रम, पार्किंग, धर्मशाला, भोजनशाला, प्रवचन हॉल, सीवरेज लाईन, रोड़ और वॉटर सप्लाई कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में नगर विकास योजना की कार्य योजना तैयार कर कार्य की शुरूआत जून 2025 से युद्ध स्तर पर की जाए।

छापे के बाद कंपनी मालिक व उनकी पत्नी ने ईडी को घरेा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान व रिश्तेदारों का बताया षड़यंत्र

मध्य प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की कार्रवाई पर हाल के कुछ महीनों में दो घटनाओं से सवाल उठने लगे हैं। आष्टा के पास गुल्लक गैंग के कर्ताधर्ता ने जहां ईडी की कार्रवाई के बाद खुदकुशी कर ली थी तो अब चार दिन पहले भोपाल, सीहोर, मुरैना में पनीर उत्पाद वाली जयश्री गायत्री फूड्स कंपनी पर छापे के बाद मालिक की पत्नी व डायरेक्टर ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। कंपनी मालिक ने पत्नी के खुदकुशी के प्रयास के बाद मीडिया के सामने खुलकर ईडी के खिलाफ बोला तो उनकी पत्नी ने कथित रूप से सुसाइड नोट लिखकर न केवल ईडी बल्कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान व उनके रिश्तेदारों के इशारे पर ईडी की कार्रवाई होने के आरोप लगा दिए हैं। जानिये आखिरी पूरा मामला क्या है।

जापान की बड़ी कम्पनियाँ म.प्र. में व्यापार करने को हुई तैयार : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मुझे खुशी है कि जापान की बड़ी कम्पनियाँ मध्यप्रदेश में आकर अपने व्यवसाय और व्यापार को और अधिक बढ़ाने के लिये तैयार हैं। मध्यप्रदेश की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि यहाँ से उत्पादों को न केवल भारत में, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक भी आसानी से पहुँचाया जा सकता है। इसका लाभ जापानी कंपनियों को तो मिलेगा ही साथ ही प्रदेश में औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पैनासोनिक और ब्रिजस्टोन जैसी कम्पनियों सहित जापानी निवेशकों ने मध्यप्रदेश में निवेश के लिये सहमति जताई है।

ED के छापों के पीछे केंद्रीय मंत्री पासवान के रिश्तेदार…कंपनी संचालक की पत्नी ने जहर खाने के पहले पत्र लिखकर लगाए आरोप

पनीर और उससे जुड़े दूसरे उत्पाद बनाने वाली जयश्री गायत्री कंपनी पर बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों को लेकर कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी ने गुरुवार की रात जहर खाकर जान देने की कोशिश की। पायल ने जान देने के पहले तीन पेज का एक सुसाइड नोट लिखकर सनसनी फैला दी है जिसमें उसने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के रिश्तेदारों पर डराने-धमकाने और उनके इशारे पर ईडी के छापे मारे जाने के आरोप लगाए हैं। पायल इस समय एक निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है और जांच एजेंसी ईडी की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री यादव ने प्रयागराज दुर्घटना में छतरपुर की महिला के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर हुई दुर्घटना में मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की श्रीमती हुकुमबाई लोधी सहित अनेक श्रद्धालुओं के असमय काल-कवलित होने पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां गंगा से दिवंगतों की पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की करबद्ध प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री का जापान दौराः उद्योगपतियों को देंगे भोपाल जीआईएस का आमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मध्यप्रदेश को औद्योगिक हब बनाने का संकल्प आकार लेने लगा है। देश के महानगरों में उद्योगपतियों के साथ इंटरेक्शन, प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और जर्मनी-यूके में निवेश की अपार सफलता के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कारवां जापान की 4 दिवसीय यात्रा के लिये 27 जनवरी को रवाना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में स्थानीय उद्योगपतियों से म.प्र. में निवेश के संबंध में संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जापान दौरा मध्यप्रदेश से जापान के उद्योगपतियों और औद्योगिक संगठनों को निवेश अवसरों से अवगत कराएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव का प्रवास भारत-जापान संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

“देवी अहिल्या नारी सशक्तिकरण मिशन” के क्रियान्वयन को स्वीकृति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक शुक्रवार को लोकमाता अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में हुईं। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के 19 नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मदिरा को प्रतिबंधित किए जाने की स्वीकृति दी है। निर्णय अनुसार उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मण्डलेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया, पन्ना, मण्डला, मुलताई, मंदसौर और अमरकंटक की सम्पूर्ण नगरीय सीमा में एवं सलकनपुर, कुण्डलपुर, बांदकपुर, बरमानकलां, बरमानखुर्द और लिंगा की ग्राम पंचायत सीमा में समस्त मदिरा दुकानों एवं बार को बंद किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 19 नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों को पूर्णतः पवित्र घोषित किया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today