Category Archives: bhopal news

इंटरनेशनल कार्गो की शुरुआत से खुलेंगे प्रदेश की तरक्की के द्वारः शर्मा

इंदौर प्रदेश की कारोबारी राजधानी है और पूरे प्रदेश का व्यापार किसी न किसी रूप में इंदौर से जुड़ा है। ऐसे में इंदौर से इंटरनेशनल कार्गो फ्लाइट की शुरुआत पूरे प्रदेश में किसानों, व्यापारियों की तरक्की के द्वार खोलेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इंदौर से इंटरनेशनल कार्गो की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कही।

पोल्ट्री पर बर्ड फ्लू का प्रमाण नहीं, बंद नहीं होंगी माँस दुकानें: प्रेम सिंह पटेल

पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा है कि प्रदेश के पोल्ट्री फार्मों और बैकयार्ड कुक्कुट में किसी प्रकार से मुर्गियों में अप्राकृतिक मृत्यु की सूचना नहीं मिली है। इसलिये माँस की दुकानों पर बिक्री संबंधित कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। ये दुकानें पूर्ण सावधानी एवं सतर्कता के साथ यथावत खुली रहेंगी। सभी कलेक्टरों को निर्देश दिये गये हैं कि कुक्कुट-पालकों और व्यावसाइयों के साथ बैठक कर बर्ड फ्लू से बचाव, पोल्ट्री फार्मों में साफ-सफाई और जन-सामान्य को कुक्कुट उत्पादों को अच्छी तरह से पकाकर उपयोग में लाने की जानकारी दें।

गौ माता के लिए जल्द मिलेगी एंबुलेंस: साध्वी प्रज्ञा

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में सांसद निधि से बने विद्यार्थियों के लिए चेंजिंग रूम और प्रसाधन कक्ष का आज लोकार्पण हुआ। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय कैंपस को सुरक्षा स्वच्छता और शिक्षा की दृष्टि से आदर्श बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र में गाय के लिए जल्दी एक एंबुलेंस देने की घोषणा भी दोहराई।

कमलनाथ के निवास पर आदिवासी वर्ग की बैठक

‘‘भाजपा की राजनीति सदैव बांटने की व तोड़ने की रही है। भाजपा ने आदिवासी वर्ग को भी बांटने का काम किया है। हमें भाजपा की इस नीति व नीयत को पहचानना होगा। भाजपा कुछ गैर राजनैतिक संगठनों का उपयोग कर आदिवासी वर्ग को बांटने व तोड़ने का काम कर रही है। हमें निरंतर इस तरह की शिकायतें मिलती आयी हैं। अब तो भाजपा ने खरीद-फरोख्त का भी काम चालू कर रखा है। हमें इस सच्चाई को पहचानना है। आपकी जागरूकता, सावधानी व एकता ही भाजपा की इस तोड़ने व बांटने की राजनीति को मंुहतोड़ जबाव दे सकती है। भाजपा का यह कृत्य हमारे देश की संस्कृति के विरूद्व है। हमारे देश की संस्कृति लोगों को जोड़ने की है।

राधा बाई के घर पहुँचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को इंदौर में अचानक भागीरथ पूरा में रहने वाली राधा बाई के घर पहुँचे। और उनके घर दोपहर का खाना खाया। मुख्यमंत्री चौहान को राधा बाई ने प्रेम और अपनत्व से खाना परोसा चौहान ने कहा कि इतना स्वादिष्ट भोजन खाकर मेरी आत्मा तृप्त हो गई।

नगरीय निकाय चुनाव में महिला कांग्रेस को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

म.प्र. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा मांडवी चौहान की अध्यक्षता में आज महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों की नगरीय निकाय की चुनावी बैठक राजीव गांधी सभागृह में सम्पन्न हुई।

भोज विवि कुलपति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन

एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने अधीनस्थ कर्मचारियों को जाति सूचक शब्दो से प्रताड़ित करने वाले भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति पर तत्काल एफ आई आर दर्ज कर गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर अजाक थाने में ज्ञापन दिया।

प्रत्याशियों के चयन में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की भी महत्वपूर्ण भूमिका

नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के चयन करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलावार समितियों का गठन किया गया था, इन समितियों में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया की अनुशंसा पर प्रत्येक जिले में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षो को भी प्रमुखता के साथ स्थान दिया गया है।अब जिलेवार प्रत्याशियों के चयन में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्य ऐसा हो कि एक साल बाद लोग मध्य प्रदेश को बधाई देंः चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल के पास कोलार. वन विश्राम गृह में मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ प्रदेश का विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों के कल्याण के लिए ऐसा कार्य हो कि 1 वर्ष पश्चात मध्य प्रदेश को बधाइयां मिलें। उन्होंने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए विभाग वार एक्सरसाइज कर अच्छे कार्यों को संपादित करने के निर्देश दिए।

कंचन सोनी के शोकाकुल परिजनों से मिले राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा मंगलवार को राजगढ़ पहुंचे। नेताद्वय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी के निवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today