Category Archives: bhopal news

डॉ धर्मेंद्र बाजपेयी के उठाये सवाल पर मिला दिग्विजय, अरुण यादव, सज्जन वर्मा का साथ

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पूरे प्रदेश पूरे देश में सोशल मीडिया पर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने सभी राजनीतिक दलों में होड़ मच गई।  इसी क्रम में राज्यसभा सांसद और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने आधुनिक राजीव गांधी को आधुनिक भारत के निर्माता और भारत रत्न के साथ संबोधित करते हुए श्रद्धांजलि दी इसके आधे घंटे के भीतर ही सिंधिया ने अपने ट्वीट को डिलीट कर नया ट्वीट किया जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को साधारण शब्दों में श्रद्धांजलि देते हुए आधुनिक भारत के निर्माता और भारत रत्न जैसे शब्द हटा दिए।

मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना के आदेश जारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हाल ही में ऐसे बच्चों को आर्थिक, खाद्य एवं शिक्षा सहायता देने का निर्णय लिया है, जिनके माता-पिता की कोविड-19 से आकस्मिक मृत्यु हो गई है। ऐसे सभी बच्चों के लिये राज्य शासन ने मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल-कल्याण योजना के आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से योजना को प्रदेश में लागू कर दिया है।

मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना के आदेश जारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हाल ही में राज्य में कार्यरत समस्त नियमित, स्थाईकर्मी, दैनिक वेतनभोगी, तदर्थ, संविदा, आऊटसोर्स, अन्य शासकीय सेवक और सेवायुक्तों के लिये मुख्यमंत्री कोविड-19 विशेष अनुग्रह योजना की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा की गई घोषणा के अमल के लिये वित्त विभाग द्वारा प्रारूप तैयार कर योजना का आदेश जारी कर दिया है।

पत्रकार राजकुमार केसवानी का निधन

देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार केसवानी का शुक्रवार को निधन हो गया। केसवानी 72 साल के थे और भोपाल गैस कांड के पूर्व उन्होंने अपनी कलम से रिपोर्ट प्रकाशित कर शासन को चेताया था कि भोपाल में कभी यूनियन कार्बाइड से मिक गैस लीक हो सकती है।

इस रिपोर्ट के बाद भी शासन नहीं चेता और 1984 में गैस हादसा हुआ और हजारों जानें गईं, लाखों प्रभावित हुए। आज भी लोग इसके कारण बीमारी झेल रहे हैं। गैस हादसे के बाद राजकुमार केसवानी सुर्खियों में आए।

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष मसर्रत शाहिद का निधन

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर मसर्रत शाहिद अल्प बीमारी के बाद आज सुबह एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया, वह लगभग 65 साल की थीं। परिवार में एक बेटा एवं एक बेटी है, उनके पति का कुछ साल पहले निधन हो गया था।

आयोग ने चार मामलों में लिया संज्ञान

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा मानव अधिकार हनन से जुड़े चार मामलों में संज्ञान लेकर संबंधितों से प्रतिवेदन मांगा गया है। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग को 20 मई 2021 को वाट्स-एप्प पर एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें मास्क न पहनने पर एक महिला को उसकी बेटी के सामने पुलिस द्वारा अमानवीय रूप से सडक पर बाल पकड़कर घसीटने और उसे पीटने की घटना होना दृष्टिगोचर हो रहा है।

सार्थक पहल कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खो चुके स्कूली छात्रों की शिक्षा का का खर्च वहन करेगी

कोरोना काल में लगातार उद्देश्य युवा सामाजिक एवं जनकल्याण समिति द्वारा प्रदेश के नागरिको को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक ओर सजग करने का निरंतर कार्य किया जा रहा है, संस्था ने इस महामारी से लड़ने में सहयोग के लिए कई सराहनीय प्रयास किये है,ओर संस्था अब कोरोना महामारी में अपने माता-पिता को खो चुके लाचार बच्चों की स्कूल की पढ़ाई का बीड़ा उठाया है जो भी बच्चे बेसहारा हो गये उनकी पूरी शिक्षा का खर्च संस्था वहन करेगी |

कांग्रेस विधायकों ने अध्यक्ष कमलनाथ के सामने रखा उमंग सिंघार का मामला

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के निवास पर आयोजित बैठक में कांग्रेस विधायकों ने पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के मामले को उनके सामने रखा। विधायकों ने अध्यक्ष कमलनाथ जी मांग की है कि इस मामले में सरकार से बात की जानी चाहिए। विधायकों ने कहा कि पूर्व मंत्री उमंग सिंघार को इस मामले में झूठा फंसाया जा रहा है।

हौसला, हिम्मत और दृढ इच्छा शक्ति कोरोना को हराने में सार्थक है – डॉ. सुरभि राय

चिरायु अस्पताल भोपाल में कार्यरत डॉ सुरभि राय ने एक छोटे से बच्चे के हौसले को साझा करते हुए उसके जज्बें को सलाम किया और कोरोना मरीजों से बच्चे के हौसलेऔर दृढ इच्छा शक्ति से सबक लेने की अपील की है।

नर्सिंग काउंसिल बनी दलालो का अड्डा रजिस्ट्रार स्वयं बढावा दे रही – परमार

एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार का आरोप है कि प्रदेश में शिवराज सरकार में नर्सिंग शिक्षा माफिया सक्रिय है और इसके चलते नर्सिंग कालेजों को मान्यता देने में भी दलाल सक्रिय हो गए हैं। मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में यह सब रजिस्ट्रार चन्द्रकला के संरक्खुषण में हो रहा है। परमार ने कहा कि रजिस्ट्रार की भी मिलीभगत है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today