Category Archives: bhopal news

FCI के अफसर और बाबुओं के ठिकानों पर CBI की रेड जारी

भोपाल में भारतीय खाद निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों पर CBI की छापामारी जारी है। सीबीआई की एक टीम पहुंची FCI के डिविजनल मैनेजर हरीश हिनोनिया के पैतृक घर अजमेर राजस्थान पहुंचकर कार्रवाी की।

किसानो को उपार्जन की राशि का पूर्ण भुगतान किया जावे: कमलनाथ

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ,प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिख प्रदेश में किसान भाइयों को समर्थन मूल्य पर उपार्जन में निरंतर आ रही परेशानियों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए माँग की है कि गेहूं व चने के उपार्जन उपरांत किसान भाइयों को देय राशि में से फसल ऋण की राशि की कटौती की जा रही है , जो इस कोरोना महामारी के दौरान अव्यवहारिक है , इस संकट काल को देखते हुए इस ऋण वसूली को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जाना चाहिये।

हनी ट्रैप मामले में साक्ष्य छुपाने का गंभीर अपराध किया है कमलनाथ ने: विष्णुदत्त

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हनी ट्रेप मामले में जो कहा है वह अत्यंत गंभीर है। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने अपने पद, गोपनीयता की शपथ का दुरूपयोग किया और साक्ष्यों को छुपाया। कमलनाथ ने बार-बार कहा कि मेरे पास पेनड्राइव है। तो फिर उन्होंने उसे एसआईटी के सामने प्रस्तुत क्यों नहीं किया ? मुख्यमंत्री रहते हुए कमलनाथ ने साक्ष्यों से छेडखानी की है। जो अपने आप में सबसे बड़ा अपराध है। अब कमलनाथ अपनी बात से मुकर रहे है। कमलनाथ को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने झूठ बोला। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना में मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

आयोग ने एसपी छतरपुर से दो सप्ताह में मांगा प्रतिवेदन

छतरपुर जिले के राजनगर थानांतर्गत ग्राम बन्दरगढ़ की एक दलित गर्भवती महिला के साथ उसके घर में घुसकर आरोपियों ने उस समय मारपीट की, जिस समय उसका पति घर से बाहर था। बीच-बचाव कर रही महिला की सास के साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की। आरोपियों ने पीड़िता को कहीं भी शिकायत करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी, लेकिन मीडिया में मामला आने पर राजनगर थाना प्रभारी ने पुलिस भेजकर पीड़िता को थाने बुलवाया और उसकी शिकायत सुनकर आरोपियों के विरूद्ध एट्रोसिटी एक्ट सहित आईपीसी की धारा 452, 343, 323, 294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प

देश का प्रमुख केन्द्रीय श्रमिक संगठन सेन्टर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) का 51 वां स्थापना दिवस पर 30  मई 2021 को देश के साथ साथ प्रदेश भर के मजदूर कर्मचारियों ने सीटू व यूनियनों के कार्यालयों, कार्यस्थलों पर घ्वजारोहण कर, विभिन्न तरीके से मजदूर, किसानों जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प के साथ मनाया। प्रदेश में कोयला खदानों, सीमेन्ट कारखानों, मैंगनीज खदानों,विभिन्न कारखानों के मजदूरों अपने कार्यस्थलों में सीटू का झंडा एवं पोस्टरों के साथ सामूहिक रूप से प्रदर्शन कर सीटू का स्थापना दिवस मनाया।

शर्तों के साथ ही मिलेगी कोरोना कर्फ्यू में छूट: शिवराज सिंह चौहान

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान के कहा है कि कोविड संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है लेकिन हमें सतर्क रहकर कोविड को नियंत्रित करने के लिए अनुकूल व्यवहार करने के साथ-साथ गाइडलाइन का पालन करना भी जरूरी होगा। जनप्रतिनिधि और प्रशासन ढील की अवधि में बाजारों का सतत् भ्रमण करें। हमारी जरा सी भी चूक हमें संक्रमित कर सकती है इसीलिए सतर्कता भी जरूरी है। आपदा प्रबंधन ग्रुप हमारी सबसे बड़ी ताकत है इनकी सक्रिय भूमिका से एक-एक व्यक्ति का टीकाकरण कराएं।

कमल नाथ को हनीट्रेप की एसआईटी का नोटिस, राजनीतिक बवाल मचा

बहुचर्चित हनीट्रेप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को इंदौर पुलिस की एसआईटी ने बयान देने के लिए नोटिस जारी कर राजनीतिक हलकों में हंगामा खड़ा कर दिया है। एसआईटी ने कमल नाथ से पेनड्राइव की मांग की है।

अनुकंपा नियुक्ति देने का काम भी तत्काल प्रारंभ हो – कमलनाथ

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से माँग करते हुए कहा है कि कोरोना से मृत प्रत्येक प्रदेशवासी के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देना तत्काल शुरू किया जाये , मै पिछले कई दिनो से यह माँग कर रहा हूँ लेकिन सरकार ने अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है ?

मोदी सरकार के 7 वर्ष होने पर कांग्रेस ने दिया धरना

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा, विधायक आरीफ मसूद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की भाजपा सरकार के असफलता के 7 वर्ष पूरे होने कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया।

विधायक को सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल करने वाले राजस्थान का युवक गिरफ्तार

छतरपुर की महाराजपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह को पुलिस ने धरदबोचा है लेकिन उसके एक ही सदस्य की गिरफ्तारी हो सकी है। विधायक दीक्षित को वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल करने के मामले में छतरपुर जिले की गढ़ी मलहरा पुलिस ने सायबर पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के सीकरी जिले के नक्सा कवासा गांव का 10 सालका आदिल है जिसने अपराध कबूल करना स्वीकार किया है। वह अब तक 14 लाख 22 हजार रुपए लोगों से ठग चुका है और उसके गांव के करीब 100 लोग इस ब्लैकमेलिंग में लगे हैं जो साल में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए लोगों से ऐठतें हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today