Category Archives: bhopal news

अब जेपी नड्डा को भी कमलनाथ के सपने आने लगे – सज्जन सिंह वर्मा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा कार्यसमिति की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर राजनीतिक हमले के जवाब में तीखा पलटवार किया। श्री वर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर जारी बयान के माध्यम से कहा कि नड्डा जी  जिस सरकार के भरोसे आप कमलनाथ पर हमला कर रहे हैं उसकी जमीन ही भ्रष्टाचार से उगाए गए काले धन से खरीदे हुए विधायकों पर टिकी है, धनादेश के खंजर से जनादेश की हत्या करने वालों को अपना चेहरा आईने में देखना चाहिए।

प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व से जुड़ा भोपाल जिला कार्यालयः पचौरी

प्रदेश कार्यसमिति की सेमी वर्चुअल बैठक गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में शुरू हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, नरेंद्रसिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय कार्यालय में उपस्थित थे।

कोरोना योद्धा आशा कार्यकर्ताओं को जेल भेजा

स्वास्थ्य के क्षेत्र में अति महत्वपूर्ण काम कर रही आशा एवं सहयोगियों के शोषण के खिलाफ,जीने लायक वेतन की मांग को लेकर आशा ऊषा आशा सहयोगी के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पिछले एक माह से जारी है। इस दौरान आशा एवं सहयोगियों ने बड़ी संख्या में जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करते हुये कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे।

पुलिस की अमानवीयता… बस में मिले युवक-युवती को अर्धनग्न अवस्था में थाने लाये, वीडियो भी बनाया

रीवा जिले में बीते मंगलवार की देर रात खडी बस में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती को पुलिस अर्धनग्न अवस्था में ही थाने ले गई। यही नहीं, इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया। मामला शाहपुर थानाक्षेत्र का है। इस गंभीर मामले में स्वसंज्ञान लेकर आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री नरेन्द्र कुमार जैन ने पुलिस अधीक्षक, रीवा से तीन दिन में जवाब मांगा है। आयोग ने यह भी आदेश दिये हैं कि एसपी रीवा मामले की स्वयं जांचकर तीन दिन में रिपोर्ट आयोग को भेजें।

7 करोड़ के गहनों के साथ 3 गिरफ्तार

कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन पर 14 किलो सोने के आभूषण के साथ तीन लोगों को जीआरपी पुलिस ने पकड़ा, तीन युवक सूरत के रहने वाले है ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से कटनी आये थे, आभूषणों से संबंधित कागजों की पुलिस कर रही जांच, 14 किलो आभूषण की बाजार मूल्य 7 करोड़ बताई गई, कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन का मामला।

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की बसों का परिचालन 30 जून तक स्थगित

मध्यप्रदेश की सीमा से लगे महाराष्ट्र राज्य के लिए अंतरराज्यीय बसों के परिचालन का स्थगन 22 जून से बढ़ाकर 30 जून तक के लिए फिलहाल बढ़ा दिया गया है। इस सम्बंध में मंगलवार को परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य के सभी जिलों में संक्रमण कम हो गया है पर महाराष्ट्र में अभी मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र राज्य से यात्रियों के आने के कारण अनियंत्रित भीड़ से पुनः प्रदेश में संक्रमण बढ़ सकता है। इसी को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है।

श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बूथ स्तर पर होगा वृहद पौधारोपण: सुमित पचौरी

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से लेकर उनके जन्मदिवस 6 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पचौरी ने बताया कि राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी प्रातः 8.30 बजे समिधा पार्क ई 2 स्कालर होम स्कूल के पीछे वृक्षारोपण करेंगे।

विधायक विश्राम गृह का निर्माण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण हो – गौतम

आज मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम एवं प्रमुख सचिव एपी सिंह ने नवीन विधायक विश्राम गृह के निर्माण संबंधी बैठक की जिसमें एप्‍को, राजधानी परियोजना तथा विधानसभा सचिवालय के अधिकारी उपस्थित थे । गौतम ने कहा कि रचना नगर आवासीय योजना विधानसभा के सदस्‍यों एवं विधान सभा के कर्मचारियों तथा आम जन के लिए सरल, सुलभ हो।

लोकसभा अध्यक्ष ने ली देश के विधायी निकायों के अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में मंगलवार को भारत के के विधायी निकायों के अध्यक्षों की एक वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। इस  बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम के साथ ही सभी राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष मौजूद रहे।

ताली-थाली बजाकर आंगनबाडी कर्मियों के बराबर मांगा आशा व सहयोगियों ने वेतन

प्रदेश सरकार द्वारा अमानवीय शोषण से त्रस्त स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रमुख मैदानी कार्यकर्ता आशा एवं सहयोगियों का अनिश्चितकालीन हडताल आज 22 वें दिन भी जारी रही। आशा ऊषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर आज 22 जून को आशा एवं सहयोगियों ने प्रदेश भर में थाली एवं ताली बजा कर विरोध प्रदर्शन किया एवं प्रदेश सरकार से आंगनवाडी कर्मियों के बराबर वेतन दिये जाने की मांग की।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today