Category Archives: bhopal news

संस्कृति विभाग के तत्वावधान में ऑनलाइन मुशायरा

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी संस्कृति परिषद संस्कृति विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय ऑनलाइन मुशायरा आयोजित किया गया। मुशायरे के दूसरे दिन प्रदेश के विभिन्न शहरों से 11  शोअरा एवं शायरात अपना कलाम पेश किया। 

डॉ. मुखर्जी के सपने को मोदी जी ने साकार किया : सुमित पचौरी

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भोपाल के प्रत्येक मंडल में सेवा कार्य एवं स्वच्छता अभियान के साथ पार्टी नेताओं ने पौधारोपण कर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का पुण्य स्मरण किया। प्रदेश कार्यालय के समक्ष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर डॉ. मुखर्जी अमर रहे के उदघोष किए।

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार के पहले केंद्रीय मंत्री गेहलोत को राज्यपाल की कुर्सी

केंद्र सरकार में नरेंद्र मोदी मत्रिमंडल के विस्तार के पहले कई राज्यों के राज्यपाल की नियुक्ति की गई जिसमें केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत को भी कर्नाटक के राज्यपाल की कुर्सी सौंपी गई है। गेहलोत मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं जिन्हें केंद्रीय मंत्री पद से हटाकर राज्यपाल का पद नवाजा गया है क्योंकि मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य बने ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्र सरकार में मंत्री पद दिया जाना है।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की

वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष एवं देवतालाब के भाजपा विधायक एवं गिरीश गौतम के निर्वाचन विरुद्ध BSP की उम्मीदवार याचिकाकर्ता  द्वारा दायर चुनाव याचिका उच्च न्यालय जबलपुर द्वारा दिनांक ०४/११/२०१९ को अपने आदेश द्वारा dismiss कर दिया जिसके विरुद्ध याचिकाकर्ता द्वारा civil appeal 2322/2021 माननीय उच्चतम न्यायालय में दायर की गई थी जिसको माननीय उच्चतम न्ययायालय में मुख्य न्याधिश जस्टिस एन॰वी रमना, जस्टिस A.S. Bopanna एवं जस्टिस हृषिकेश रॉय की पीठ ने सुनवाई की और 5 जुलाई, 21 को आदेश पारित करते हुए अपील को खारिज कर दिया गया ।

कोरोना वारियर और फ्रंटलाइन वर्कर को भी नहीं मिली पर्याप्त सहायता: भूपेन्द्र

मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना से उजड़े परिवारों के लिए कई योजनाओं की बहुप्रचारित घोषणायें तो कर दीं लेकिन आज भी योजनायें पूरी तरह जमीन पर राहत नहीं दे पा रही हैं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने सरकार से मांग की है कि वह घोषणाओं को जमीन पर उतारे ताकि उजड़े हुए परिवारों ,अनाथ हुए बच्चों और बिखर रहे कोरोना वारियर्स एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स का सामाजिक पुनर्व्यवस्थापन हो सके।

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी संस्कृति परिषद के तत्वावधान में ऑनलाइन मुशायरा

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी संस्कृति परिषद संस्कृति विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय ऑनलाइन मुशायरे का आयोजन 5 एवं 6 जुलाई को पप्रतिदिन रात 8 बजे किया जाएगा। मुशायरे में प्रदेश के विभिन्न शहरों से शायर शायरात अपना कलाम पेश करेंगे।

भाजपा ने तालाबों, बावडियों एवं कुओं में चलाया स्वच्छता अभियान : सुमित

भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल सभी 29 मंडलों में जल स्त्रोतों में स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा ने उत्तर विधानसभा के जल स्त्रोतों की सफाई की एवं प्लास्टिक कचरा बाहर निकाला। राजाभोज मंडल की शिरीन नदी से सभी मंडल अध्यक्षों के साथ प्लास्टिक कचरा निकाला एवं पौधारोपण किया। नरेला विधानसभा में प्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास सारंग ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।

युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की एक दिवसीय युवा मंथन बैठक

मप्र युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की एक दिवसीय युवा मंथन बैठक आयोजित की गई इस बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर काम करने के गुर सिखाए गए इस बैठक में भा जा पा के पेड़ सोशल मीडिया वर्कर से लड़ने के लिए ट्रेनिंग दी गई इस बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस सोश मीडिया विभाग के मध्य प्रदेश प्रभारी श्री अभय तिवारी द्वारा की गई उनके द्वारा वर्तमान में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई जिस तरीके से प्रदेश की आईटी टीम भाजपा के युवा मोर्चा की पेड आईटी टीम को सोशल मीडिया पर पछाड़ रही है वो तारीफ का विषय है,

आशाओं की हडताल 33 वें दिन भी जारी

आशा उषा आशा सहयोगी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आशा एवं आशा सहयोगियों की प्रदेशव्यापी हडताल आज 33 वें दिन भी जारी है। संयुक्त मोर्चा ने अब 10000 रुपये वेतन की केवल एक सूत्रीय मांग को लेकर इसकी घोषणा होने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया। हडताल आज भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में आशा एवं सहयोगियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुये प्रदेश सरकार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा विभाग में जमीनी स्तरपर काम करने वाले आशाओं की उपेक्षा की आलोचना की।

शहर को हरा भरा बनाने के लिए पौधारोपण अवश्य करें : सुमित पचौरी

भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक मानस भवन में आयोजित की गयी। बैठक में पितृ पुरुष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (23 जून) से उनकी जन्म जयंती (6 जुलाई) तक वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान पखवाड़े के कार्यक्रम हेतु जल स्रोत की सफाई एवं प्लास्टिक मुक्त भोपाल बनाने के लिए चर्चा की गयी। बैठक में जिला पदाधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर रहने के लिए कार्य सौंपे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today