Category Archives: bhopal news

कमलनाथ की तरह असंवेदनशील नहीं, सभी का दुख दर्द समझती है शिवराज सरकार : शर्मा

झूठ और फरेब के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने जनहित की उन सभी योजनाओं को पलीता लगा दिया था, जिन्हें मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के संवेदनशील नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल में लागू किया था। कांग्रेस की उस असंवेदनशील सरकार को गैस पीड़ित विधवा बहनों पर भी तरस नहीं आया और उसने इन बहनों की मदद के लिए लागू की गई पेंशन योजना पर भी रोक लगा दी थी। लेकिन मंगलवार को हुई बैठक में राज्य मंत्रिमंडल ने कमलनाथ सरकार के इस निर्णय को पलटते हुए गैस पीड़ित विधवाओं की पेंशन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है, जो एक स्वागतयोग्य कदम है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार निराश्रितों, पीड़ितों और महिलाओं को सहारा देने के लिए दृढ़संकल्पित है और इस निर्णय के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार जताता हूं।

सड़क पर शव रख मां बोली- पुलिस ने ली बेटे की जान

बैतूल जिले के आमला में ट्रिपल मर्डर के बाद सुसाइड करने वाले भानु ठाकुुर के बड़े भाई ने भी बीते सोमवार सुबह आत्महत्या कर ली। तीन दिन में दो बेटों को खोने वाली मां ने सड़क पर शव रखकर पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। इस गंभीर मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने आयोग की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से जांच कराये जाकर प्रतिवेदन आयोग को दो सप्ताह मंे प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।

कांग्रेस कमेटी पिछड़ा का प्रदेश में 12 अगस्त से “जन संसद संवाद”

कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग पूरे प्रदेश में जन संसद संवाद कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया है जो चार महीने तक चलेगा प्रत्येक जिला मुख्यालय में 12 अगस्त से चालू होगा और 12 नवम्बर तक 2021 तक चलेगा प्रत्येक महीने की 12 तारीख को प्रत्येक जिले में जिलास्तर पर “जन संसद संवाद” का आयोजन किया जायेगा I उसके बाद जिला संगठन के द्वारा प्रत्येक जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में तथा शहर के वार्ड स्तर तक कार्यक्रम का आयौजन चार महीने तक चलता रहेगा I

KBC में लॉटरी लगने के नाम पर ठगी से बचाव के लिए पुलिस की एडवाइजरी

अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक राज्‍य सायबर योगेश चौधरी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि वर्तमान में सायबर जालसाज़ों के द्वारा विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय नम्बरों से व्हाट्सएप मेसेज करके (जिनमें पाकिस्तान के नम्बर भी होते हैं) संपर्क किया जाता है और कहा जाता है कि आपका मोबाइल नम्बर KBC व रिलायंस जियो द्वारा संयुक्त रूप से संचालित एक लकी ड्रा में 25 लाख रुपये की लॉटरी जीता है। प्राप्त मैसेज में दिये गये मोबाइल नम्बर से संपर्क कर अपनी राशि प्राप्त करने के लिये प्रोसेस करें। इसके बाद धोखाधड़ी से आपसे बड़ी रकम ठग ली जाती है।

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है| श्रृंखला अंतर्गत आज जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा श्री संतोष केवट और साथी, नरसिंहपुर का बुन्देली ‘भक्ति गायन’ एवं श्री कृष्णा मालीवाड़ और साथी, मांडू द्वारा ‘भगोरिया नृत्य’ की प्रस्तुति का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल- https://youtu.be/IqicOunaaqc और फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/events/544424696734622/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया| 

राशन कार्ड की पात्रता पर्ची को ही स्थाई कार्ड मान्य किया जाए: पीसी

पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा ने विधायक ने प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह की उपस्थिति में दक्षिण विधानसभा एवं आमजन के मुद्दों को उठाया. पीसी शर्मा ने प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपने विधानसभा क्षेत्र एवं आमजन के मुद्दों को निम्न बिदुओं द्वारा उठाया.

अब कोरोना के नियंत्रणों में छूट, 100 लोगों के साथ शादी में हो सकेगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना समीक्षा के लिए सोमवार को बैठक बुलाई जिसमें निर्देश दिए गए कि प्रदेश में रात दस बजे तक बाजार खुल सकेंगे। शादी समारोह में 100 लोगों को शामिल किया जा सकेगा। इसी तरह अंतिम संस्कार में 50 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे और सिनेमा घर 50 % क्षमता से तक खुल सकेंगे। रेस्टोरेंट अब पूरी क्षमता खुलेंगे। सीएम ने यह जरूर कहा कि कोरोना की स्थिति नियंत्रण में पर सतर्कता जरुरी है।

अब कांग्रेसी भी मानने लगे हिंदू विरोधी हैं दिग्विजय सिंह: तिवारी

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की मानसिकता हिंदू विरोधी है। हिंदू मान्यताओं, संस्थाओं तथा संगठनों का विरोध और उन पर हमले दिग्विजय सिंह का स्वभाव बन गया है। भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से यह बात कहती रही है। लेकिन अब कांग्रेस के नेताओं को भी दिग्विजयसिंह का असली चेहरा दिखाई देने लगा है और वे भी यह मानने लगे हैं कि दिग्विजय सिंह हिंदू विरोधी हैं।

दिग्विजय व अन्य कांग्रेसजनों पर दर्ज झूठे प्रकरणों से कांग्रेस आक्रोशित

पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह व अन्य कांग्रेसजनों पर दर्ज किए गए झूठे प्रकरणों से कांग्रेस आक्रोशित। पुलिस महानिदेशक के नाम सौंपा ज्ञापन। झूठे प्रकरणों की ख़ारजी व दोषियों पर कार्यवाही की मांग। संपूर्ण प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी।

आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सासंद विष्णुदत्त शर्मा ने राजनगर विधानसभा के ग्राम खजवा में 3 लोगों सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से हुई 16 लोगों की मौतों को अत्यंत दुखद बताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today