Category Archives: bhopal news

नामजद शो-काॅज नोटिस एवं 5000 का जमानती/गिरफ्तारी वारंट जारी

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा रीवा जिले के एक मामले में जल संसाधन विभाग, म.प्र. शासन के प्रमुख अभियंता श्री मदन सिंह डाबर को 26 अक्टूबर 2021 को आयोग में व्यक्तिशः आकर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। आयोग द्वारा प्रमुख अभियंता श्री मदन सिंह डाबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा गया है कि क्यों ना उनके विरूद्ध पांच हजार रूपये से अधिक का जुर्माना लगाया जाये ? आयोग ने प्रमुख अभियंता मदन सिंह डाबर को पांच हजार रूपये का जमानती गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है। नोटिस एवं जमानती गिरफ्तारी वारंट की तामीली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, भोपाल के माध्यम से कराई जायेगी। प्रकरण क्र 3015/रीवा/2019 में प्रतिवेदन ना देने एवं आयोग के समक्ष उपस्थित ना होने के कारण प्रमुख अभियंता श्री मदन सिंह डाबर को आयोग में व्यक्तिशः उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

हर एक बूथ को जीतकर पृथ्वीपुर उपचुनाव में इतिहास बनाएं: विष्णुदत्त

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपचुनाव में पूरे उत्साह से भरे हुए है। प्रत्येक बूथ पर हमारी जीत सुनिश्चित हो, इसके लिए कार्यकर्ता प्राणपण से जुटें। कुशल रणनीति, संगठन तंत्र की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में चल रही गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर भारतीय जनता पार्टी पृथ्वीपुर उपचुनाव में जीत का इतिहास रचेगी।

युवा मोर्चा ने किया 4128 यूनिट रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से प्रदेश में सेवा और समर्पण अभियान चल रहा है। 7 अक्टूबर तक इस अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन पार्टी कार्यकर्ता अलग अलग सेवा प्रकल्प के माध्यम से सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। सोमवार को सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 54 संगठनात्मक जिलों में युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर लगाए। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार ने बताया कि प्रदेश भर में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने 4128  यूनिट रक्तदान किया।

बैरागढ़ सिविल अस्पताल……. प्रबंधन की अनदेखी

सिविल अस्पातल बैरागढ़ में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को इन दिनों पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल परिसर में पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को यहां वहां भटकना पड़ रहा है। इतना ही नहीं अस्पताल में बतौर इंटर्नशिप अपनी सेवाऐं दे रहे नर्सिंग के स्टूडेंट तक पानी के लिए परेशाान हो रहे हैं। कहने को तो यहां तीन वाटर कूलर लगे हैं, लेकिन एक भी ऐसा नहीं है, जहां पूरे वक्त पानी मिलता हो। खुद अधीक्षक कार्यालय के पीछे लगे वाटर कूलर में सिर्फ सुबह के वक्त ही पानी मिल पाता है। दोपहर बाद तो यह पूरी तरह से बंद हो जाता है। कुछ समय पहले तक आईसीयू वार्ड के ठीक सामने भी पानी की एक मशीन रखी हुई थी, लेकिन वर्तमान में वहां भी गेट लगा रखा है।

विविध कलानुशासनों की गतिविधियों का ऑनलाइन प्रदर्शन

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की विभिन्न अकादमियों द्वारा कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत बहुविध कलानुशासनों की गतिविधियों पर एकाग्र श्रृंखला ‘गमक’ का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर किया जा रहा है। श्रृंखला के अंतर्गत आज संस्कृति संचालनालय की ओर से भोपाल की संघमित्रा तायवाड़े और साथियों द्वारा कथक नृत्य एवं भोपाल के उदय प्रताप सिंह और साथियों द्वारा तबला वादन की प्रस्तुति दी गई। जिसका प्रसारण विभाग के यूट्यूब https://youtu.be/pOF56xnMfWw और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/events/392547472499531/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया गया।

मुरुगन मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य बने

मध्यप्रदेश से राज्यसभा की रिक्त एक सीट के उप निर्वाचन में निर्वाचित घोषित भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ एल.मुरुगन ने विधानसभा के अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम से विधानसभा में सौजन्य भेंट की।

पन्ना का विकास जारी, पर्यटन के क्षेत्र में बनाएंगे नं.1 जिला: विष्णुदत्त शर्मा

मैं सौभाग्यशाली हूं और स्वयं को धन्य मानता हूं कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे खजुराहो और पन्ना का सांसद बनाकर अवसर दिया। बुंदेलखंड के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

प्रदेश के 65 हजार बूथों पर 25 सितंबर को मनेगी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को प्रदेश के 65 हजार बूथों पर मनेगी। प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में पार्टी नेता दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा छतरपुर एवं पन्ना के बूथ एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भोपाल के राजाभोज मंडल के बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण करेंगे।

पीटीआई कर्मचारी महासंघ में भुवन चौबे और एम एस यादव अध्यक्ष और महासचिव निर्वाचित

भारत की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी पीटीआई की “अखिल भारतीय पीटीआई कर्मचारी महासंघ” की वार्षिक साधारण मीटिंग के दौरान हुए चुनाव में भुवन चौबे और एम एस यादव को यहाँ क्रमश: अध्यक्ष और महासचिव के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

मप्र उर्दू अकादमी में तैयार हो रही है उर्दू रचनाकारों की डिजिटल डायरेक्ट्री

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा उर्दू रचनाकारों की डिजिटल डायरेक्ट्री का कार्य प्रगति पर है। इस डायरेक्ट्री में प्रदेश के सभी उर्दू रचनाकार, लेखक, शायर, कहानीकार आदि को शामिल किया जा रहा है। मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक डाॅ0 नुसरत मेहदी ने बताया कि इस डिजिटल डायरेक्ट्री के ज़रिये पूरी दुनिया में हमारे प्रदेश के रचनाकारों को देखा जा सकता है और उनसे सम्पर्क किया जा सकता है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today