Category Archives: bhopal news

पत्‍नी की हत्‍या करने वाले आरोपी पति को आजीवन कारावास

पत्नी की धारदार हथियार सेहत्या करने के जघन्य मामले में षष्‍ठम अपर सत्र न्‍यायाधीश जे0 सी0 राठौर छतरपुर की न्यायालय ने मामले के आरोपी पति पुष्‍पेन्‍द्र पटेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई ।

प्रदेश के 109 वार्डों में भाजपा के पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के 109 वार्डो में भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध पार्षद चुने गये हैं। नगर निगम में 1 वार्ड, नगरपालिका के 12 एवं नगर परिषद के 96 वार्डो में पार्टी के पार्षद निर्विरोध चुने गए है।

सिंगरौली को सिंगापुर बनाने के वादे का क्या हुआ शिवराजजी: कमलनाथ

आज सिंगरौली आकर मैं बहुत खुश हुआ, लेकिन सिंगरौली की दुर्गति देखकर मुझे बहुत दुख हुआ। शिवराज सिंह चौहान जी ने स्मार्ट सिटी और सिंगरौली को सिंगापुर बनाने का वादा किया था, उसका क्या हुआ? भाजपा सरकार में सिंगरौली के साथ निरंतर अन्याय हुआ है। मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘आपका कमलनाथ, आपके साथ’ अभियान का आगाज करते हुए सिंगरौली में आयोजित रैली में यह बात कही।

कार्यकर्ता 10 दिन पूरी ताकत लगा दें, माहौल पक्ष में है :विष्णुदत्त शर्मा

पूरे प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है बस कार्यकर्ता को आने वाले 10 दिनों तक पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरना है और जीत पक्की करना है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त्त शर्मा ने जबलपुर प्रवास के दौरान पार्टी कार्यालय में चुनाव प्रभारी, संचालक विधानसभा एवं मंडल प्रभारियों की बैठक में कही।

प्रसव के लिये तड़पती रही महिला, 6 घंटे किया इंतजार, नवजात की मौत

छतरपुर जिले के नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसव के लिये आई एक गर्भवती महिला के पास पैसा नहीं होने के कारण उसको अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। रेफर के दौरान गर्भवती ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। नवजात की मौत हो गई। मामले में त्वरित संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्तिनरेन्द्र कुमार जैन ने कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, छतरपुर से एक माह में जवाब मांगा है।

जनजातीय संग्रहालय में 1 जुलाई से प्रवेश-फोटोग्राफी शुल्क में वृद्धि

मध्यप्रदेश की जनजातियों के जीवन, देशज ज्ञान, कला परंपरा और सौन्दर्यबोध पर एकाग्र
स्थापित मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में प्रवेश एवं फोटोग्राफी शुल्क में वृद्धि की गई है। शुल्क
वृद्धि 1 जुलाई, 2022 से लागू होगी। भारतीय दर्शक (10 वर्ष से अधिक आयु) के लिए 20 रूपये,
विदेशी दर्शक (10 वर्ष से अधिक आयु) के लिये 400 रूपये प्रवेश शुल्क होगा। इसी तरह फोटोग्राफी प्रति कैमरा/मोबाइल (अव्यवसायिक बिना स्टैण्ड, ट्रायपॉड, सेल्फीस्टिक) के लिए 100 रुपए शुल्क निश्चित किया गया है। 

महाकालेश्‍वर मंदिर में पंच दिवसीय महारूद्राभिषेक प्रारंभ

श्री महाकालेश्‍वर मंदिर 12 ज्‍योतिर्लिंगों में से एक है श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में प्रतिवर्ष उत्‍तम जलवृष्टि हेतु महारूद्राभिषेक अनुष्‍ठान किया जाता है। इसी तारतम्‍य में इस वर्ष भी उत्‍तम जल वृष्टि व जन कल्‍याण की उदात्‍त भावना से दिनांक 23 जून से 27 जून तक श्री महाकालेश्‍वर मंदिर के मुख्‍य पुजारी पं. श्री घनश्‍याम शर्मा के आचार्यत्‍व में महारूद्राभिषेक का आयोजन किया गया है।

PM व CM की विकास योजनाओं से भाजपा के पक्ष में माहौलः भूपेन्द्र सिंह

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आज सागर में पत्रकारों के समक्ष प्रदेश भर में निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा पार्षदों के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रदेश में कुल 109 वार्डों में भाजपा पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह की विकास योजनाओं और नीतियों को श्रेय देते हुए कहा कि इनसे ही भाजपा के पक्ष में एक तरफा माहौल बना है।

CM शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी मुर्मू के प्रस्तावक बने

CM शिवराज सिंह चौहान दिल्ली पहुंचे. CM शिवराज केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी के निवास पहुंचे. मुख्यमंत्री चौहान एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में प्रस्तावक बने. नामांकन पत्र में प्रस्तावक के तौर पर दस्तखत किए.

OBC को सरकारी नौकरी में 27 % आरक्षण हाईकोर्ट में सुनवाई

OBC को सरकारी नौकरी में 27 % आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर मप्र हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई में इस केस की सुनवाई होगी। दिल्ली से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के जबलपुर ना आ पाने के कारण इस केस की सुनवाई 25 जुलाई तय की गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today