Category Archives: bhopal news

नाबालिग छात्रा को भगाकर दुष्कर्म के आऱोपी को 20 साल की सश्रम कैद

नाबालिग को बहला फुसलाकर दिल्‍ली भगा ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म के मामले में छतरपुर जिले की बिजावर विशेष न्‍यायाधीश (पॉक्‍सो एक्‍ट) कोर्ट ने आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है।

उज्जैन में निकली जगन्नाथ यात्रा

कोरोना महामारी के कारण दो साल से जगन्नाथ यात्रा नहीं निकाली जा रही थी। आज उज्जैन में दो साल बाद जगदीश मंदिर और इस्कॉन मंदिर से भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलदाऊ को रथ में विराजमान कर यात्रा निकाली गई। भगवान के भक्तों ने यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

उज्जैन में भाजपा के बागी निष्कासित

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा अपने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे नेताओं पर कार्रवाई कर रही है और उज्जैन नगर निगम में भी ऐसे कई प्रत्याशियों पर निष्कासन की कार्रवाई हुई है। इन्हें छह साल के लिए पार्टी से बाहर निकाला गया है।

मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कन्हैया के हत्यारों को सरेआम फांसी देकर शव को कौओं-चील को दें

राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की सरेआम हत्या और वीडियो वायरल करने की घटना को लेकर मध्य प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर ने कहा है कि हत्यारों को पकड़कर सरेआम फांसी दी जाए। यही नहीं उनके शवों को किसी को देने के बजाय कौओं व चीलों को सौंपा जाए जिससे वे उसे नोंच-नोंचकर खत्म कर सकें।

चार घंटे में पंचायत के दूसरे चरण में 35 फीसदी मतदान

मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में 47 जिलों की 106 जनपदों में सुबह सात बजे से 11 बजे के बीच 35 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा दतिया जिले में 49 फीसदी मतदान हुआ तो धार-झाबुआ जिलों में महिला-पुरुषों के अलावा अन्य मतदाताओं ने भी चार घंटे के भीतर मतदान किया। इस अवधि में सबसे कम मतदान भिंड जिले में पांच फीसदी हुआ तो पन्ना व बालाघाट में भी अन्य जिलों की तुलना में कम मतदान दर्ज किया गया। पन्ना में 10 तो बालाघाट में 10.10 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।

शताब्दी एक्सप्रेस में चाय से ज्यादा सर्विस चार्ज

शताब्दी एक्सप्रेस की चाय कितनी महंगी होती है, इसकी एक इनवॉइस को देखकर अंदाज लगाया जा सकता है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शताब्दी एक्सप्रेस में सुबह की चाय जब एक व्यक्ति ने ऑर्डर की और उसका बिल देखा तो वह दंग रह गया।

चाय 20 रुपए की थी लेकिन सर्विस चार्ज 50 रुपए था। चाय का यह बिल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्रांतिकारियों के जीवन में किसी गोली पर नाम लिखा होता हैः प्रज्ञा

ओवैसी सांप्रदायिक व्यक्ति है। वह विधर्मियों को प्रश्रय देता है। कन्हैयालाल की हत्या के बाद सरकार को अलर्ट मूड में होने के सवाल पर कहा कि क्रांतिकारियों के जीवन में किसी गोली पर नाम लिखा रहता है। जब तक जिंदा हूं तब तक इन विधर्मियों को सहन नहीं करूंगी।

बुदनी मेडिकल कॉलेज पर पूर्व IAS की आवाज, उठाए सवाल

मध्य प्रदेश सरकार ने बुदनी में मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला किया है लेकिन बुदनी कोई जिला मुख्यालय नहीं बल्कि यह तहसील है। सरकार के ऐसे फैसलों पर अब तक किसी ने आवाज नहीं उठाई है। पहली बार मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी राजेश बहुगुणा ने अपनी फेसबुक वॉल पर इसको लेकर तीखा हमला बोला है।

जबलपुर में कमलनाथ ने किया रोड शो और मां नर्मदा पूजन

जबलपुर मध्य प्रदेश की संस्कारधानी है। यह मध्य प्रदेश का महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र भी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा करते हैं। लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि झूठ, घोषणाएं और टेलीविजन से कोई शहर स्मार्ट सिटी नहीं बन जाता, स्मार्ट सिटी के लिए टेलीविजन की नहीं विजन की जरूरत होती है।

रबीन्द्रनाथ टैगोर विवि में NSS द्वारा सामाजिक समागम का आयोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक समागम 2022 का आयोजन विश्वविद्यालय में किया गया। जिसमे समाजसेवा, साहित्य, संस्कृति, पर्यावरण इत्यादि क्षेत्रों में कार्य करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया‌।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today