Category Archives: bhopal news

निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर अब 10 लाख अनुग्रह राशि मिलेगी

त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन -2022 की चुनाव ड्यूटी में मृत सरकारी कर्मचारियों को अब अनुग्रह राशि दो लाख बढ़ा दी गई है। अब ऐसी परिस्थिति में मृत कर्मचारी या अधिकारी के परिजनों को 10 लाख अनुग्रह राशि दी जाएगी।

भोपाल में मतदान होने के बाद अवैध रूप से डलवाए 3 हजार डाक मतपत्र

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में भोपाल नगर पालिका निगम के लिए 6 जुलाई को हुए मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 3000 कर्मचारियों के कर्तव्य मतपत्र डाक मतपत्र अवैध रूप से जारी कर डलवाए जा रहे हैं।

रतलाम में पांच इंजन की सरकार थी, फिर विकास से उपेक्षित क्यों: कमलनाथ

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आज रतलाम में कार्यकर्ता सम्मेलन में शिवराज सरकार पर हमले किए। उन्होंने कहा कि रतलाम में पांच इंजन की सरकार थी लेकिन इसके बाद भी विकास की दृष्टि से उपेक्षित रहा। इसका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जवाब देना चाहिए।

अपना मध्य प्रदेश दंगा मुक्त प्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अपना मध्य प्रदेश दंगा मुक्त प्रदेश है। कांग्रेस ने हमेशा आतंकवाद को बढ़ावा, तुष्टीकरण की नीति के कारण दिया। वहीं, भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, हम सबके साथ- सबका विकास और सब पर विश्वास भी करते है लेकिन कोई देशद्रोही होगा, आतंकवादी होगा, राजस्थान की तरह किसी को गला काटने की इजाजत मध्यप्रदेश की धरती पर नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ हम सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे।

निर्माणाधीन संसद भवन पर कांस्य अशोक स्तंभ का अनावरण

देश की संसद के लिए बनाए जा रहे नए निर्माणाधीन भवन में विशाल अशोक स्तंभ की स्थापना की गई है जिसका आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनावरण किया। अशोक स्तंभ कांस्य का है जो 21 फीट ऊंचा है और 9500 किलोग्राम वजन का है। यह निर्माणाधीन भवन में स्थापित किया गया है।

अबू सलेम के सजा पूरी होने के बाद 2030 में रिहाई पर निर्णय होगा

गैंगस्टर अबू सलेम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज आजीवन कारावास को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई में कहा है कि सजा पूरी होने के बाद ही उसकी रिहाई पर कोई फैसला केंद्र सरकार लेगी। उसकी आजीवन कारावाई की सजा के 25 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार पुर्तगाल की प्रत्यपर्ण संधि को लेकर कोई निर्णय लेगी।

हिंदी लेखिका संघ मध्य प्रदेश के चुनाव, डॉ. कुंकुम गुप्ता अध्यक्ष

पूर्व अध्यक्ष अनिता सक्सेना जी के लगातार दो कार्यकाल, कुल छः वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किये जाने पर दिनाँक 10-7-2022 को ‘विश्व संवाद केंद्र भोपाल’ में ‘हिंदी लेखिका संघ (म. प्र.) के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमती कुसुम श्रीवास्तव ने यह चुनाव संपन्न कराए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राजश्री रावत ‘राज’ जी ने कुंकुम गुप्ता को बधाई देते हुए कहा ‘डॉ. सुशीला कपूर जी द्वारा स्थापित लेखिका संघ का नाम अब सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में रोशन हो रहा है | अब समस्त लेखिकाओं का उद्देश्य हिंदी भाषा का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना होना चाहिए

विकास की चिंता हम पर छोड़ें, हम मुरैना को विकसित शहर बनाएंगे: चौहान

एक जमाना था, जब चंबल के बीहड़ों में डाकुओं का आतंक था। मुरैना एक गांव की तरह था। 2003 के बाद जब भाजपा की सरकार आई, तो इस क्षेत्र से डाकुओं का आतंक खत्म किया और मुरैना का जो विकास हुआ है, वो सबके सामने है। विकास का यह सिलसिला चलता रहे, इसके लिए महापौर और पार्षद भाजपा के होना जरूरी है। हम आज मुरैना की जनता से यह निवेदन करने आए हैं कि आप भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीना जाटव व सभी 47 पार्षदों को जिताइये और विकास की चिंता हम पर छोड़ दीजिए। हम मुरैना को एक सुंदर, स्वच्छ, विकसित और अत्याधुनिक शहर बनाएंगे।

कमलनाथ ने कहा सीएम शिवराज रोज झूठ परोस रहे

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यूँ तो प्रदेश भर में घूमकर रोज झूठ परोसते है , झूठी घोषणाए करते हैं , झूठे नारियल फोड़ने हैं , कई स्मार्ट सिटी , कही मिनी स्मार्ट सिटी , कही अस्पताल , कही स्कूल- कॉलेज , कही सड़क , कही पीने के पानी उपलब्ध कराने के झूठे सपने दिखाते हैं लेकिन जब वह यही सपने अपने क्षेत्र की जनता को भी दिखाते हैं तो बड़ा आश्चर्य होता है…?

भोपाल सांसद मेडिटेशन गुरू विहसंत सागर की शरण में पहुंची

मेडिटेशन गुरु 108 श्री विहसंत सागर जी महाराज का ससंघ चातुर्मास तीर्थ धाम श्री नंदीश्वर दीप जिनालय जैन मंदिर भोपाल में हुआ। चातुर्मास के मंगल कलश स्थापना महोत्सव में माननीय भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विशेष अतिथि के रुप में शामिल होकर आशीर्वाद और धर्म लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर जैन समाज के नागरिक और महाराज जी के शिष्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today