Category Archives: bhopal news

रानी कमलापति स्टेशन से गुजरेगी IRCTC की स्वदेश दर्शन पर्यटक ट्रेन

मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड) द्वारा स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, जो दस नवंबर को इंदौर शहर से पुरी गंगासागर के साथ कामाख्या यात्रा के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन रानी कमलापति एवं जबलपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे।

कमलनाथ व दिग्विजय अब समय है आदिवासियों का ऋण चुकाने का: नरोत्तम

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू का समर्थन करने की विनम्र अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी समय आदिवासी वर्ग ने कांग्रेस को बहुत सहयोग किया है अब समय है कांग्रेस इस वर्ग का ऋण चुकाए।

भाजपा दे रही कांग्रेसी विधायकों को क्रॉस वोटिंग का प्रलोभन: सिन्हा

राष्ट्रपति पद के विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा बुधवार की रात को भोपाल पहुंचे। उनका कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। आज सिन्हा ने कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की और इसके बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद के चुनाव अभियान के सिलसिले में देश के विभिन्न राज्यों में जा रहा हूं और मैं मध्य प्रदेश की राजधानी आकर बहुत खुश हूं, इसके पहले मैं केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और असम जा चुका हूं।

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने कहा भाजपा ने दिया एक करोड़ का ऑफर

देशभर में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच मध्य प्रदेश में भी एकबार फिर भाजपा पर कांग्रेस विधायकों को प्रलोभन देने के आरोप सामने आए हैं। पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंघार ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि पार्टी के एक नेता ने उन्हें एक करोड़ रुपए का ऑफर दिया था। इसके साथ ही अन्य सुविधाओं को देने का प्रलोभन दिया।

इंदौर जिले में अब तक साढ़े 10 इंच से अधिक औसत वर्षा दर्ज

इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 268.3 मिलीमीटर (साढ़े 10 इंच से अधिक) औसत वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में 163.1 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 6 इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

नगरीय निकाय मतगणना के दौरान मोबाइल का उपयोग रहेगा प्रतिबंधित

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए मतगणना के दौरान मोबाइल के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया गया है। मतगणना भवन या परिसर में कोई व्यक्ति मोबाइल नही ले जा सकेगा।

पश्चिम मध्य रेल में पहला ई-ऑक्शन ठेका आवंटित

वाणिज्य विभाग द्वारा ई-ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से भोपाल स्टेशन पर 20 एलईडी/एलसीडी के माध्यम से विज्ञापन प्रचार का अधिकार हेतु तीन वर्ष के लिए ठेका आवंटित किया गया है। जो कि पश्चिम मध्य रेल में सर्व प्रथम है। इससे रेलवे को रुपये 42,19,680 की आय प्राप्त होगी।

द्रौपदी मुर्मू के भोपाल पहुंचने पर हो भव्य स्वागत : हितानंद

भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 15 जुलाई को भोपाल आगमन की तैयारियों को लेकर गुरूवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में भोपाल जिले की बैठक आयोजित की गयी।

राष्ट्रपति पद की एनडीए की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्म भोपाल 15 को आएंगी

भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को दोपहर 2 बजे भोपाल पहुंचेंगी। स्टेट हैंगर पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी सहित पदाधिकारियों ने बुधवार को उनके स्वागत की तैयारियों का जायजा लिया।

14 जुलाई को होगी जनपद सदस्‍य पद के परिणाम की घोषणा

मध्य प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव में जनपद सदस्यों के चुनाव परिणाम की घोषणा गुरुवार को की जाएगी तथा जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचित होने की घोषणा 15 जुलाई को की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों में व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today