Category Archives: bhopal news

अंतर्राष्ट्रीय मुशायरे में देश-विदेश के शायर पेश करेंगे अपना कलाम

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत “जश्ने आज़ादी मुशायरा” का आयोजन 20 अगस्त को शाम 7:00 बजे जनजातीय संग्रहालय सभागार, श्यामला हिल्स भोपाल में होगा। 

पहले दिन 27 हज़ार 300 बहनों ने मंत्री सारंग को बांधी राखी

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को देश के सबसे बड़े रक्षाबंधन महोत्सव ‘नरेला रक्षाबंधन महोत्सव’ का शुभारंभ किया। नरेला विधानसभा के छोला दशहरा मैदान, सुभाष फाटक खेल मैदान एवं राजेन्द्र नगर में आयोजित रक्षा बंधन महोत्सव में 27 हज़ार 300 बहनों ने मंत्री सारंग को रक्षा सूत्र बांधा।

नईदुनिया के आधार स्तंभ रहे सेठिया का निधन

मध्य प्रदेश के प्रमुख समाचार पत्र नईदुनिया समूह के आधार स्तंभ रहे महेंद्र सेठिया का आज निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

चौहान ने की प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस की
सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर ली जाएँ। सम्मेलन का आयोजन बेहतर ढंग से हो। मध्यप्रदेश की
उपलब्धियों की ब्रांडिंग का यह अच्छा मौका है। इंदौर को पूरी तरह सजा कर रखा जाए। इंदौर स्वच्छता में नम्बर -1 है। इसकी छवि अतिथियों के समक्ष रखें।

तथ्यात्मक और सटीक आंकड़ों से योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आर्थिक गतिविधियों के तथ्यात्मक और सटीक
आंकड़े उपलब्ध हों तो योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छे ढंग से संभव होता है। परिवर्तन के इस दौर में सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हो तो नीति अच्छी नहीं बन पायेगी। योजनाओं के निर्माण से लेकर
क्रियान्वयन तक का दारोमदार आंकड़ों पर ही निर्भर करता है।

जी-20 समूह की बैठकों की व्यवस्थाएँ बेहतर हों : मुख्यमंत्री शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर, भोपाल और खजुराहो में होने वाली
जी-20 समूह की बैठकों के लिए प्रदेश में बेहतर तैयारी हो। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में जी-
20 समूह की बैठकों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

कथाकार पद्मश्री उषा किरण खान का सम्मान

विश्व रंग 2022′ के अंतर्गत वनमाली सृजन पीठ, मानविकी एवं उदार कला संकाय, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी साहित्य जगत की प्रख्यात कथाकार पद्मश्री उषा किरण खान के सम्मान समारोह एवं कहानी–पाठ का भव्य आयोजन  स्कोप कैम्पस सभागार, मिसरोद, भोपाल में हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों द्वारा पद्मश्री उषा किरण खान को प्रतीक चिन्ह, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर अलंकृत किया गया।

संकल्प करो, हम ही चुनाव जीतेंगे : गिरिराज

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गिरिराज सिंह तीन दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचे। जिले के प्रवास के पहले दिन केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने पार्टी संगठन की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की। गिरिराज सिंह अगले दो दिन छिंदवाडा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

गौतम कनाडा के हैलीफेक्स में 65 वीं काँमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कांफ्रेंस में शामिल होंगे

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम कनाडा के हैलीफेक्स में 22 से 26 अगस्त तक आयोजित 65 वीं कामनवेल्थ पार्लियामेंट्री कांफ्रेस में शामिल होंगे। गौतम के साथ प्रतिनिधि मंडल में मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए.पी. सिंह शामिल रहेंगे।

व्यापम घोटाले में तीन को सात साल का कारावास

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले में सीबीआई की विशेष अदालत ने तीन आरोपियों को सात साल की जेल की सजा सुनाई है। एमपीसीआरटी 2013 परीक्षा के इन आरोपियों को यह सजा सुनाई गई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today