Category Archives: bhopal news

अमित शाह का दौरा प्रदेश के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगाः सीएम चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश के अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल आ रहे हैं। उनका यह दौरा मध्य प्रदेश की प्रगति और कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

काऊ लवर्स ग्रुप गाय को एक्सीडेंट से बचाने लगा रहा सींग पर रेडियम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में काऊ लवर्स ग्रुप द्वारा गायों को रोड एक्सीडेंट से बचाने के लिए नया प्रयोग कर रहे हैं। रविवार को इस ग्रप ने 50 से ज्यादा गायों के सींगों पर रेडियम के स्टीकर लगाए। इससे उन्हें वाहन चालकों की नजर में आने में मदद मिलेगी।

जैसीनगर में धूमधाम से मनाई गई लव कुश जयंती

भगवान लव-कुश की जयंती पिछले लगभग 25 वर्षों से लगातार जैसीनगर में मनाई जा रही है। हमारे कुशवाहा समाज के लोगों के बीच राजपूत परिवार पहुंचकर धूमधाम से भगवान लवकुश की जयंती मनाता है, भगवान लवकुश की कृपा सभी पर बनी रहे।

वोटर आईडी के लिए चक्कर लगाने बंद, अब स्पीड पोस्ट से मिलेगा

अब वोटर कार्ड के लिये आवेदन करने के बाद कलेक्ट्रेट और तहसील दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अब एक अप्रैल से घर बैठे स्पीड पोस्ट के जरिये कार्ड पहुंचाया जायेगा। पहले वोटर आईडी कार्ड पहुंचाने की जिम्मेदारी बीएलओ की हुआ करती थी, लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने डाक विभाग को यह जिम्मेदारी दी है।

भोपाल जिले में अब तक 1149.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

भोपाल जिले में रविवार को प्रात: साढ़े आठ बजे की स्थिति को मिलाकर अब तक 1149.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 21 अगस्त को बैरागढ़ में 25.0 मिलीमीटर, बैरसिया में 21.2 मिलीमीटर तथा कोलार क्षेत्र में 35.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है ।

हज़ारो बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा को बांधा रक्षा सूत्र

रविवार को भोपाल में भारी बारिश के बावजूद हुज़ूर विधानसभा में आयोजित रक्षा बंधन उत्सव उतने ही उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया । डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार के सभी वार्डो 80 से 85 में रक्षा बंधन समारोह का आयोजन किया गया . वार्ड वार रक्षा बंधन समारोह में पधारी हज़ारो बहनों ने विधायक रामेश्वर शर्मा की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और श्री शर्मा को अपना आशीर्वाद दिया । विधायक रामेश्वर शर्मा ने बहनों के पांव पखारे । रविवार को भोपाल में भारी बारिश के बीच हुज़ूर विधानसभा के मुखर्जी नगर कोलार में अलग अलग स्थानों पर आयोजित रक्षाबंधन में हज़ारो बहनों ने पहुंचकर विधायक रामेश्वर शर्मा को रक्षा सूत्र बांधा, बारिश होती रही परंतु भाई बहन के इस अटूट रिश्ते के सामने बारिश को अपने घुटने टेकने पड़े ।

भोपाल-जबलपुर के स्कूलों की सोमवार को छुट्टी

मध्य प्रदेश के कई जिलों में रविवार को लगातार बारिश होने की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जबलपुर में सबसे ज्यादा बारिश हुई है तो भोपाल में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने जबलपुर और भोपाल के स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

कांग्रेस पिटी हुई फिल्मः गृह मंत्री नरोत्तम

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को पिटी हुई फिल्म बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्म का ट्रेलर कौन देखेगा। अब तक 54 विधायक कांग्रेस को छोड़ गए या उनका मन बदला है। हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव में एकसाथ 14 कई विधायकों ने क्रास वोटिंग की थी।

भाद्रपद की शाही सवारी में महाकाल छः रूपों में भक्तों को देंगे दर्शन

श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में छठे सोमवार 22 अगस्त को सायं 4 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर शाही सवारी में नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

बलसाड़-पुरी-बलसाड़ एक्सप्रेस की सेवा बहाल रहेगी

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 22909/22910 बलसाड़-पुरी-बलसाड़ एक्सप्रेस की सेवा बहाल रखने का निर्णय लिया गया है। अतः गाड़ी संख्या 22909 बलसाड़-पुरी एक्सप्रेस दिनांक 25.08.2022 को तथा गाड़ी संख्या 22910 पुरी-बलसाड़ एक्सप्रेस दिनांक 28.08.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से गन्तव्य के लिए चलाई जाएगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today