Category Archives: bhopal news

आरटीओ जबलपुर संतोष पाल का तबादला, जितेंद्र शर्मा को प्रभार

आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) द्वारा जबलपुर आरटीओ संतोष पाल के यहां मारे गए छापे के बाद अब उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया है। उनके खिलाफ तबादला की कार्रवाई करते हुए राज्य शासन ने उन्हें उप परिवहन आयुक्त कार्यालय जबलपुर में पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर जबलपुर आरटीओ का प्रभार नरसिंहपुर के जिला परिवहन अधिकारी जितेंद्र शर्मा को सौंपा गया है।

नालों के ऊपर से अतिक्रमण को सख्ती से हटायें: नगरीय विकास मंत्री

नालों में जहां भी पानी रुकता है, वहां पानी निकालने के लिए रास्ता बनाएं। नालों के ऊपर से अतिक्रमण सख्ती से हटायें। ड्रेनेज व्यवस्थित होना चाहिए। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह निर्देश भोपाल में हुई अतिवृष्टि के बाद उत्पन्न परिस्थितियों की समीक्षा के दौरान दिये। बैठक में कलेक्टर अविनाश लवानिया, नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मूंग खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया मंत्री पटेल ने

नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में मां नर्मदा वेयर हाउस ग्राम हरपालपुर के मूंग फसल खरीदी केंद्र का किसान नेता एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने औचक निरीक्षण किया। खरीदी केंद्र पर मंत्री पटेल ने किसानों से चर्चा भी की।

पटेल ने कहा कि मूंग खरीदी को लेकर किसानों में खुशी है और किसान संतुष्ट भी है।

भारी बारिश के चलते गुना-मक्सी रेल खण्ड पर रेल यातायात प्रभावित

प्रदेश में हो रही बारिश के कारण जहां सड़क यातायात कई जगह अवरुद्ध हुआ है तो अब रेलमार्ग पर भी इसका असर पड़ने लगा है। पश्चिम मध्य रेलवे की गुना-मक्सी रेल खंड पर बारिश से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे ट्रेक पर जल भराव की स्थित की वजह से इस रेल खंड पर रेल यातायात रोक दिया गया है।

सीएम ने बारिश से प्रदेश की स्थिति का बताए हाल, कहा धैर्य रखें संकट से बाहर निकालेंगे

पिछले 48 घंटों में प्रदेश में भीषण वर्षा के बाद बने हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता को स्थिति के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि भोपाल, विदिशा, राजगढ़, गुना, रायसेन, सीहोर, नर्मदा पुरम, जबलपुर को अगर देखें तो मध्य क्षेत्र और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिसके कारण बांध लबालब भरे हैं। कई बांधों के गेट खोलने पड़े हैं, कई जगह नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।

सीएम चौहान का एक्शन मोड, भोपाल में मैदान में उतरे तो कई कलेक्टरों से ली रिपोर्ट

दो दिन से लगातार बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह से ही एक्शन मोड में नजर आए। वे भोपाल में प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच गए तो विदिशा, राजगढ़, नर्मदापुरम, सीहोर सहित कुछ अन्य जिलों के कलेक्टरों से चर्चा की। उनसे प्रभावित क्षेत्रों और राहत-बचाव कार्यों के बारे में रिपोर्ट ली।

दुनिया के देशों से पढ़ने के लिए भारत आएंगे विद्यार्थी: अमित शाह

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति नागरिक आकांक्षाओं का प्रतिबिंब होती है। आने वाला समय ऐसा होगा जब दुनिया के देशों के लोग यहां पढ़ने के लिए आएंगे। शिक्षा आत्म सम्मान को सुरक्षित रखते हुए लोगों को आत्म निर्भर बनाएगी। शाह ने मध्य प्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई को हिंदी में कराए जाने के सरकार के प्रयासों की सराहना की।

चौहान ने आतंकी संगठन सिमी को जड़ से उखाड़ फेंका: शाह

केन्द्रीय गृह अमित शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सिमी जैसे आतंकी संगठन को मध्यप्रदेश की धरती से उखाड़कर फेंक दिया है। शिवराज सरकार ने नक्सलवाद, माफिया के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने में बिल्कुल भी कौताही नहीं बरती है। केन्द्रीय मंत्री शाह ने कहा  कि लगातार दो डिजिट में कृषि के क्षेत्र में जीडीपी का होना श्री चौहान के परिश्रम की पराकाष्ठा है।

पीएम मोदी ने सहकारी संघवाद की भावना को मजबूती का काम कियाः अमित शाह

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा सहकारी संघवाद की भावना को मजबूती देने का काम किया है। वे आठ सालसे देश में टीम इंडिया की अवधारण पर काम कर रहे हैं और इसे उन्होंने चरितार्थ भी किया है।

निरंतर हो रही वर्षा के प्रति प्रशासन सजग और सतर्क रहे : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में निरंतर वर्षा हो रही है, इससे जन-जीवन पर प्रभाव पड़ा है। ऐसी स्थिति में विभिन्न निकायों और जिला प्रशासन स्तर पर तत्परता के साथ नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक कार्यों का संचालन किया जाए। प्रशासन सजग और सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करे।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today