Category Archives: bhopal news

विष्णु बड़े विष्णु प्रसाद शुक्ला का निधन

इंदौर के जाने माने नेता विष्णु प्रसाद शुक्ला का आज निधन हो गया। विष्णु बड़े के उपनाम से शहर में पहचाने जाने वाले विष्णु प्रसाद की छवि बाहुबली नेता की रही। वे कभी बड़े पद पर नहीं रहे लेकिन इंदौर में उनके यहां समर्थकों की भीड़ जमा रहती थी।

शपथ की लाज रखें, जनता का काम करेंः गोविंद सिंह राजपूत

नगर परिषद सुरखी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष तथा पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमें राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए, जहां उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता को साक्षी मानकर जो आप लोगों ने शपथ ली है उसकी लाज रखना ,हर व्यक्ति का काम बिना भेदभाव करना आपका दायित्व है।

किसी भी पत्रकार की गिरफ्तारी के पूर्व सीआईडी की जांच होगी: गृहमंत्री

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसी भी पत्रकार के खिलाफ यदि कोई प्रकरण दर्ज होता है तो उसकी सीआईडी जांच केे बाद ही आरोपी पत्रकार पर कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भिंड में जिन तीन पत्रकारों के खिलाफ कायमी की गई है उनकी जांच के आदेश दे दिए गए है, जब तक जांच नहीं होती न तो उनकी गिरफ्तारी होगी और ना ही कोई कार्रवाई।

कई विधायकों ने एक व्यक्ति एक पद फार्मूले पर इस्तीफाः कमलनाथ

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आज जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की बैठक हुई जिसमें भारत जोड़ो यात्रा और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। कमलनाथ ने इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कई विधायकों के पास कई पद थे तो उन्होंने एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले पर पद छोड़ा है। अब नए जिला अध्यक्ष बनाए जाएंगे।

संस्कारधानी जबलपुर में दरिंदगी, चचेरी बहन-दादी से दुष्कर्म

जबलपुर शहर के रांझी इलाके में सप्ताहभर पहले दो युवकों ने न केवल अपनी चचेरी बहन के साथ जमकर मारपीट की और फिर बारी बारी से दुष्कर्म किया। जब नाबालिग की दादी ने पोती को बचाने की कोशिश की तो युवकों ने उसके साथ भी दुष्कर्म किया।

शास्त्र परंपरा की महापरीक्षा में प्रथम बार उत्तीर्ण हुई 2 महिलाएँ

दत्त देवस्थान अहमदनगर की वेदशास्त्र परिरक्षण परिषद की महापरीक्षा में पहली बार दो महिलाएं उत्तीर्ण हुई हूं। गोवा की विदुषी कल्याणी तन्मय हर्डीकर और परभणी महाराष्ट्र की विदुषी ऋतुजा बालकृष्ण कुलकर्णी हैं।

विस्टाडोम कोच को मिल रहा अच्छा रेस्पॉन्स, रविवार को सीटें फुल रहीं

भोपाल-जबलपुर के बीच जनशताब्दी एक्सप्रेस में लगाए गए विस्टाडोम कोच को प्रकृति प्रेमी रेल यात्रियों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इसकी मौजूदा उपयोगिता 63 फीसदी है और 21 अगस्त को यह पूरी क्षमता के यात्रियों के साथ संचालित हुआ।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यान्वयन हेतु इग्नू शिक्षकों को करेगा प्रशिक्षित

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय  भारत के 15 लाख अध्यापकों को राष्ट्रीय  शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन के सम्बन्ध में उच्च शिक्षा से जुड़े हुए शिक्षकों को  प्रशिक्षित करने का दायित्व  भारत सरकार द्वारा  सौंपा गया है। इस क्रम  में इग्नू ने एक “प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम” महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के शिक्षाओं के लिये विकसित किया है  जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020  के क्रियान्वन के सम्बन्ध में शिक्षाओं को प्रशिक्षित करेगा।  

मुरैना के जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मावई का इस्तीफा

मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन की मुरैना जिला इकाई पर संकट आ गया है और यहां के जिला अध्यक्ष राकेश मावई ने इस्तीफा दे दिया है। उऩ्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को अपना इस्तीफा भेजा है।

चौहान ने मुरैना जिले के बाढ़ राहत कैम्प में प्रभावितों से की चर्चा

मुरैना, भिण्ड और श्योपुर के लगभग 100 गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं। एसीएस एसएन मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चंबल, सिंध और पार्वती नदी के जलस्तर और राजघाट, गांधी सागर और कोटा बैराज की जानकारी दी. विगत कुछ वर्षों में क्षेत्रीय नदियों के जलस्तर का असेसमेंट की जानकारी दी. एसीएस राजौरा ने तीनो जिलों में एनडीआरएफ एसडीआरएफ की जानकारी मुख्यमंत्री को दी.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today