Category Archives: bhopal news

भोपाल जिले के काई पंचायत सचिव-रोजगार सहायक समीक्षा में नहीं पहुंचे, अब कटेगा वेतन

भोपाल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही पीएम आवास, स्वच्छता मिशन, मनरेगा के कामों की जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतुराज ने समीक्षा की लेकिन इस समीक्षा बैठक में कई पंचायत सचिव और रोजगार सहायक नहीं पहुंचे। वे बिना सूचना या उचित कारण के गायब हो गए तो अब उन सभी के एक-एक दिन के वेतन को काटा जाएगा।

जबलपुर पुलिस ने तीन किलोमीटर के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पकड़ी साढ़े पांच करोड़ की चोरी

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में 15 और 16 अगस्त की रात एक ज्वेलरी शोरूम में चोरी का पर्दाफाश करने के लिए करीब तीन सौ किलोमीटर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। चोरों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए चोरी के बाद शहर की सीमा के सभी नाकों तक पहुंचकर गाड़ी को वापस लौटाया मगर अंतम में वे वहां पहुंचे जहां उन्हें चोरी के आभूषण छिपाना थे। यहां जेवरातों को छिपाने के बाद अपने-अपने घर चले गए और फिर बाइक से छिपाए गए आभूषणों को निकालकर बंटवारा किया।

पटवारी ने नामांतरण के बदले ली साढ़े तीन हजार की रिश्वत

मध्य प्रदेश में राजस्व विभाग के मैदानी अमले द्वारा वैध दस्तावेजों को सही व्यक्ति को देने के बदले भी मोटी राशि सरकारी खजाने में जमा करने के अतिरिक्त ली जा रही है। ग्वालियर लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना ने मुरैना के एक पटवारी अरुण को उसके एक सहयोगी के साथ साढ़े तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

रिटायर्ड डीएसपी अशोक राणा को हाईकोर्ट में जीते

मध्य प्रदेश के एक रिटायर्ड डीएसपी अशोक राणा को नौ साल पहले एक डीपीसी में गलत तथ्यों के आधार पर पदोन्नति देने के मामले में हाईकोर्ट ने वेतनमान के समस्त लाभ देने का आदेश पारित किया है। इस मामले में डीपीसी के एक सदस्य ने मौखिक रूप से यह गलत जानकारी दी थी कि उनके खिलाफ एक कारण बताओ नोटिस जारी है और इसके आधार पर उनकी पदोन्नति का मामला लिफाफे में बंद कर दिया गया था।

पूर्व राज्यपाल कुरेशी सोनिया और कांग्रेस के समर्थन में उतरे, मगर चेतावनी भी

मध्य प्रदेश के वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरेशी ने गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है और सोनिया गांधी व राहुल गांधी तथा कांग्रेस के समर्थन में दो पेज का पत्र जारी किया है। कुरेशी ने आजाद के कांग्रेस छोड़ने और नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी की निंदा की और कहा है कि ऐसे अवसरवादियों के आने-जाने से कांग्रेस पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कमलनाथ-दिग्विजय सिंह को चाटुकार नेताओं को बाहर करने की सलाह भी दी और ऐसा नहीं करने पर विद्रोह करने की चेतावनी भी दे डाली है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगी श्रीगणेश प्रतिमा की स्थापना

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारीगण प्रदेश भाजपा कार्यालय में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करेंगे। बुधवार को गणेश चतुर्थी पर दोपहर 12.30 बजे विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जायेगी।

शिवराज कैबिनेट की योग आयोग को मंजूरी, गठित होगा आयोग

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। मंत्रि-परिषद ने राज्य के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ जीवन शैली एवं निरोग जीवन जीने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश योग आयोग के गठन का अनुसमर्थन किया। आयोग अपनी गतिविधियों का संचालन महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के माध्यम से करेगा।

सीएम का पीएम मोदी के जन्मदिन से केंद्र-राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं का अभियान चलाने का ऐलान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से केंद्र और राज्य सरकारों की फ्लैगशिप योजनाओं के विशेष अभियान का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें इन योजनाओं के पात्र हितग्राहियों में से किसी के भी वंचित नहीं रहने का ध्यान रखा जाएगा।

भोपाल-बीना स्टेशनों का पुनर्विकास होगाः डीआरएम बंदोपाध्याय

भोपाल रेल मंडल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय ने बताया है कि भोपाल और बीना रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकास किया जाना है। भोपाल स्टेशन पर नए स्टेशन भवन व निशातपुरा टर्मिनल स्टेशन का काम किया जा रहा है। संत हिरदाराम नगर, हरदा, गुना, इटारसी, होशंगाबाद, गंजबासौदा, मिसरोद, वदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी स्टेशनों पर भी कई काम चल रहे हैं।

अनुराधा पौडवाल जिस हेलीकॉप्टर से गिरीं थीं, वह ढाई करोड़ में बिका

मध्य प्रदेश सरकार का एक दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर दो करोड़ 57 लाख 17 हजार 777 रुपए में बिकने जा रहा है। यह हेलीकॉप्टर फरवरी 2002 में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल भी सवार थीं और वे बाल-बाल बच गई थीं। इसमें जनसंपर्क विभाग के सहायक संचालक राजेंद्र सिंह राजपूत व कांग्रेस नेता राधाकृष्ण मालवीय भी थे। रघुवंशी को गंभीर चोट आई थी और वे आज भी सहारे से ही आते-जाते हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today