Category Archives: bhopal news

रोबोटिक्स क्लब मैनिट की 10 सितंबर से कार्यशाला

कोरोना महामारी के बाद मैनिट के रोबोटिक्सक्लब, RAO’S ACADEMY द्वारा चार दिन की एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसकी मेजबानी के लिए ऑटोमैक्स ने सहमति दे दी है। कार्यशाला 10 सितंबर से चार तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं: https://forms.gle/8umFiEPv8UkVMFav6

बीना स्टेशन के सोलर प्लांट को जीएम ने दिया 15 हजार का इनाम

पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता ने आज भोपाल रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बीना-भोपाल रेल खंड का निरीक्षण किया। बीना स्टेशन के सोलर प्लांट को भी जीएम ने देखा और प्लांट के कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने 15 हजार रुपए का ग्रुप अवार्ड देने की घोषणा की। साथ ही सहायक विद्युत अभियंता बीना को दो हजार व पीडब्ल्यूआई उत्तर विदिशा को पांच हजार रुपए का भी इनाम दिया।

जबलपुर की तीन समितियों में धान खरीदी घोटाला, ईओडब्ल्यू में एफआईआर

जबलपुर की 25 समितियों के खिलाफ आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) में धान खरीदी में गड़बड़ी की शिकायत की जांच में गोसलपुर, कुशनेर और बनखेड़ी समितियों में 27 लाख से ज्यादा का घोटाला सामने आया है। इसमें ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज की गई है।

रीवा-सीएसएमटी-रीवा स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाई

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रीवा-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के बीच चल रही साप्ताहिक ट्रेन के संचालन को और आगे के समय तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। इस प्रकार गाड़ी संख्या 02187/02188 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 27-28 अक्टूबर के बाद भी चलती रहेगी।

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, निकुंज श्रीवास्तव नगरीय प्रशासन से हटे

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है और पंचायत-नगरीय निकाय चुनाव के बाद इस बदलाव में नगरीय प्रशासन विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से निकुंज श्रीवास्तव को मुक्त कर दिया गया है। अब उन्हें विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। एक अन्य महत्वपूर्व परिवर्तन मनु श्रीवास्तव की कुटीर व ग्रामोद्योग में पदस्थापना से हुआ है जिन्हें राजस्व मंडल से लाया गया है।

मप्र के राशन घोटाले के आरोपों पर CM ने कहा CAG की रिपोर्ट अंतिम नहीं

मध्य प्रदेश में महिला और बाल विकास विभाग के राशन घोटाले को लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के आरोपों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। चौहान ने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट अंतिम नहीं है बल्कि प्रारंभिक रिपोर्ट है। विभाग को अभी अपना पक्ष प्रस्तुत करना है।

रणबीर कपूर को ऐसी बात नहीं करना चाहिए जिससे लोगों की भावनाएं आहत होंः मिश्रा

महाकाल के बिना दर्शन किए बिना रणबीर कपूर के लौट जाने को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कलाकार को ऐसा शाब्दिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए जिससे लोगों की भावनाएं आहत हों। रणबीर कपूर को प्रशासन ने दर्शन कराने के इंतजाम किए थे लेकिन वे खुद ही लौट गए।

विरोध प्रदर्शन के कारण रणबीर कपूर-आलिया महाकाल के दर्शन के बिना लौटे

महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट को भगवान के दर्शन के बिना ही वापस लौटना पड़ा। हिंदू संगठनों ने रणबीर कपूर को गौमांस को लेकर दिए उनके बयान की वजह से महाकालेश्वर मंदिर में प्रवेश देने का विरोध किया था तो वे और उनकी पत्नी आलिया बिना दर्शन के ही वापस लौट गए। उनके साथ महाकाल पहुंचे डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने जरूर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।

आदिवासी समुदाय से जुड़ी योजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने आज कैबिनेट में आदिवासी समुदाय से जुड़ी तीन योजनाओं को मंजूरी दे दी है। इनमें भगवान बिरसा मुंडा स्व रोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना और मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विशेष वित्त पोषण योजना शामिल है। सराक ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को स्व रोजगार के ज्यादा अवसार उपलब्ध कराने के लिए इन योजनाओं को स्वीकृति दी है।

बंडा में दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने जयस घेरेगा विधानसभा

जयस ने सागर जिले के बंडा में 11 साल की दुष्कर्म पीड़िता को न्याय देने के लिए सरकार को चेतावनी दी है और अगर बालिका को न्याय नहीं मिला तो जयस विधानसभा का घेराव करेगा। रविवार को इस मुद्दे को लेकर ओबीसी महासभा ने महापंचायत भी की जिसमें ओबीसी के साथ एससी-एसटी के कई लोग एकत्रित हुए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today