Category Archives: bhopal news

पोषण आहार घोटाले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में हो, कांग्रेस विधायक दल का राज्यपाल को पत्र

मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल ने पोषण आहार घोटाले को लेकर राज्यपाल मंगूभाई पटेल को पत्र लिखा है और शिवराज सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। विधायक दल ने सीबीआई पर अविश्वास जताते हुए राज्यपाल से मांग की है कि घोटाले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में कराई जाए जिससे 18 सालों से पोषण अभियान में चल रहे पोषण आहार योजना का घोटाला सच सामने आ सके।

चीता लाने विशेष डिजाइन का विमान नामीबिया पहुंचा, जानिये विमान की विशेषताएँ

1952 में जो चीता भारत में विलुप्त घोषित हो गया था, उसे पुनः बसाने के लिए नामीबिया से लाए जा रहे आठ चीतों के लिए एक विशेष विमान तैयार किया गया है। विमान पर चीता की आकृति बनाई गई है। विमान के अगले हिस्से पर चीता का चेहरा बनाया है जो नामीबिया पहुंच गया है और उसमें चीतों को भारत लाया जा रहा है। नामीबिया में भारतीय दूतावास ने इस विमान की तस्वीर ट्वीट की है। विमान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

रिटायर्ड आईपीएस का मानव अधिकार आयोग में कार्यकाल पूरा, हुई विदाई

अखिल भारतीय पुलिस सेवा के रिटायर्ड अधिकारी सरबजीत सिंह का राज्य मानव अधिकार आयोग में कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें विदाई दी गई। सरबजीत सिंह का 14 सितंबर को पांच साल का कार्यकाल पूरा हुआ है। अब आयोग में अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार जैन और सदस्य मनोहर ममतानी ही बचे हैं।

राहुल की यात्रा शोले जैसी, आधे इधर आओ-आधे उधर जाओ, बाकी मेरे पीछे आओ

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शोले की यात्रा जैसी बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह शोले में आधे इधर आओ, आधे उधर जाओ, बाकी मेरे पीछे आओ, उसी तरह राहुल की यात्रा के रुझान आ रहे हैं और गुलाम नबी, आनंद शर्मा, गुजरात के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के बाद गोवा के विधायक चले गए हैं।

सीएम ने लंपी वायरस पर सुबह की समीक्षा, 572 पशु अभी बीमार, 38 मरे

लंपी वायरस से पड़ोसी राज्यों में भयावह स्थिति को देखते हुए मध्य प्रदेश में सतर्कता बरतने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह समीक्षा की। बताया गया कि प्रदेश में भिंड, मुरैना, श्योपुर में लंपी वायरस प्रकरण सामने आए हैं जिनसे पशुओं में बीमारी आई है। अभी 572 पशुओं में यह बीमारी है औऱ करीब 38 पशुओं की इससे मौत हो चुकी है।

बिलाबांग स्कूल पर अभिभावकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का जमावड़ा, स्कूल प्रबंधन से चर्चा करने पर अड़े

भोपाल के बिलाबांग हाई इंटरनेशनल स्कूल में स्कूल बस ड्राइवर ने नर्सरी की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद अब अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का गुस्सा स्कूल प्रबंधन फूट रहा है। आज सुबह बिलाबांग स्कूल पर बच्चों के अभिभावक और सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे तो वहां पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रखी थी औऱ स्कूल में मौजूद स्टाफ ने प्रिंसिपल से मुलाकात कराने में करीब दो घंटे का इंतजार कराया।

बिलाबांग स्कूल मामले में एसआईटी गठित, चार महिला सदस्य करेंगी स्कूल प्रबंधन से पूछताछ

भोपाल के बिलाबांग हाई इंटरनेशनल स्कूल की नर्सरी की बच्ची के साथ बस चालक के दुष्कर्म की घटना को लेकर अब एसआईटी का गठन किया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के बाद एसआईटी का गठिन हुआ है जिसमें चार सदस्य हैं और सभी महिला अधिकारी हैं।

मॉर्निंग अलर्ट, सीएम की स्कूल बस में बच्ची से दुष्कर्म पर सख्ती, कहा विश्वास हिला देने वाली घटना

भोपाल के बिलाबांग हाई इंटरनेशनल स्कूल की नर्सरी की बच्ची के साथ स्कूल बस में ड्राइवर के दुष्कर्म करने की घटना पर आज सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल पुलिस-प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग के आला अफसरों को सीएम हाउस बुलाया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी सख्त कार्रवाई हो कि यह संदेश नहीं जाए कि प्रभावशाली व्यक्तियों पर कार्रवाई नहीं होती। स्कूल चाहे कितना भी बड़ा हो, उसे अपने स्टाफ का वेरीफिकेशन कराना चाहिए, यह उसकी जिम्मेदारी है। बच्चों को ऐसे दरिंदों के हवाले नहीं छोड़ा जा सकता।

मध्य प्रदेश के 11 जिलों में लंपी पहुंचा, एक लाख से ज्यादा का टीकाकरण

केंद्रीय सूचना और प्रसारण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन ने आज मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान स्वीकार किया है कि गायों में फैल रहा लंपी वायरस मध्य प्रदेश में भी पहुंच गया है। यहां के 11 जिले इसकी चपेट में आ गए हैं। हालांकि मंत्री मुरुगन ने लंपी वायरल पर नियंत्रण के कामों के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों की प्रशंसा भी की। यह बीमारी मध्य प्रदेश में नियंत्रण में बताई।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना पैदा करेगी, केंद्रीय मंत्री मुरुगन ने कहा

सीहोर के वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (वीआईटी) के तीसरे दीक्षांत समारोह में केंद्रीय सूचना, प्रसारण और मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना पैदा होगी। इससे 21 सदी की चुनौतियों का सामना करने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today