Category Archives: bhopal news

मध्य प्रदेश के इस शहर में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, गृह मंत्री ने ऐसी चेतावनी दी

मध्य प्रदेश में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने की एक घटना सामने आई है तो वहीं एक अन्य शहर में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम की जीत पर नारे लिखे गए। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इन लोगों को चेताया है कि मध्य प्रदेश में किसी भी विदेश के जिंदाबाद के नारे नहीं लगेंगे, नारे लगेंगे तो भारत जिंदाबाद के ही लगेंगे।

भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह का 2023 में चुनाव लड़ने से इनकार, वीडियो वायरल

भाजपा विधायकों में सबसे ज्यादा उम्र के नागेंद्र सिंह नागौद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अब अगले चुनाव से खुद को दूर रखने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी अगला विधानसभा चुनाव लड़ने का इरादा नहीं है। किसी युवा को यहां से मौका दिया जाना चाहिए।

चाहे अनचाहे शहरों पर दबाव बढ़ने वाला है तो आर्थिक गतिविधियों की दिशा में सोचना होगा, महापौरों को मोदी मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महापौर के राष्ट्रीय सम्मेलन में मंत्र दिया है कि चाहे अनचाहे शहरों पर दबाव बढ़न वाला है। आर्थिक गतिविधियों की दिशा में सोचने की जरूरत होगी। हर महापौर को अपने शहर के लिए किसी न किसी प्रकार की आर्थिक गतिविधि पर ध्यान देना होगा और चाहे वह पर्यटन या किसी प्रोडक्ट के लिए पहचाने जाने वाला शहर विकसित किया जाए। भोपाल के झीलों की शहर के रूप में पहचान के बारे में मोदी ने सम्मेलन में बताया।

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव दस पंचायत के बराबर वोटर करेंगे, विधायक लक्ष्मण सिंह ने यह दिया बयान

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुज और पूर्व सांसद व वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के चुनाव नौ-दस हजार वोटर तय करेंगे। इतने वोटर दस पंचायत के होते हैं और हम तो यह मानकर चल रहे हैं कि दस पंचायत के चुनाव हैं। जो चुनाव लड़ेगा, वह लड़़े।

कांग्रेस दफ्तर की दीवार बनी जन्मदिन की बधाई वॉल

मध्य प्रदेश में 2018 विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने और फिर सरकार गिरने के बाद अब कांग्रेस नेता 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं लेकिन यहां नेता अपनी स्तुति कराने में अभी भी लगे हैं। स्तुति के लिए सोशल मीडिया से लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का इस्तेमाल हो रहा है। इन दिनों नेताओं की स्तुति में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की एक दीवार जन्मदिन की बधाई वॉल बन गई है। हर नेता के जन्मदिन के एक-दो दिन पहले इस दीवार पर उनके समर्थक और उनके साथी पोस्टर की लाइन लगा देते हैं जिसमें नेताजी को जन्मदिन की बधाई होती है।

अवधेशानंद महाराज-स्वामी चिदानंद महाराज ने किया महाकाल का अभिषेक

जूना अखाड़ा पीठाधीश्वर, आचार्यश्री महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज व अनंतश्री विभूषित स्वामी चिदानंद महाराज आज अपरान्ह श्री महाकालेश्वर मंदिर आए। महाराज ने भगवान श्री महाकाल का पूजन अर्चन गर्भगृह से कर विश्व शांति व प्राणी मात्र की मंगल कामना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया. पूजन पुजारी यश प्रदीप गुरुजी ने कराया.

छतरपुर की रियासतकालीन लाल कड़क्का रामलीला, जानिये रामलीला कब किसने शुरू की

छतरपुर में श्री श्री 1008 श्री लाल कड़क्का रामलीला समिति का भव्य शुभारंभ मुकुट पूजन के साथ 20 सितंबर से होगा। पुरानी तहसील प्रांगण में 20 सितम्बर से शुरू हो रही रामलीला की तैयारियां पिछले करीब एक माह से चल रही हैं।

झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी के तबादले के बाद निलंबन, जानिये आदेश में क्या लिखा गया

मध्य प्रदेश के आदिवासी जिले झाबुआ में पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी द्वारा पॉलीटेक्निक के छात्रों के साथ मोबाइल पर बातचीत में अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर उनका सुबह तबादला करने के बाद राज्य शासन ने उन्हें निलंबित भी कर दिया है। पुलिस मुख्यालय की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पर निलंबन आदेश जारी।

पीएम मोदी महाकाल के प्रथम चरण के कामों का लोकार्पण करने आएंगे, देखिये कॉरीडोर की तस्वीरें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उज्जैन में महाकाल परिसर के प्रथम चरण के कामों का लोकार्पण करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। प्रधानमंत्री 11 अक्टूबर को उज्जैन आएंगे। इस मौके पर सीएम ने महाकाल के प्रथम चरण के कामों का निरीक्षण किया और इस प्रथम चरण में महाकाल की नगरी में कई आकर्षक प्रतिमाएं और अन्य निर्माण हुए हैं। देखिये महाकाल की नगर के इन नए आकर्षण स्थलों को।

कटनी-बीना सेक्शन पर इंटरलॉकिंग के काम के कारण 24 से कुछ ट्रेनें प्रभावित

पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के कटनी-बीना रेल खण्ड में तीसरी लाइन को जोड़ने के लिए नरियावली स्टेशन पर प्री नॉन/नॉन इंटर लॉकिंग का काम चल रहा है। इस कारण 24 सितंबर से 26 सितंबर के बीच कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी जिनमें से कुछ ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही निरस्त कर दिया गया है तो कुछ के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today