Category Archives: bhopal news

पॉलीटेक्निक छात्रों से अपशब्दों के उपयोग पर हटाए गए एसपी का स्थान अगम लेंगे, आदेश जारी

झाबुआ में पॉलीटेक्निक छात्रों के साथ अपशब्दों का उपयोग करने पर एसपी अरविंद तिवारी को हटाए जाने के बाद आज नए एसपी की पदस्थापना की गई। तिवारी का स्थान 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी अगम जैन लेंगे। अगम अभी राज्यपाल के एडीसी थे। अगम की जगह 2018 बैच के आईपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अभिनव चौकसे की राजभवन में पदस्थापना की गई है।

उमा-माताजी की सवारी मंगलवार को, नंदीजी-गरुड़जी के रथ भी होंगे

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में “”उमा-साँझी”” महोत्सव के क्रम में 27 सितम्बर को उमा माताजी की सवारी निकाली जाएगी। शाम चार बजे उमा माताजी की सवारी साँझी विसर्जन हेतु परम्परागत मार्ग से निकलेगी। सवारी में जंहा पालकी में माँ उमा की प्रतिमा रहेगी वंही नंदीजी व गरुड़जी के रथ भी साथ रहेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अब गहलोत पिछड़े, वासनिक-वेणुगोपाल-दिग्विजय के नाम आगे हुए

राजस्थान में कांग्रेस के संकट की स्थिति के बाद अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पार्टी अध्यक्ष बनने की संभावना कम हो गई है क्योंकि राजस्थान में सीएम पद की खींचतान में उनके रवैये से हाईकमान के निर्देशों की अवहेलना हुई है। ऐसे में अब वे दौड़ में पिछड़ते नजर आ रहे हैं और उनसे आगे मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल तथा दिग्विजय सिंह के नाम की चर्चा शुरू हो गई है।

नवरात्रि गरबा में महिला सुरक्षा, डीजीपी ने कहा जब महिलाएं घर नहीं पहुंच जाएं पेट्रोलिंग की जाए

आज से शुरू हुए नवरात्र महोत्सव में प्रदेश भर में दुर्गाजी के पंडालों और कई सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा गरबा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिला सुरक्षा को लेकर डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने विशेष निर्देश दिए। डीजीपी ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को कहा कि गरबा खत्म होने के बाद भी पुलिस की पेट्रोलिंग तब तक जारी रखी जाए जब तक महिलाएं घर नहीं पहुंच जाएं।

सवा सौ साल पुरानी छतरपुर की रामलीला में धनुष यज्ञ, धनुष टूटते ही गूंजी परशुराम की आवाज

छतरपुर में सवा सौ साल पुरानी रामलीला में शनिवार और रविवार को अहिल्या उद्धार से लेकर लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन देखकर दर्शक की श्रद्धा देखते ही बनी। रविवार को महाआरती और जनसहयोग रसोई के आयोजन में नगर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिवराज सरकार के एक मंत्री ने गरबा पर दिया बयान, कहा देवी मां की स्तुति है मनोरंजन का साधन नहीं

नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्गा पंडालों और अन्य संस्थाओं द्वारा गरबा आयोजनों को लेकर शिवराज सरकार के एक और मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि गरबा देवी मां की स्तुति और पूजा अर्चना है। यह कोई मनोरंजन का साधन नहीं है। आयोजकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए और उसकी गरिमा को बनाए रखना चाहिए।

नल-जल योजना में कार्यपालन यंत्री के गलत जवाब पर सीएम ने फटकार लगाई, समीक्षा बैठक में माफी मांगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अऩूपपुर जिले की वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा के दौरान नल-जल योजना की गलत जानकारी देने पर कार्यपालन यंत्री को फटकार लगाई। बैठक में ही कार्यपालन यंत्री से गलती के लिए माफी मंगवाई और कहा कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होना चाहिए।।

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना पखवाड़े का रंगारंग समापन, थीम “शास्त्रीय, देशभक्ति एवं लोकनृत्यों की प्रस्तुति”

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिताओं का रंगारंग समापन हुआ। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विजय सिंह के मार्गदर्शन में पहले दिन संस्था स्तर पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन “शास्त्रीय, देशभक्ति एवं लोकनृत्यों की प्रस्तुति” की थीम पर किया गया।  

सहरा हूँ मेरे सीने पे चलते हैं मुसाफ़िर

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा सिलसिला के तहत बुरहानपुर में साहित्यिक गोष्ठी आयोजित की गई। संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग और उर्दू अकादमी के इस आयोजन में शनिवार को कई स्थानीय उर्दू के रचनाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी। इस शेरी व अदबी नशिस्त का आयोजन जिला समन्वयक शऊर आशना के सहयोग से किया गया।

नामीबिया से आए चीतों का पीएम करेंगे नामकरण, मन की बात में मांगे सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से विलुप्त हुए चीतों के पुनर्विस्थापन के लिए नामीबिया से लाए गए चीतों का नामकरण करेंगे। इसके लिए उन्होंने आज मन की बात में सभी लोगों से नाम मंगाए हैं। मोदी अगले महीने एकबार फिर मध्य प्रदेश प्रवास पर उज्जैन आ रहे हैं और यह संभावना है कि चीतों के नामकरण की प्रक्रिया उनके अगले प्रदेश दौरे में पूरी हो जाएगी।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today