Category Archives: bhopal news

टैंकर पलटा तो फैले पेट्रोल-डीजल भरने पहुंची भीड़, अचानक टैंकर फटने से यह हुआ हादसा

खरगोन के भगवानपुरा के पास बीपीसीएल कंपनी का एक टैंकर पलट गया और जब लोग बर्तन लेकर पेट्रोल-डीजल भर रहे थे तभी टैंकर फट गया। इससे एक ग्रामीण की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए।

सूर्यग्रहण अंडमान-निकोबार को छोड़ पूरे देश में दिखेगा, भोपाल 58 मिनिट दिखेगा

दीपावली के अगले दिन यानी आज मंगलवार को सूर्यग्रहण है जो भारत के अंडमान-निकोबार और देश के उत्तर पूर्वी हिस्से को छोड़कर सभी राज्यों में दिखाई देगा। मध्य प्रदेश में यह करीब पौने पांच बजे से लगभग एक घंटे तक दिखाई देगा क्योंकि पौने छह बजे सूर्यास्त हो जाएगा। सूर्यग्रहण शाम करीब साढ़े छह बजे के बाद तक रहेगा। सोलर फिल्टरयुक्त चश्मे के अलावा किसी भी चीज से सूर्यग्रहण नहीं देखेंगे।

दमोह में BSP एमएलए रामबाई के गृह गांव में तिहरा हत्याकांड, गोलियां चलीं

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दीपावली के अगले दिन एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। बीएसपी विधायक रामबाई अहिरवार के गृह गांव देवरान में एक ही परिवार के साथ यह घटना हुई जिसमें गोलियों से परिवार के सीने छलनी किए गए। आरोपी फरार बताए जाते हैं।

महिला शिक्षिका से छेड़छाड़, जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी पर यह हुआ एक्शन

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक महिला शिक्षिका के साथ जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव द्वारा छेड़छाड़ की गई। उनके द्वारा महिला शिक्षिका के साथ अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया। इस मामले में दीपावली के दिन राज्य शासन ने एक्शन लेते हुए आदेश जारी किया है।

लीला भक्तिमति शबरी और निषादराज गुह्य की प्रस्तुति

प्रभु श्रीराम, माता सीता, भ्राता लक्ष्मण के साथ  उनके वनवास काल के सखा-साथी जब अधर्म के विनाश पश्चात अयोध्या लौटे तो अयोध्यावासियों ने उमंग-उत्साह  के साथ घर की चौखटों पर दिये जलाकर उनका स्वागत किया। लोकाचार में यही अवसर दीपावली पर्व के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। अयोध्या की दीपावली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

राजाओं-महाराजाओं का “रॉयल अवार्ड -2023” आयोजन, ये हैं आयोजक

भारत में एक अनूठे और नायाब तरीके का “रॉयल अवार्ड -2023” का आयोजन 2023 में होने जा रहा है जिसमें देशभर के राजा महाराजा,रानी महारानी तथा प्रिंस प्रिंसेस शामिल होंगे। देश के लिए उनके और उनके परिवार द्वारा किये गए योगदान के लिए उनको अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा और उनके द्वारा देश की बड़ी नामीग्रामी हस्तिओं को भी सम्मानित किया जाएगा। जिसे ‘प्रेसीडेंट इंटरनेशनल इवेंट्स कंपनी’ के सीईओ संजय श्रवण द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

सीएम शिवराज ने कोविड काल में माता-पिता खोने वाले बच्चों के साथ मनाई, सीएम हाउस में आयोजन

कोविड कॉल में जिन बच्चों ने माता-पिता को खो दिया था, उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीपावली मनाई। मुख्यमंत्री निवास में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ है जिसमें सीएम ने बच्चों के साथ कदम ताल कर नाचा। यह आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया था। ऐसे बच्चे जो रिश्तेदारों के अलावा विभिन्न संस्थाओं में रह रहे हैं उनकी खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने का फैसला किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय रामलीला उत्सव में सोने के मुकुट, चांदी के सिंहासन पर हुआ श्रीराम राज्याभिषेक

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग एवं भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद्, नई दिल्ली के सहयोग से श्रीरामकथा के विविध प्रसंगों एकाग्र सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव का आयोजन रवींद्र भवन मुक्ताकाश मंच तथा परिसर में किया गया था। समापन दिवस पर कार्यक्रम की शुरूआत कलाकारों के स्वागत से की गई।

….ये ऐसा दर्द है जिसकी दवा नहीं मिलती

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के जिलों में किए जा रहे सिलसिला कार्यक्रम के तहत बड़वानी में साहित्यिक गोष्ठी आयोजित हुई। संभागीय मुख्यालयों पर नवोदित रचनाकारों पर आधारित तलाशे जौहर कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं जो उर्दू अकादमी, संस्कृति परिषद, संस्कृति विभाग संयुक्त रूप से कर रहे हैं। बड़वानी में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक सैयद रिजवान अली के सहयोग से किया गया।

लोकायुक्त पुलिस ने IAS तरुण भटनागर-BJP नेता राकेश जादौन पर दर्ज की FIR, ग्वालियर का मामला

लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर तथा भाजपा नेता राकेश जादौन सहित आठ लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इनके खिलाफ ग्वालियर के मास्टर प्लान में छेड़छाड़ करते हुए एक शराब निर्माता को लाभ देने के लिए उसकी डिस्टलरी के विस्तार की अनुमति दी। इनके खिलाफ इस तरह मास्टर प्लान से छेड़छाड़ करते हुए एक करोड़ सात लाख की क्षति पहुंचाने का आरोप है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today