Category Archives: bhopal news

महाकाल की होलीः भस्म आरती में पुष्प अर्पण, संध्या आरती में अर्पित फूलों के गुलाल-शक्कर की माला का होगा अर्पण

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की होली का अपना अंदाज है। आज अलसुबह भस्म आरती में महाकाल को पुष्प अर्पित किए गए और भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। अब संध्या आरती में महाकाल को अर्पित फूलों से बने गुलाल और शक्कर की माला को अर्पित किया जाएगा। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की होली का अपना अंदाज है। आज अलसुबह भस्म आरती में महाकाल को पुष्प अर्पित किए गए और भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। अब संध्या आरती में महाकाल को अर्पित फूलों से बने गुलाल और शक्कर की माला को अर्पित किया जाएगा।

कमलनाथ सरकार गिरने की कामना के लिए रोज अगरबत्ती लगाने वाले नेता को सह प्रभारी बनाया, ऑडियो वायरल

मध्य प्रदेश में 15 साल के बाद जो कमलनाथ सरकार बनी थी, उसे गिरने की कामना करने वाले नेताओं में कई आज भी कांग्रेस में हैं। तीन दिन पहले सागर जिले में एक सह प्रभारी बनाए गए नेताजी का कथित ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें कमलनाथ सरकार से काफी नाराजगी जता रहे हैं। आपको बताते हैं ये कौन नेताजी हैं और उन्होंने कमलनाथ सरकार के गिरने के लिए कैसे प्रार्थना की थी।

रतलाम में महिलाएं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मंच पर उतरीं, अंतःवस्त्रों में अंग प्रदर्शन से विवादों में आयोजन

मध्य प्रदेश में खेल इंडिया यूथ गेम्स में खेलेगा मध्य प्रदेश का नारा मिलने के बाद रतलाम में महिलाओं की बॉडी बिल्डिं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने अंतःवस्त्रों पर शरीर प्रदर्शन किया। आयोजनस्थल के मंच पर जैसे ही यह दृश्य लोगों ने देखे तो आयोजकों की आलोचना शुरू हो गई। आयोजन के अश्लीलता-फूहड़ता वाले फोटो और वीडियो वायरल हो गए। आश्चर्य की बात यह है कि इस आयोजन के बैनर पर भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय भी बड़े-बड़े शब्दों में लिखा है। एक बड़ी बात यह है कि महिला दिवस भी दो बाद ही आ रहा है और उसकी पूर्व संध्या पर महिलाओं के ऐसे अंग प्रदर्शनों के आयोजन को नारी का अपमान कहा जा रहा है तो वह कहीं से भी गलत नहीं कहा जा सकता है।

CM शिवराज 23 हजार 360 दिन के हुए, 65वें जन्मदिन पर लग गए 46 हजार पौधे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज 65वां जन्मदिन है और वे आज 23 हजार 360 दिन के हो गए हैं। आज उनका जन्मदिन मनाने के लिए प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में शिव वाटिका बनाकर पौधरोपण किया तो सीएम जितने दिन के हुए उससे दोगुना 46 हजार पौधे लगा दिए गए। इस तरह प्रदेश के सीएम के जन्मदिन को अनोखे अंदाज में मनाया गया।

CM शिवराज सिंह का आज HBD, मोदी-शाह ने बधाई दी तो भाजपा ने प्रदेश कार्यालय में मनाया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-गृहमंत्री अमित शाह ने जहां उन्हें बधाई दी है तो राज्य के भाजपा नेता-कार्यकर्ता भी उन्हें अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं। भाजपा कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व और तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उनका जन्मदिन मनाया तो इसके बाद वहीं मंत्रियों की बैठक भी हुई।

MP में गौतम छठवें स्पीकर जिनके खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव, दो उपाध्यक्ष में आ चुके हैं घेरे में

मध्य प्रदेश विधानसभा के 67 साल के इतिहास में स्पीकर पर अविश्वास जताने के मामले में गिरीश गौतम छठवें विधानसभा अध्यक्ष हैं। स्पीकर के अलावा दो डिप्टी स्पीकरों को भी इस तरह के अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा है। मगर अब तक स्पीकर-डिप्टी स्पीकर के सात मामलों में से केवल एक मौका ऐसा आया था जब वोटिंग की स्थिति बनी थी। शेष छह अविश्वास प्रस्ताव सदन में चर्चा तक की स्थिति में पहुंचने के पहले ही आपसी बातचीत से उनका पटाक्षेप हो गया। आज की रिपोर्ट में पढ़िये मध्य प्रदेश विधानसभा के स्पीकर-डिप्टी स्पीकरों के अविश्वास प्रस्तावों का इतिहास।

BJP की सज्जन वर्मा-साधौ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की सूचना, अब समझौते की संभावना

मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र की पांच दिन की बैठकों में जिस तरह से विधानससभा अध्यक्ष से लेकर सत्ता पक्ष-विपक्ष के नेतााओं पर आरोप लगे हैं, प्रदेश विधानसभा के इतिहास में कुछेक मर्तबा ही हुआ है। संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की सूचना के बाद सत्तापक्ष की ओर से रात को विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को विपक्ष के दो वरिष्ठ विधायकों सज्जन वर्मा व डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की सूचना सौंप दी गई है। अब दोनों पक्षों के बीच समझौते की परिस्थितियां बनने की संभावना पैदा हो गई है।

महाकाल की शरण में विराट-अनुष्काः भस्म आरती में शामिल होकर अभिषक किया

भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट मैच खेलने इंदौर पहुंचे विराट कोहली आज सुबह पत्नी अनुष्का शर्मा कोहली के साथ उज्जैन पहुंचे। वहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने के बाद अभिषेक किया।

माशिमं के परीक्षा केंद्र में केंद्राध्यक्ष रिश्वत लेकर अच्छे नंबर की दे रहे गारंटी, छात्रा के पैरेंट ने दिखाई हिम्मत

माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाएं चल रही हैं और दमोह के एक परीक्षा केंद्र में केंद्राध्यक्ष ने परीक्षार्थियों को अच्छे नंबर की गारंटी दी लेकिन इसके बदले में मनचाहे रुपए की मांग की। पांच-पांच हजार रुपए तक लेने की मांग की तो एक छात्रा के अभिभावकों ने हिम्मत दिखाकर टीचर को लोकायुक्त की विशेष स्थापना पुलिस के हाथों गिरफ्तारी करा दी।

रात के अंधेरे में नगर निगम बनवा रही सड़क, एक इंच की परत बिछायी

मध्य प्रदेश में सड़कों की हालत 2003 जैसी दिखाई देने लगी है और चुनाव के मद्देनजर अब नगर निगम इन सड़कों पर भी एक इंच की परत डलवाकर उन्हें रही है। सड़क की इस मरम्मत की खामियां सूरज की रोशनी में कोई देख नहीं पाए तो रात के अंधेर में रोलर पर फ्लड लाइट लगाकर परत बिछाई जा रही है। देखिये भोपाल में रात के अंधेरे में ऐसे सड़क पर बिछाई जा रही है परत।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today