Category Archives: स्वास्थ

हाथियों के प्रबंधन का अध्ययन दल पहुँचा अन्नामलाई टाइगर रिजर्व

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की मौत की घटनाओं के बाद हाथी संरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने वन विभाग के अमले को हाथियों के साथ कैसा व्यवहार किया, इसका प्रशिक्षण देने का फैसला किया। इसके लिए हाथियों के साथ व्यवहार सीखने एक अध्ययन दल को तमिलनाडु के अन्नामलाई नेशनल पार्क में भेजा गया है। पढ़िये रिपोर्ट।

सूर्या हॉफ मैराथन जबलपुर में आयोजित, 10,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया

मुख्यालय मध्य कमान के तत्वावधान में, मुख्यालय मध्य भारत एरिया ने 17 नवंबर को जबलपुर, मध्य प्रदेश में सूर्या हाफ मैराथन के दूसरे संस्करण का आयोजन किया। कार्यक्रम मध्य भारत और जबलपुर के नागरिकों की प्रतिभा को निखारने और उनकी सकारात्मक ऊर्जा को निर्देशित करने के लिए एक गतिशील मंच प्रदान करता है।

राजगढ़ में डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत पर MLA का मंत्री-MP के सामने दर्द फूटा, कलेक्टर व अधिकारियों पर लगाए आरोप

राजगढ़ जिले में एक सरकारी डॉक्टर के महिला का नशे में इलाज करने के आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक अमर सिंह यादव ने मंत्री चैतन्य काश्यप, सांसद रोडमल नागर के सामने अपनी पीड़ा रखी। कलेक्टर और अधिकारियों पर डॉक्टर के खिलाफ सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाए। सरकारी मीटिंग का वीडियो वायरल हुआ। पढ़िये क्या है पूरा मामला।

हाथियों के झुंड से बिछुड़े नन्हे बच्चे की भी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौत, दो दिन से चल रहा था इलाज

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है और 10 हाथियों की मौत के बाद उनके समूह से बिछुड़े हाथी के बच्चे की भी रविवार को सुबह मौत हो गई। पढ़िये हाथी का बच्चा कैसे बिछुड़ा और कहां वन विभाग की टीम को मिला था।

तीन जिंदगियां बचाने थम गई राजधानी, भोपाल में बने दो ग्रीन कॉरीडोर

भोपाल से सटे सीहोर जिले के बुदनी के एक वरिष्ठ समाजसेवी, अधिवक्ता और कांग्रेस नेता गिरीश यादव के ब्रेन डेड हो जाने पर उनके परिजनों ने उनके शरीर के अंगों को दान कर एक नहीं तीन जिंदगियों को नया जीवन देने का फैसला किया। गिरीश यादव के निधन पर उन्हें पुलिस बैंड के साथ ससम्मान अंतिम विदाई देते हुए लोगों ने पुष्प वर्षा की और प्रशासन ने अंगदान के लिए बसंल अस्पताल से एम्स और बंसल से इंदौर जाने के लिए ग्रीन कॉरीडोर बनाया। पढ़िये रिपोर्ट।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की मौतः फॉरेंसिक रिपोर्ट आई, साइक्लोपियाजोनिक एसिड मिला कोदो में

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच दस हाथियों के मौत की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आ गई है। इसमें मौत की वजह कोदो में साइक्लोपियाज़ोनिक एसिड पाया गया है और इसी कारण हाथियों की मौत होने की बात सामने आई है। पढ़िये रिपोर्ट।

254 नए उर्वरक विक्रय केंद्रो की स्वीकृति, मुख्यमंत्री यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा वर्ष 2024-25 में (खरीफ एवं रबी सीजन में) 254 नए उर्वरक विक्रय केन्द्र स्थापित करने पर मानव संसाधन पर होने वाली संभावित व्यय की वास्तविक राशि अधिकतम 1 करोड़ 72 लाख रूपये की सीमा तक की प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा किए जाने का निर्णय लिया गया।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में जंगली सुअर का शिकार, दो शिकारी पकड़े गए

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में दो जंगली सुअर का शिकार किया गया। शिकार करने वाले दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िये रिपोर्ट।

अमिताभ बच्चन की सास और जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी स्वस्थ, फैली निधन की अफवाह

प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन की सासु मां और अभिनेत्री-सांसद जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी के निधन की अफवाह बुधवार को फैल गई। इंदिरा भादुड़ी भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पढ़िये रिपोर्ट।

12,670 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र को पूर्ण आंगनवाड़ी केन्द्र बने

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में वर्तमान में संचालित 12 हजार 670 मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों को पूर्ण आंगनवाड़ी केन्द्र में उन्नयन किये जाने का निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि मिनी आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का प्रावधान है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today