राज्य शासन ने एच1एन1 इन्फ्लुएन्जा के इलाज के लिये इंदौर में एक और निजी अस्पताल ‘एप्पल’ को चिन्हित किया है। इस तरह प्रदेश में अब चिन्हित निजी अस्पतालों की संख्या 66 हो गई है। प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज में एच1एन1, डेंगू और चिकनगुनिया के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था है।



