Category Archives: स्वास्थ

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने खाद्य पौष्टीकरण पर एफएसएसएआई की रिपोर्ट पेश की

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज यहां विश्‍व खाद्य दिवस के अवसर पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा ‘पोषण सुरक्षा : भागीदारी एवं अभिसरण’ पर आयोजित राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के दौरान ‘भारत में व्‍यापक खाद्य पौष्‍ट‍ीकरण-अब तक की यात्रा और आगे की राह’ पर एक व्‍यापक रिपोर्ट पेश की।

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर नि:शुल्क जाँच शिविर आज

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित द्वितीय राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर आज मंगलवार पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद संस्थान, भोपाल में विभिन्न वात रोग जैसे- आमवात, संधीवात, सायटिका, कमर-दर्द, सिर-दर्द विभिन्न प्रकार के ज्वाइंट पेन आदि रोगों के लिये नि:शुल्क जाँच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित कर औषधि वितरण किया जाएगा।

भारत में 10 लाख बच्‍चों को मृत्‍यु से बचाया गया

भारत में 2005 से 5 वर्ष से कम आयु के 10 लाख बच्‍चों को निमोनिया, डायरिया, नवजात शिशु संक्रमण, जन्‍म के समय दम घुटने/अभिघात, खसरे और टिटनेस से होने वाली मृत्‍यु से बचाया है। लैनसेट पत्रिका के ताजा अंक में प्रकाशित अध्‍ययन ‘इंडियाज मिलियन डेथ स्‍टडी’ ऐसा पहला अध्‍ययन है

एक समय में एक ही जगह कर पाएंगे सोनोग्राफी

राज्य सरकार ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत नया प्रावधान जारी कर दिया है। सोनोग्राफी करने वाले डॉक्टर एक ही समय में दो जगह नहीं जा सकेंगे। इसके तहत डॉक्टर जिस भी अस्पताल या डायग्नोस्टिक सेंटर में जाएंगे वहां सोनोग्राफी रिपोर्ट पर उनके साइन के साथ तारीख और समय भी लिखना होगा।

स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिये 8 और अस्पताल चिन्हित

राज्य शासन ने एच1 एन1 संक्रमण, मलेरिया, डेंगू तथा चिकनगुनिया के प्रभावी इलाज के लिये 8 और अस्पताल को चिन्हित किया है। इसके तहत होशंगाबाद में एक, ग्वालियर में 3, सागर में 3 तथा बड़वानी में एक अस्पताल को चिन्हित किया गया है। इस तरह प्रदेश में अब चिन्हित अस्पतालों की संख्या 73 हो गई है। यह जानकारी आज स्वास्थ्य विभाग की दैनिक समीक्षा में दी गई।

हृदय रोग के उपचार में डाक्टरों का महत्वपूर्ण योगदान

लोक निर्माण, विधि एवं विधायी मंत्री श्री रामपाल सिंह ने 9वीं इन्टरनेशनल इको कोर्स एवं वर्कशाप का शुभारंभ किया। अध्यक्षता अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन सी. नंदा ने की।श्री रामपाल सिंह ने कहा कि हृदय रोग के उपचार में आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने में डॉक्टरों का महत्वपूर्ण योगदान है।

फार्मासिस्ट्स की हड़ताल से प्रभावित नहीं होंगी चिकित्सा सेवाएँ

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत नियमित फार्मासिस्ट्स के हड़ताल पर जाने की स्थिति में भी स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित होने नहीं दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत फार्मासिस्ट्स को नियोजित कर स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी तंत्र को सुचारु रूप से चलाया जाएगा।

व्यापमं से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही 9 विशेष अदालत ख़त्म

व्यापमं घोटाले से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रही 16 विशेष अदालतों में से नौ को ख़त्म कर दिया गया है। अब व्यापमं से जुड़े मामलों की सुनवाई भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर की सात विशेष न्यायालयों में ही होगी।

AIMS के वरिष्ठ चिकित्स्क पडरयॉ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट 

राजधानी भोपाल के AIIMS में पदस्थ वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेंद्र पडरयॉ के खिलाफ एसडीएम हुजूर भोपाल की अदालत ने जमानती वारंट जारी किया है.डॉ. पडरयॉ के खिलाफ एसडीएम अदालत में भादंसं की धारा १०७,११६ के तहत प्रकरण विचारधीन है.

नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई संचालन वाला पहला राज्य मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश प्रत्येक जिले में नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई संचालित करने वाला देश का पहला राज्य है। प्रदेश में 54 नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाइयाँ क्रियाशील हैं। इनमें से 49 जिला चिकित्सालयों और 5 चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित हैं। मध्यप्रदेश की चिकित्सा इकाइयों को रोल मॉडल मानते हुए देश के अन्य राज्यों ने भी इसे अपनाया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today