Category Archives: स्वास्थ

सरकारी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टर हड़ताल से लौटे

प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। जुड़ा ने हड़ताल खत्म करने का एलान किया है। हालांकि जुडा की मांगों पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि केन्‍द्र लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहे

केरल के कन्‍नूर जिले में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि केन्‍द्र लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहे हैं। इस परियोजना के तहत सरकार का उद्देश्‍य इन केन्‍द्रों से लोगों को सस्‍ती दरों पर गुणवत्‍ता वाली दवाएं मुहैया कराना है।

मिशन इन्द्रधनुष से मेघालय में बच्चों-गर्भवती महिलाओं के जीवन में बदलाव

केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना- मिशन इन्द्रधनुष मेघालय के दूर-दराज के इलाकों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलावला रही है। इस मिशन का उद्देश्य दो वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे और सभी गर्भवती महिलाओंका नियमित टीकाकरण है।

केंद्र सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक मिशन इंद्रधनुष का लाभ त्रिपुरा के लोग उठा रहे

केंद्र सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक मिशन इंद्रधनुष का लाभ त्रिपुराके लोग उठा रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य दो साल तक के हर एक बच्‍चे का टीकाकरणऔर ऐसी सभी गर्भवती महिलाओं, जो नियमित टीकाकरण नहीं करवा पाती

आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार को स्वास्थ्य के मुद्दे पर घेरा

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक अग्रवाल ने स्वास्थ्य के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 47 प्रतिशत डॉक्टरों के पद खाली हैं, जबकि विशेषज्ञ डॉक्टरों की बात करें तो 67 प्रतिशत पद खाली हैं। नतीजतन बीते नौ सालों में 72 हजार नवजातों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में 92 बच्चे हर रोज कुपोषण के कारण काल कवलित हो जाते हैं।

वायु प्रदूषण से 2016 में मधुमेह के सात कारणों में से प्रदूषण भी एक कारण है

अमरीकी अध्‍ययन के अनुसार वायु प्रदूषण से 2016 में मधुमेह के सात कारणों में से प्रदूषण भी एक कारण है। सेंट लूई में वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्‍कूल ऑफ मेडिसन के शोध में बताया गया है कि

ईसबगोल पर मंडी फीस 75 प्रतिशत घटाई

मध्यप्रदेश सरकार ने कृषि औषधीय उपज ईसबगोल पर मंडी फीस 75 प्रतिशत घटा दी है। इस पर पहले प्रत्येक सौ रुपये पर दो रुपये मंडी फीस लगती थी जिसे घटा कर प्रत्येक सौ रुपये पर 50 पैसा कर दिया गया है।

वाजपेयी की हालत स्थिर, एम्स ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सेहत में सुधार हो रहा है। जब तक इंफेक्शन पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, तब तक वे अस्पताल में ही रहेंगे। वाजपेयी का इलाज कर रहे एम्स के डॉक्‍टरों ने मंगलवार को मेडिकल बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

मातृ-मृत्‍यु-दर के अनुपात में 77 प्रतिशत गिरावट होने पर भारत की सराहना

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने मातृ-मृत्‍यु-दर के अनुपात में 77 प्रतिशत गिरावट होने पर भारत की सराहना की है। भारत में मातृ-मृत्‍यु-दर 1990 में 556 प्रति लाख जीवित जन्‍म थी जो कि वर्ष 2016 में घटकर 130 प्रति लाख हो गई है।

भारतीय चिकित्‍सा पद्धति दुनिया भर में तेजी से लोकप्रिय हो रही है

भारतीय चिकित्सा पद्धति दुनिया भर में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। बड़ी संख्या में पर्यटक मेडिकल टूरिज्म पर भारत आ रहे हैं। केन्द्र सरकार के आयुष और पर्यटन मंत्रालय मिलकर मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today