Category Archives: स्वास्थ

2018 के दौरान कैंसर से करीब 96 लाख लोगों की मृत्‍यु होने का अनुमान

संयुक्‍त राष्‍ट्र कैंसर अनुसंधान एजेंसी आईएआरसी ने कहा है कि इस साल कैंसर के एक करोड़ 80 लाख नये मामले आ सकते हैं और 2018 के दौरान विभिन्‍न प्रकार के कैंसर से करीब 96 लाख लोगों की मृत्‍यु होने का अनुमान है।

आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत डेढ़ लाख स्वास्थ्य और चिकित्सा केन्द्र खोले जाएंगे

आयुष्‍मान भारत कार्यक्रम के तहत देश भर में डेढ़ लाख स्‍वास्‍थ्‍य और चिकित्‍सा केन्‍द्र खोले जाएंगे।  सरकार किफायती स्‍वास्‍थ्‍य चिकित्‍सा सुविधाएं और सबके लिए स्‍वास्‍थ्‍य बीमा योजना उपलब्‍ध कराने पर काम कर रही है। केन्‍द्र ने बुजुर्गों की स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल के लिए कई कदम उठाए हैं। गृहमंत्री ने हड्डियों से संबंधित रोगों के उपचार के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान-एम्‍स की सराहना की।

मिशन इन्द्रधनुष योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, बच्चों का टीकाकरण

मिशन इन्द्रधनुष योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, दो वर्ष से कम और पांच से छह वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया जाता है। इस मिशन के अंतर्गत कर्नाटक में 13 से 22 अगस्त तक टीकाकरण अभियान का दूसरा दौर चलाया गया। विभाग की ओर से अभियान का तीसरा दौर इस महीने की 10 से 19 तारीख तक चलाया जाएगा।

विश्वविद्यालय  के प्रोफेसर्स और समकक्ष अधिकारियों को 7 वा वेतनमान

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने मप्र रेत नियम 2018 को पारित कर दिया है तो वहीं मप्र कैडर के दो वरिष्ठ अाईपीएस अधिकारियों के अस्थाई पद सृजित किए हैं।
कैबिनटे फैसले के बाद रेत नियम के प्रावधानों में वाहन के अवैध उत्खनन में पकड़े जाने पर सात गुना जुर्माने का प्रावधन नहीं बदलेंगे।

मुनि श्री तरुण सागरजी महाराज की संलेखना समाधि शुरू

देश दुनिया में कड़वे प्रवचन के लिए प्रसिद्ध जैन मुनि श्री तरुण सागरजी महाराज गंभीर रूप से बीमार हैं। डाक्टरों ने उन्हें जबाव दे दिया है। मुनिश्री अपने गुरु की आज्ञा से संलेखना समाधि शुरू कर दी है।

देशभर में छह सौ से अधिक जिलों में चार हजार से अधिक जनऔषधि केन्द्र

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत देशभर में छह सौ से अधिक जिलों में चार हजार से अधिक जन औषधि केन्‍द्र खोले गए हैं। केंद्र सरकार की इस पहल का उद्देश्‍य लोगों को किफायती दर पर अच्‍छी किस्‍म की दवाईयां उपलब्‍ध कराना है। इन केन्‍द्रों में जेनेरिक दवाएं खुले बाजार के मुकाबले दस से तीस प्रतिशत सस्‍ती मिलती हैं।  तेलंगाना में इस योजना से लाखों लोगों को लाभ हुआ है।

बाढ़ग्रस्त केरल में बीमारियों के प्रकोप से बचने के लिए कड़ी निगरानी

राष्‍ट्रीय रोग नियंत्रण केन्‍द्र – एनसीडीसी ने केरल में बाढ़ के बाद स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए परामर्श जारी किए हैं। एनसीडीसी की टीमें राज्‍य में संक्रमण, जल जनित और वायरल हेपिटाइटिस बीमारियों की रोकथाम के लिए तैयार हैं।

जूडा की सीएम से मुलाकात, सरकार ने मांगे मानी तो लिया हड़ताल न करने का भरोसा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेशभर के मेडिकल कालेज के जूडा प्रतिनिधि चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जहां जूडा की मांगें स्वीकार कर ली तो उन्होंने भविष्य में हड़ताल नहीं करने का आश्वासन दिया।

आज से प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में “स्वच्छ सर्वेक्षण-2018

स्वच्छ भारत मिशन में शहरी क्षेत्र की तर्ज पर अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 करवाया जायेगा। यह सर्वेक्षण एक अगस्त से 31 अगस्त, 2018 तक होगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने निर्देश दिये हैं कि सर्वेक्षण की तिथियों का ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। उन्होंने ग्रामीणों से सर्वेक्षण में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की है।

करुणानिधि की हालत स्थिर

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके के अध्यक्ष डॉ.एम करुणानिधि की हालत में अब सुधार दिखाई दे रहा है। वे चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य की देखभाल हॉस्पिटल की एक टीम कर रही है। उन्हें अस्पताल में पूरी मेडिकल सुविधाएं दी जा रही हैं। रविवार को अस्पताल के बुलेटिन में बताया गया कि उनका उपचार जारी है और इलाज विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा किया जा रहा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today