Category Archives: स्वास्थ

सभी जिलों में स्थापित होगी टेली मेडिसिन यूनिट

प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये सरकार द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। कोरोना के संक्रमण से संभावित व्यक्तियों की सतत स्वास्थ्य निगरानी के लिये सभी जिलों में टेली मेडिसिन यूनिट स्थापित की जा रही है।

सिनेमाघर अब 14 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश

राज्य शासन ने प्रदेशभर में सिनेमाघरों को 14 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। शनिवार को वाणिज्यिक कर विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

डीजीपी ने कोरोना ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मिय़ों को बताए रोकथाम के टिप्स

पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं जिनमें पुलिसकर्मियों को क्या सावधानियां बरती जाएं, इस संबंध में बताया है। 55 साल से ज्यादा उम्र या अस्थमा रोगी पुलिसकर्मियों को ऐसे स्थान पर ड्यूटी नहीं लगाएं जहां जनता से सीधा संपर्क होता है।

मध्यप्रदेश में अब तक 29 कोरोना वायरस संक्रमित, दो की मौत

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक 27 मार्च तक मप्र में 29 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से दो लोगों की उज्जैन तथा इंदौर में मौत हो चुकी है। जबकि अभी तक 1602 लोग निगरानी में हैं जिनमें से 493 ने 28 दिनों का क्वारेंटाइन पूरा कर लिया है।

मध्यप्रदेश में भोपाल में तीन, ग्वालियर में एक, इंदौर में 13, जबलपुर में आठ, शिवपुरी व उज्जैन में दो-दो कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से इंदौर और उज्जैन में दो लोगों की मौत हुई है। अब तक मध्प्रदेश में देश के बाहर से 20 लोग आए हैं। 125 को अस्पतालों में आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, 1060 को उनके घरों में ही आइसोलेट कर दिया है। 337 के नमूने लिए गए हैं जिनमें से 264 नेगेटिव पाए गए हैं। विश्व के आंकड़ों को देखें तो चार लाख 62 हजार 684 मामले अब तक सामने आए हैं जिनमें से 20 हजार 834 की मौत हो चुकी है। भारत में अब तक 640 प्रकरण सामने आए हैं जिनमें से 17 की मृत्यु हो चुकीहै।

रुस में फंसे 295 भारतीय छात्र-छात्राओं की दिग्विजय ने जताई चिंता

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रूस में फंसे 295 भारतीय छात्र-छात्राओं की चिंता जताई है और उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर को पत्र लिखा है। रुस में फंसे भारतीय में 59 मध्यप्रदेश के भी बताए जाते हैं।

आमजन की आवश्यकताओं और समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा

राज्य शासन ने कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के बचाव के प्रयासों के दौरान आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं और समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिये राज्य-स्तरीय कंट्रोल रूम शुरू करने का निर्णय लिया है। यह कंट्रोल रूम स्मार्ट सिटी कार्यालय भोपाल के इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेन्टर में रहेगा तथा 24X7 काम करेगा।

आटा चक्की, फ्लोर मिल निश्चित समयावधि के लिये खुलेंगी

राज्य शासन ने सभी संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किये हैं कि सभी आटा चक्कियों और फ्लोर मिलों को निर्धारित समयावधि में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खुला रखने की अनुमति प्रदान करें। इसी तरह, जिस शहर/कस्बे में डेयरी उपलब्ध नहीं है, वहाँ ग्रामीण क्षेत्र अथवा अन्य स्थानों से आकर दूध वितरण करने वाले दूध वालों के आवगमन के लिये प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक का समय निर्धारित किया जाये। इस अवधि में दूध वालों को अनावश्यक रूप से न रोका जाये। साथ ही, अत्यावश्यक सेवा के रूप में दूध का वितरण सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सामान्य रूप से कराया जाये।

कोरोना के पॉजिटिव मरीजों के क्षेत्र में हो रही घर-घर जाँच

राज्य शासन ने कोरोना वायरस संक्रमण के पॉजिटिव पाये गये मरीजों के क्षेत्रों में तीन किलोमीटर परिधि को पूरी तरह लॉकडाउन कर घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग और जाँच की व्यवस्था की है। यह कार्यवाही राज्य शासन द्वारा जारी समीकृत लॉकडाउन गाइड लाइन के अनुसार की जा रही है। जन सामान्य की सुविधा और जागरुकता के लिये अब तक 8670 यात्रियों की जानकारी स्टेट पोर्टल(http://mphealthresponse.nhmmp.gov. in/covid/) पर अपलोड की गई है।

कोरोना संकट को समाप्त करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और राजनीतिक प्रतिनिधियों, प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी का संकट बड़ा है, पर हमारा हौसला उससे भी बड़ा है। कोरोना वायरस के संकट को समाप्त करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संकट से निपटने में सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। लोगों की मदद करने के लिये सरकार के साथ समाज भी आगे आया है। स्वयं सेवी संगठन, धार्मिक संगठन, औद्योगिक इकाइयां आदि मदद के लिए आए हैं। यह प्रसन्नता की बात है। सभी कलेक्टर इनसे समन्वय कर जनता की मदद का कार्य अनवरत जारी रखें।

घर लौटने के इच्छुक लोगों की सहायता करने के निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समाज के ऐसे वर्ग, खासकर ऐसे श्रमिक, जो कार्य के लिए अन्य स्थानों पर गए, विवश हैं और अब अपने घर लौटना चाहते हैं, उनकी सहायता के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसके लिए प्रत्येक जिले में एक अधिकारी को नामांकित कर यह दायित्व सौंपा जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पीपीई किट्स और  रोग  संक्रमण की जांच के लिए उपचार विधियों को पूरी क्षमता से उपयोग में लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हर हालत में सोशल डिस्टेन्सिंग का ध्यान रखा जाए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today