-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Category Archives: स्वास्थ
प्रदेश में 126 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या 730 पहुंची
मध्यप्रदेश में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 730 हो गई है। सोमवार की रात तक 24 घंटे में 126 नए पॉजिटिव प्रकण आए जो 1171 जांच रिपोर्ट में से सामने आए थे। अब तक प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 50 पहुंच गई है।
56 घंटे में बनाया उच्च गुणवत्ता का सेनेटाइजर
प्रदेश में कोरोना वायरस से निपटने के लिये रीवा जिले की चोरहटा आसवानी में 56 घंटों में उच्च गुणवत्ता का डेढ़ लाख बॉटल सेनेटाइजर तैयार किया गया। यह सेनेटाइजर बाजार में मिलने वाले सुगंधित सेनेटाइजर से भी बेहतर है।
कोरोना से लड़ने आईआईटीटी की रणनीति पर हो प्रभावी अमल
प्रदेश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए आई.आई.टी.टी. (आईडेंटिफाई, आइसोलेट, टेस्ट एंड ट्रीट) की रणनीति पर प्रभावी रूप से से अमल किया जाए। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण फैले नहीं इसके लिए संक्रमित क्षेत्रों से कोई अंदर बाहर ना आ-जा सके। साथ ही प्रत्येक मरीज ठीक हो जाए, इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएं।
पूरी सख्ती और चुस्ती से कार्य करें कलेक्टर: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश से कोरोना संकट को जल्दी से जल्दी समाप्त करने के लिए सभी कलेक्टर पूरी सख्ती और चुस्ती से कार्य करें। संक्रमण रोकने के लिए ज़िलों की सीमाएं सील रखें तथा हॉटस्पॉट क्षेत्रों से आना-जाना पूर्ण रूप से बंद रहे। जनता को दवाएं, दूध, सब्ज़ी, फल, किराना आदि की आपूर्ति ज़िला प्रशासन के माध्यम से सुनिश्चित हो।
मध्यप्रदेश में 529 कोरोना पॉजिटिव प्रकरण, 40 की मौत
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण प्रभावित जिलों की संख्या 22 है जिनमें अब तक 529 कोरोना पॉजिटिव प्रकरण पाए गए हैं। इनमें से 40 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 38 मरीज स्वस्थ होकर वापस अपने घर लौट चुके हैं। इंदौर में अब तक 281 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं जिनमें 30 की मृत्यु हो गई है।
सीएम ने पीएम को कहा, लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने की जरूरत
कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की। उनसे सुझाव मांगे और प्रदेश की स्थितियों के बारे में अपडेट लिया। प्रदेशों में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे कदमों की जानकारी ली। वीडियो कांफ्रेंस में एक बात यह महत्वपूर्ण दिखाई दी कि पीएम मोदी घर में निर्मित कपड़े का मास्क पहने थे।
छिंदवाड़ा में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले
छिंदवाड़ा में बुधवार की रात को 2 और लोगो की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इन्हें मिलाकर छिंदवाड़ा में चार लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं और एक की मौत हो चुकी है। कोरोना पॉजिटिव चारों व्यक्ति आपस में रिश्तेदार ही हैं।
कोरोना ड्यूटी में पांच दिन बाद घर पहुंचने वाले सीएमएचओ डॉ. डेहरिया का तबादला
कोरोना लॉकडाउन घोषित होने के बाद लगातार ड्यूटी करने पर सोशल मीडिया में जबरदस्त ट्रोल किए गए भोपाल के सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया का सीहोर तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर सीहोर के सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी की पदस्थापना की गई है। मध्यप्रदेश शासन ने इस संबंध आदेश जारी कर दिया है।



