-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
Category Archives: स्वास्थ
भोपाल में आज कोरोना से 19 व्यक्ति स्वस्थ हुए
आज चिरायु हॉस्पिटल से 19 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर को रवाना हुए है। अब तक भोपाल में 337 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है। अभी तक कोरोना संक्रमित 17 व्यक्तियों की मृत्यु हो हुई है।
कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच आरोग्य सेतु ऐप: राज्यपाल
राज्यपाल लाल जी टंडन ने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप कोविड-19 वायरस के संक्रमण से बचाव का सुरक्षा कवच है। वायरस से बचाव के लिए व्यक्तिगत दूरी की सावधानियों को आदत बनाना समय की माँग है। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरना नहीं लड़ना है। इस संकल्प के साथ जीवन के लिए आत्म नियंत्रण और आत्म संयम ही मूलमंत्र है।
भोपाल के दस और कोरोना मरीज स्वस्थ
कोरोना संक्रमित भोपाल के दस और मरीज अपने घर वापस लौट गए हैं। चिरायु अस्पताल में दाखिल इन मरीजों को रविवार की शाम को छुट्टी दी गई। इनमें पत्रकार जुगलकिशोर शर्मा भी शामिल हैं। इन्हें अस्पताल प्रबंधन ने फूल भेंटकर छुट्टी दी। अब ये लोग 14 दिन घर में ही क्वारेंटिन होंगे।
सभी जिलों में प्रशासन पूरी सावधानी रखे ताकि संक्रमण ना फैले
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी जिलों में लॉक डाउन प्रभावी रहे, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन हो। संक्रमित क्षेत्र पूरी तरह बंद रहे तथा वहाँ पूरी सावधानी रखी जाए, जिससे संक्रमण बिल्कुल भी ना फैले। जिलों में चल रहे रबी उपार्जन कार्य एवं सौदा पत्रक के माध्यम से रबी फसलों की खरीदी में यह सुनिश्चित किया जाए कि व्यापारी किसानों से हम्माली की राशि ना वसूलें, उन्हें सौदे की पूरी राशि प्राप्त होनी चाहिए।
कोरोना संक्रमण को हराकर सकुशल घर लौटे 44 योद्धा
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु ड्यूटी में लगे भोपाल पुलिस के कुछ अधिकारी/कर्मचारियों एवं परिजनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से उन्हें ईलाज हेतु चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जिसमें से आज शाम को 6 पुलिसकर्मी व 4 परिजन(कुल 10) एवं पब्लिक समेत कुल 44 लोग कोरोना से जंग जीतकर अपने घर को सकुशल लौट चुके है।
कोरोना संक्रमित टीआई देवेंद्र चंद्रवंशी की मौत, पत्नी को एसआई बनाने का ऐलान
इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति भयावह होती जा रही है। जूनी इंदौर के टीआई देवेंद्र चंद्रवंशी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। उसके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी पत्नी को सीधे उप निरीक्षक पद पर नियुक्ति देने का ऐलान किया है तथा उनकी शेष बची हुई सर्विस का पूरा वेतन एकमुश्त उसके परिवार देने की घोषणा की है।



