Category Archives: व्यापार

भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 44.18 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्‍थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्‍केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 16 नवम्बर, 2016 को 44.18 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 15 नवम्बर, 2016 को दर्ज कीमत 42.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है।

भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 42.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्‍थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्‍केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 15 नवम्बर, 2016 को 42.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 14 नवम्बर, 2016 को दर्ज कीमत 42.12 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है।

महिलाओं के लिए उद्यमिता सहायता और विकास योजना

महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) “व्यापार संबंधित उद्यमिता सहायता और विकास योजना (टीआरईएडी)” नामक एक योजना पर काम कर रही है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को व्यापार, उत्पाद, सेवाओं इत्यादि के क्षेत्र में प्रशिक्षण, सूचना और परामर्श देकर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की परिकल्पना की गई है।

खादी इकाईयों का आधुनिकीकरण

सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के माध्यम से, खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा खादी इकाइयों के आधुनिकीकरण के लिए निम्नलिखित केन्द्रीय योजनाओं को लागू किया जाता है:

भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 42.12 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्‍थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्‍केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 14 नवंबर, 2016 को 42.12 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 10 नवम्‍बर, 2016 को प्रकाशित पिछले दर 43.98 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम है।

भारत अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार मेले(2016) में ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन

बिजली एवं कोयला राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री पीयूष गोयल, अल्‍पसंख्‍यक मामलों के राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने विदेश मामलों के राज्‍य मंत्री श्री एम.जे. अकबर के साथ आज भारत अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार मेले में ‘हुनर हाट’ का उद्घाटन किया। यह हाट राजधानी के प्रगति मैदान में आयोजित भारत अंतरराष्‍ट्रीय व्‍यापार मेलेे में पहली बार अल्‍पसंख्‍यक मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस ‘हुनर हाट’ में देश के कोने-कोने से पारंपरिक कला और कौशल का प्रदर्शन करने के लिए 184 शिल्‍पकार 100 मंडपों में भाग ले रहे हैं।

राष्‍ट्रपति ने भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेले के 36वें संस्‍करण का उद्घाटन किया

राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने आज (14 नवंबर, 2016) नई दिल्‍ली में भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेले के 36वें संस्‍करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति महोदय ने कहा कि भारतीय अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेला नए भारत का एक विशाल आयोजन है, जो बहुत तेजी से आकार ले रहा है।

भारत अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेला-2016

राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी 14 नवंबर, 2016 को नई दिल्‍ली के प्रगति मैदान के हमसाधवानी थियेटर में भारत व्‍यापार संवर्द्धन संगठन (आईटीपीओ) के सालाना प्रमुख समारोह, 36वें भारत अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मेला (14-27 नवंबर, 2016) का उद्घाटन करेंगे। वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण उद्घाटन समारोह की अध्‍यक्षता करेंगी।

“हुनर हाट” का भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला – 2016 में आयोजन किया जाएगा

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज ‘हुनर हाट’ के लोगो का लोकार्पण किया और इस अवसर पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस प्रदर्शनी का अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय की योजना “उस्ताद” (परंपरागत कला / शिल्प के विकास कौशल का उन्नयन और प्रशिक्षण) के तहत राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम (एनएमडीएफसी) द्वारा प्रगति मैदान के हॉल संख्या 14 में किया जा रहा है। इस लोगो का उपयोग भविष्य में भी प्रदर्शनियों की ब्रांडिंग के लिए किया जाएगा।

भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 43.10 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्‍थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्‍केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 09 नवंबर, 2016 को 43.10 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 08 नवम्‍बर, 2016 को प्रकाशित पिछले दर 43.34 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today