Category Archives: व्यापार

12 जुलाई को देश भर में बंद रहेंगे पैट्रोल पंप

हर रोज पैट्रोल और डीजल के रेट बदलने को लेकर विरोध और डीलर कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर देश भर के पैट्रोल पंप डीलर 12 जुलाई को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान पैट्रोल न तो खरीदने और न ही बेचने का फैसला किया गया है।

आर्थिक वृद्धि, विकास को गति देने वैश्विक मुक्‍त व्‍यापार को बढ़ावा दें: विश्‍व व्‍यापार संगठन

विश्‍व व्‍यापार संगठन ने भारत सहित जी-बीस देशों के समूह और अमरीका से कहा है कि वह आर्थिक वृद्धि और विकास को गति देने के लिए वैश्विक स्‍तर पर मुक्‍त व्‍यापार को बढ़ावा देने की मुहिम का नेतृत्‍व करे। जिनेवा स्थित बहुराष्‍ट्रीय संस्‍था ने जी-बीस व्‍यापार से संबंधित एक रिपोर्ट में कहा है कि वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था में अनिश्चितता के बावजूद इन देशों में व्‍यापार पर प्रतिबंध संबंधी उपायों में मामूली प्रगति ही हुई है।

घंटी बजाकर GST लागू करने का ऐलान

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घंटी बजाकर GST लागू करने का ऐलान किया. मोदी बोले – यह किसी एक दल, किसी एक सरकार की नहीं, सबके साझे प्रयासों का परिणाम है.  एक देश एक कर है.

GST पर वित्त मंत्री अरुण जेटली का भाषण

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जीएसटी लागू होने से नई यात्रा की शुरुआत हो रही है. इस यात्रा में कई लोगों का सहयोग रहा है. हमारा लक्ष्य एक देश, एक टैक्स का है. इस सिस्टम को पास करने में केंद्र और राज्य सरकार का सहयोग रहा है, राष्ट्र के हित में पूरा देश एक साथ आया है. सभी राज्यों ने एक साथ आकर देश के संघीय ढांचे का उदाहरण है.

भोपाल के 50 से ज्यादा संगठन 30 को रखेंगे बंद

1 जुलाई से लागू हो रहे गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के विरोध में भोपाल एवं इसके आसपास के व्यापारिक संगठनों की कल देर रात हुई हंगामेदार बैठक में 30 जून को बंद रखने का निर्णय लिया गया। वहीं दूसरी ओर जीएसटी के विवादास्पद प्रावधानों का विरोध कर रहे कपड़ा व्यापारियों ने 27, 28, 29 और 30 जून को चार दिन तक अपना कारोबार बंद रखने की घोषणा की है।

अवकाश के दिन भी खुली रहेगी मंडी

सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। बारिश को देखते हुए मंडी बोर्ड ने शनिवार-रविवार को भी मंडी खोलने का फैसला लिया है।

भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 45.60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्‍थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 15 जून, 2017 को 45.60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 14  जून, 2017 को दर्ज कीमत 46.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से कम है।

वर्तमान संयुक्‍त अप्रत्‍यक्ष कर दरों के मुकाबले कम हैं जीएसटी दरें

देश में नई अप्रत्‍यक्ष कर व्‍यवस्‍था 01 जुलाई, 2017 से प्रभावी होने जा रही है, जिसके तहत जीएसटी परिषद की मंजूरी के बाद आपूर्ति पर जीएसटी दरों के निर्धारण की संयुक्‍त जिम्‍मेदारी केंद्र एवं राज्‍य सरकारों पर होगी।

जीएसटी के तहत परिसर, भवन, फ्लैट इत्यादि पर कम टैक्स लगेगा

केंद्रीय उत्‍पाद एवं सीमा शुल्‍क बोर्ड (सीबीईसी) और राज्‍यों को इस आशय की अनेक शिकायतें मिली हैं कि निर्माणाधीन फ्लैटों, परिसर इत्‍यादि के संदर्भ में जीएसटी के तहत कार्य अनुबंध सर्विस टैक्‍स 12 फीसदी की दर से लगने के मद्देनजर फ्लैटों की बुकिंग एवं आंशिक भुगतान कर चुके लोगों से यह कहा जा रहा है कि वे या तो 01 जुलाई, 2017 से पहले ही पूरा भुगतान कर दें अथवा 01 जुलाई, 2017 के बाद किए जाने वाले भुगतान पर ज्‍यादा टैक्‍स अदा करने के लिए तैयार रहें। यह जीएसटी कानून के वि‍परीत है। इस मसले को नीचे स्‍पष्‍ट किया गया है :

भारत का विदेश व्यापार : मई, 2017

निर्यात में पिछले आठ महीनों से लगातार सुधार का रुख देखा जा रहा है। मई, 2017 के दौरान 24014.62 मिलियन अमेरिकी डॉलर (154713.69 करोड़ रुपये) मूल्‍य की वस्‍तुओं का निर्यात किया गया, जो मई, 2016 में हुए निर्यात के मुकाबले डॉलर के लिहाज से 8.32 फीसदी ज्‍यादा है और रुपये के लिहाज से भी 4.30 फीसदी ज्‍यादा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today