Category Archives: व्यापार

जीएसटी लागू होने के बाद कोयला उपभोक्‍ताओं पर कुल कर भार में कमी

जीएसटी (वस्‍तु एवं सेवा कर) पूर्व व्‍यवस्‍था में कोयले पर 6 प्रतिशत की दर से उत्‍पाद शुल्‍क, प्रति टन कोयला उत्‍पादन पर 10 रुपये की दर से भंडारण (स्‍टोइंग) संबंधी उत्‍पाद शुल्‍क, 5 प्रतिशत की दर से वैट (राज्‍य के भीतर होने वाली बिक्री पर) और 2 प्रतिशत की दर से केन्‍द्रीय बिक्री दर (अंतर-राज्‍य बिक्री पर, फॉर्म सी पेश करने पर) अदा करने पड़ते थे।

आयकर रिटर्न दाखिल करने की तिथि पांच दिन बढ़ाकर 5 अगस्‍त, 2017 कर दी गई है

इस आशय की कुछ शिकायतें मिली हैं कि करदाताओं को आयकर विभाग की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर लॉग-इन करने अथवा पैन (स्‍थायी खाता संख्‍या) और आधार डेटाबेस में नाम एकसमान न होने के कारण पैन से ‘आधार’ को जोड़ने में मुश्‍किलें पेश आ रही हैं। वैसे तो तकनीकी समस्‍याओं को पहले ही बाकायदा दूर कर दिया गया है,

पीडीएस में दो रुपये की दर से एक लाख क्विंटल प्याज बिकी

अमराई बस्ती बागसेवनिया भोपाल के श्री दादा राव 2 रुपये किलो की दर पर पर प्याज खरीदने वाले प्रदेश के 31 लाख लोगों में से एक हैं। पाँच सदस्यीय परिवार के मुखिया श्री राव बताते है कि खरीदी गई 50 किलो प्याज अगले 6 माह की उनके परिवार की जरूरत को पूरा करेगी।

किसानों से समर्थन मूल्य पर एक अरब रुपये से अधिक की प्याज खरीदी गई

देवास जिले में प्रशासन की व्यापक व्यवस्थाओं के बीच पिछले सप्ताह तक ग्राम भौंरासा के कृषक श्री मनोज जोशी और श्री जगदीश माली, ग्राम बेड़ामऊ के श्री श्रवण सेंधवा, ग्राम भटौनी के श्री जीतेन्द्र सिंह, हाटपिपल्या के श्री पर्वत सिंह की तरह 20 हजार 199 किसानों ने समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्रों पर 12 लाख 71 क्विंटल प्याज बेची।

समर्थन मूल्य पर प्याज खरीदी से किसानों को भारी राहत

किसानों को शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर प्याज खरीदी से न केवल लाभकारी कीमत मिल रही है बल्कि उनके घर में छाये उदासी के माहौल की जगह खुशहाली ने ले ली है। उज्जैन जिले में 23 हजार 487 किसानों से 13 लाख 59 हजार 654 और नीमच जिले में 501 किसानों से 13 हजार 455 क्विंटल प्याज समर्थन मूल्य पर खरीद कर करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया है।

विरोध से घबराई चीनी मोबाइल कंपनियां

इंदौर में डोकलाम विवाद के बाद शुरू हुए चीन के विरोध से शहर में काम कर रही चीनी मोबाइल कंपनियां वीवो और ओपो भी घबरा गई हैं। हाल ही साइन बोर्ड में तोड़फोड़ के बाद दोनों कंपनियों ने अपने ब्रांड के प्रचार की गतिविधियां बंद कर दी हैं। साथ ही कर्मचारियों के यूनिफॉर्म (टीशर्ट) पहनने पर भी रोक लगा दी है।

बीईएमएल का विनिवेश

सरकार ने रणनीतिक खरीदार को प्रबंधकीय नियंत्रण के हस्तांतरण के साथ सरकारी हिस्सेदारी के 26 प्रतिशत तक बीईएमएल लिमिटेड के रणनीतिक विनिवेश को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

भारतीय उत्‍पादन को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा करने के लिए सुधार की जरूरत

उपराष्ट्रपति श्री एम हामिद अंसारी ने कहा कि भारतीय उत्‍पादन को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए उत्पादकता और निपुणता के मामले में बहुत सुधार करने की जरूरत है। वे टाटा लिमिटेड के चेयरमैन श्री एन चंद्रशेखरन को एएमएमए-जेआरडी टाटा कार्पोरेट लीडरशिप पुरस्‍कार प्रदान करने के बाद उपस्थिति जनों को संबोधित कर रहे थे।उप-राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी कंपनियों को व्यापार क्षमताओं को विकसित करने से पहले

जीएसटी लागू होने के बाद रासायनिक उर्वरकों के मूल्य में कमी

प्रदेश में एक जुलाई, 2017 से वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने के बाद रासायनिक उर्वरकों के मूल्यों में कमी आई है।रासायनिक उर्वरक डीएपी 10 रूपये 75 पैसे, यूरिया 6 रूपये, एनपीके 12:32:16 रूपये 20, एनपीके 10:26:26 पाँच रूपये,

मध्य प्रदेश को 22 हजार करोड़ से अधिक आयकर कलेक्शन टार्गेट

सेंट्रल बोर्ड आफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) ने सभी राज्यों के लिए टैक्स कलेक्शन के लिए अलग-अलग टैक्स कलेक्शन टार्गेट निर्धारित किया है। इस टार्गेट में मध्य प्रदेश को 22 हजार करोड़ से अधिक टार्गेट दिया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today