Category Archives: व्यापार

ईईएसएल 10,000 इलेक्ट्रिक वाहन टाटा मोटर्स से खरीदेगी

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के प्रशासन के अधीनस्‍थ एनर्जी एफिसिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) 10,000 इलेक्ट्रिक वाहन टाटा मोटर्स लिमिटेड से खरीदेगी। इस कंपनी का चयन एक अंतरराष्‍ट्रीय प्रतिस्‍पर्धी बोली के जरिये किया गया जिसका उद्देश्‍य भागीदारी में वृद्धि करना था।

व्‍यापार निवेश कम हो जाने के बावजूद भारत का प्रदर्शन अच्‍छा है

एशियाई विकास बैंक ने चालू वित्‍त वर्ष में भारत की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने और अगले वित्‍त वर्ष में भी कम रहने का अनुमान लगाया है। अपनी रिपोर्ट एशियन डवलपमेंट आउटलुक 2017 में बैंक

निफ्टी भी 11 अंक गिरकर नौ हजार 861 पर आ गया

अंतरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में रूपया दोपहर बाद के कारोबार में डॉलर के मुकाबले 28 पैसे कमजोर होकर छह महीने के निचले स्‍तर 65 रूपये 38 पैसे पर आ गया।

फाइव-जी इंडिया 2020 मंच का गठन किया है

 सरकार का वर्ष 2020 तक फाइव-जी दूरसंचार सेवायें शुरू करने का लक्ष्‍य है।  सरकार ने इसके लिए उच्‍च स्‍तरीय फाइव-जी इंडिया 2020 मंच का गठन किया है।

30 सितंबर के बाद अमान्य हो जाएंगे इन 6 बैंकों के चेक

देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने पांच पूर्व सहयोगी बैंक और भारतीय महिला बैंक के ग्राहकों से नई चेक बुक के आवेदन के लिए कहा है। बैंक ने ग्राहकों को तुरंत प्रभाव से नई चेक बुक का आवेदन करने के लिए इसलिए कहा है कि क्योंकि 30 सितंबर, 2017 के बाद पुराने बैंक के चेक और IFS कोड वैध नहीं होंगे। इन्हें अमान्य करार दिया जाएगा।

रूपया नौ पैसे कमजोर हुआ और एक डॉलर 63 रूपये 87 पैसे का बोला गया

बम्‍बई शेयर बाजार के संवेदी सूचकांक में दोपहर बाद के कारोबार में दो सौ अंक से अधिक का उछाल आया है। अब से कुछ देर पहले यह 238 अंक की वृद्धि के साथ 31 हजार 926 पर था।

प्याज के मूल्य में अनुचित वृद्धि को रोकने के लिए हस्तक्षेप

उपभोक्ता मामले विभाग प्याज सहित जरूरी खाद्य वस्तुओं के मूल्यों और उनकी उपलब्धता पर निरंतर नजर रखता है। यह ध्यान दिया गया कि वर्ष 2016-17 के लिए प्याज उत्पादन का तीसरा पूर्व अनुमान पहले के 215.6 लाख मीट्रिक टन उत्पादन की तुलना में बढ़कर 217.2 लाख मीट्रिक टन लगाया गया है।

नर्मदा किनारे की 66 शराब दुकाने स्थायी तौर पर बंद

प्रदेश में राज्य सरकार की घोषणा के अनुरूप वर्ष 2017-18 में नर्मदा किनारे संचालित 118 करोड़ रुपये मूल्य की 66 शराब दुकानों को स्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही जनहित को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य के राजमार्गों के समीप संचालित 2086 करोड़ रुपये की 1352 शराब दुकानों को राजमार्गों से 500 मीटर से अधिक दूरी पर विस्थापित किया गया है।

रिजर्व बैंक दो सौ रुपये का नया नोट कल जारी करेगा

भारतीय रिजर्व बैंक महात्मा गांधी श्रृंखला के अंतर्गत 200 रुपये के नये नोट कल जारी करेगा। इस नोट पर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के दस्तखत हैं और इसे रिजर्व बैंक के चुने हुए कार्यालयों से जारी किया जाएगा।

प्रदेश में रेत हॉर्वेस्टिंग और विपणन की नीति बनेगी

प्रदेश में रेत हॉर्वेस्टिंग की प्रस्तावित व्यवस्था के लिये नागरिकों से 10 अगस्त, 2017 तक सुझाव आमंत्रित किये गये हैं। सुझाव खनिज विभाग की वेबसाइट पर प्रस्तुत किये जा सकते हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today