Category Archives: व्यापार

भोपाल में 29 अक्टूबर से खुलेगा खादी इण्डिया लाउंज

केन्द्रीय खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा 29 अक्टूबर से भोपाल में नया बिक्री केन्द्र ‘खादी इण्डिया लाउंज” आरंभ किया जा रहा है। कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य के विशिष्ट आतिथ्य में होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन केन्द्रीय खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार सक्सेना प्रात: 11 से करेंगे।

युवा उद्यमी सीमा बनी सशक्त महिला की मिसाल

उज्जैन की सीमा गोयल ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की सहायता से पॉवरलूम कारखाना स्थापित कर महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। सीमा के कारखाने में बना कपड़ा गुजरात राज्य में भी बिकता है।सीमा गोयल ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ लेकर उज्जैन में पॉवरलूम कारखाना लगाया।

बम्‍बई शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव जारी है

बम्‍बई शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव जारी है।तीसरे पहर के कारोबार में संवेदी सूचकांक 68 अंक की वृद्धि के साथ 32 हजार 458 पर था। निफ्टी 20 अंक बढ़कर 10 हजार 166 पर था।

आधार नम्‍बर को बैंक खाते से जोड़ना अनिवार्य

रिजर्व बैंक ने कहा है कि बायोमेट्रिक पहचान संख्‍या आधार को बैंक खातों के साथ जोड़ना अनिवार्य है। यह स्‍पष्‍टीकरण मीडिया में आई खबरों के बाद जारी किया गया है जिनमें सूचना के अधिकार के तहत प्राप्‍त

बम्‍बई शेयर बाजार में आज सेन्‍सेक्‍स और नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गये

बम्‍बई शेयर बाजार में आज सेन्‍सेक्‍स और नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गये। सवेरे सेंसेक्‍स 254 अंक की वृद्धि के साथ 32 हजार 687 पर खुला था।  अब से कुछ देर पहले ये 196 अंक की बढ़त के साथ 32 हजार 628 पर था। निफ्टी 60 अंक बढ़कर 10 हजार 228 पर पहुंच गया।

ऑनलाइन वेब पोर्टल से 3,16,682 आवेदकों को मिला गुमाश्ता

मध्यप्रदेश में ऑनलाइन वेब पोर्टल से गुमाश्ता लायसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। वर्ष 2013-14 से शुरू इस प्रक्रिया से अब तक 3 लाख 16 हजार 682 आवेदकों को लाभान्वित किया गया है। पिछले दिनों इसे और सरल बनाते हुए अब आवेदन करने के 24 घंटे में संबंधित को गुमाश्ता लायसेंस देना निश्चित किया गया।

अनिल खेतान 10 अक्टूबर को भोपाल में

पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के वाइस प्रेसीडेंट अनिल खेतान 10 अक्टूबर को भोपाल आ रहे हैं। अपने प्रवास के दौरान खेतान उद्योग विभाग के उच्चाधिकारियों एवं चुनिंदा उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे तथा प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य पर चर्चा करेंगे।

GST काउंसिल ने किया निराश, नहीं घटाए 60 जरूरी वस्‍तुओं पर टैक्‍स

जीएसटी काउंसिल की शुक्रवार की बैठक से आम लोगों को बड़ा झटका लगा है. काउंसिल ने सामान्‍य उपयोग की चीजों पर टैक्‍स कम करने पर विचार तक नहीं किया. अभी तक उम्‍मीद की जा रही थी कि ऐसी 60 चीजों पर टैक्‍स कम किया जाएगा. उत्‍तराखंड के वित्‍त मंत्री प्रकाश पंत ने यह जानकारी दी.

अमिताभ बच्चन ने किया कल्याण ज्वेलर्स के शोरुम का शुभारंभ

महानायक अमिताभ बच्चन ने कल्याण ज्वेलर्स के शोरुम का शुभारंभ किया ।शुभारंभ कार्यक्रम के बाद बच्चन लखनऊ के लिए रवाना।  शुभारंभ कार्यक्रम में जया बच्चन भी अमिताभ बच्चन के साथ रही।  कार्यक्रम  के बाद  कल्याण ज्वेलर्स के विमान से राजाभोज एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना।

20 लाख से कम टर्नओवर वाले व्यापारी निरस्त करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

जीएसटी काउंसिल ने दो नोटिफिकेशन जारी कर व्यापारियों को थोड़ी राहत दी है। जो व्यापारी 20 लाख से कम सालाना टर्नओवर वाले हैं और जीएसटी पर माइग्रेट हो चुके थे, अब वह चाहे तो अपना जीएसटी रजिस्ट्रेशन निरस्त करा सकते हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today