Category Archives: व्यापार

8 नवंबर को कांग्रेस पार्टी मनाएगी ‘काला दिवस

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने नोटबंदी की पहली सालगिरह पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने और इस दिन देश में ‘काला दिवस’ मनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता देश के हर जिले और राज्य मुख्यालय में सड़कों पर उतरकर लोगों के कष्ट, पीड़ा व रोष को प्रदर्शित करेंगे।

एक डॉलर 64 रूपये 68 पैसे का बोला गया

बम्‍बई शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव जारी है। सवेरे सेंसेक्‍स 97 अंक की गिरावट के साथ 33 हजार 588 पर था। अब से कुछ देर पहले यह 33 हजार 797 पर था। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 10 हजार473 पर पहुंच गया।

कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 59.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्‍थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्‍लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्‍ट्रीय कीमत 03 नवंबर, 2017 को 59.61 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई।

बम्‍बई शेयर बाजार में आज सेंसेक्‍स और निफ्टी अब तक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए

बम्‍बई शेयर बाजार में आज सेंसेक्‍स और निफ्टी अब तक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। सेंसेक्‍स सवेरे एक सौ उन्‍नीस अंक की बढ़त के साथ अब तक के सर्वोच्‍च रिकार्ड स्‍तर 33 हजार 6 सौ 92 पर खुला था। तीसरे पहर के कारोबार में सेंसेक्‍स 111 अंक की वृद्धि के साथ 33 हजार पर था।

प्रधानमंत्री विश्व खाद्य भारत समारोह – 2017 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 03 नवंबर, 2017 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में विश्व खाद्य भारत समारोह (डब्ल्यूएफआई) – 2017 का उद्घाटन करेंगे। डब्ल्यूएफआई सर्वाधिक अपेक्षित अंतर्राष्ट्रीय मेगा खाद्य समारोह है। भारत 3-5 नवंबर, 2017 के दौरान नई दिल्ली में खाद्य क्षेत्र की बड़ी कंपनियों

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा भावांतर भुगतान योजना की उच्च स्तरीय समीक्षा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास पर उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक में भावांतर भुगतान योजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि किसानों को हर हाल में उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अगस्त 2017 में खनिज पदार्थों का उत्‍पादन

अगस्त,2017 में खनन एवं उत्खनन क्षेत्र का खनिज उत्पादन सूचकांक 92.7 अंक रहा, जो अगस्त, 2016 के मुकाबले 9.4 प्रतिशत अधिक है। यह आकलन नई श्रृंखला (2011-12=100) के आधार पर किया गया है। अप्रैल-अगस्त 2017-18 की अवधि के लिए गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 3.3 प्रतिशत अधिक वृद्धि दर्ज की गई

भोपाल में आरंभ हुआ खादी इण्डिया लाउंज

कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य ने कहा है कि खादी के वस्त्र ईको फ्रेण्डली होने के साथ भारतीयता का अहसास कराते हैं। श्री आर्य ने यह बात आज भोपाल में केन्द्रीय खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा आरंभ किए गये खादी इण्डिया लाउंज के उद्घाटन अवसर पर कही। लाउंज का शुभारंभ केन्द्रीय खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार सक्सेना ने किया।

आज डॉलर के मुकाबले रूपया 22 पैसे कमजोर हुआ

मुंबई शेयर बाजार में बढ़ोतरी का सिलसिला कायम रखते हुए आज सेन्‍सेक्‍स शुरुआती कारोबार में 123 अंकों की बढ़त के साथ 33 हजार 270 पर पहुंच गया। अब से कुछ देर पहले यह 33 हजार 255 पर था।निफ्टी भी 10 हजार 352 पर आ गया।

जिसके पास है हौसला, उसे ही मिलती है सफलता

सफलता के बारे में बड़ी-बड़ी बातें करना अलग बात है और पथरीली डगर पर चलकर कामयाबी हासिल करना दूसरी बात है। इतना हौसला जिस व्यक्ति में होता है, सफलता के असली मायने वही समझ पाता है। गुना के सदर बाजार इलाके में चल रहे आर.के.मैचिंग सेंटर के मालिक 25 वर्षीय राजा खान ने कड़ी मेहनत और लगन से एक सफल उद्यमी बनने में सफलता पाई है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today