Category Archives: व्यापार

नवम्बर में फसल बेचने वाले 5.12 लाख किसानों को मिलेगी 704 करोड़ भावांतर राशि

भावांतर भुगतान योजना में पंजीबद्ध 5 लाख 12 हजार किसानों ने एक से 30 नवम्बर 2017 के बीच अधिकृत कृषि उपजमण्डियों में अपनी फसल समर्थन मूल्य पर व्यापारियों को बेची। राज्य सरकार द्वारा इन किसानों को कुल 703 करोड़ 96 लाख रुपये भावांतर राशि इसी माह बैंक खातों में दी जाएगी।

राधामोहन सिंह ने डेयरी विकास पर परामर्श हेतु गठित समिति की बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, श्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि आज भारत विश्व में उस पटल पर पहुँच गया है जहाँ दुग्ध व्यवसाय में वैश्विक स्तर पर उदयमियों के लिए अनेक संभावनाएँ उभर कर सामने आ रही है। केन्द्रीय कृषि मंत्री ने यह बात नई दिल्ली में आयोजित डेयरी विकास पर परामर्श हेतु गठित समिति की बैठक में कही। 

उन्नत नस्ल की गायों का दूध बेचकर प्रतिदिन आमदनी हुई 1500 रुपये

नीमच जिले की मनासा तहसील के गाँव चुकनी के किसान रतनलाल पाटीदार खेती-किसानी के साथ परम्परागत खेती करके जैसे-तैसे अपने घर-परिवार का गुजर-बसर कर पाते थे। क्षेत्र के प्रगतिशील पशुपालक किशन पाटीदार ने उन्हें खेती के साथ पशुपालन की तरफ ध्यान देने की सलाह दी। रतनलाल को बात जंची।

आजीविका मिशन की कृषि सखी प्रीति बनी प्रगतिशील किसान

सागर जिले के देवरी विकासखण्ड के ग्राम खेरूआ की श्रीमती प्रीति आठ्या प्रगति स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। बकौल प्रीति वो आज 2 लाख रुपये से अधिक की सालाना आमदनी प्राप्त कर रही हैं। उन्होने 4 कमरों का पक्का मकान और घरेलू विस्तार के लिये बोरिंग कराने का काम लगाया है।

22वें परिधान निर्यात संवर्धन परिषद पुरस्‍कार

केन्‍द्रीय वस्‍त्र और सूचना व प्रसारण मंत्री श्रीमती स्‍मृति जुबिन इरानी ने कहा कि वस्‍त्र मंत्रालय शिक्षा क्षेत्र, कृषक समुदाय और उद्योग जगत द्वारा प्राकृतिक फाइबर की उत्‍पादकता और इसके उप-उत्‍पादों के विविधिकरण से संबंधित ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए ज्ञान नेटवर्क प्रबंधन प्रणाली (केएनएमएस) को लागू कर रहा है।

माँ कंकाली कृषि समूह का वार्षिक टर्न ओवर हुआ 4 करोड़ रुपये

उमरिया जिले के घुनघुटी एवं शहडोल जिले के विचारपुर क्षेत्र में किसानों ने शासकीय सहायता से सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। किसानों द्वारा उत्पादित टमाटर और अन्य सब्जियां ट्रकों में भरकर दिल्ली, बैंगलोर और देश के अन्य बड़े बाजारों में पहुँचाई जा रही है

बैरागढ शापिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग, करोड़ो का नुकसान

संत हिरदाराम शापिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों में भीषण आग लगी। रिफाइनरी काॅमपलेस फायर से भी भोपाल फाईटर आईं। कपड़े की सेकड़ो दुकानों की आग बेकाबू हुई,  फायर दमकल मोके पर लगी। सैकड़ो कपड़े की दुकाने जलकर खाक, करोड़ो का नुकसान हुआ। 18 फायर दमकलें भी पड़ रही कम । आग के बाद दुकानों की छत हुई कमजोर चारो ओर फैला धुंआ। 

महिला सशक्तिकरण से ही नए भारत का निर्माण होगा- उप राष्ट्रपति

उप राष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण से ही नए भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि संसद और विधान सभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने के कानून का सभी राज्यों को समर्थन करना चाहिये। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए कानून के साथ इसे लागू करने की संकल्प शक्ति भी जरूरी है। श्री नायडू आज यहां स्थानीय जम्बूरी मैदान पर महिला स्व-सहायता समूहों के राज्य-स्तरीय प्रशिक्षण सह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

कटनी में 15 ठिकानों पर आयकर का छापा

आयकर विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग ने आज कटनी में दाल-चावल कारोबार से जुड़े दो समूहों पर छापे मारे। इन समूहों के 15 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है जिसमें दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

एक डालर 64 रुपये 56 पैसे का बोला गया

बम्‍बई शेयर बाजार के दोपहर के कारोबार में संवेदी सूचकांक 110 अंक की गिरावट के साथ 33 हजार 116 पर आ गया। सवेरे सेन्‍सेक्‍स 104 अंक की गिरावट के साथ 33 हजार 123 पर खुला था।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today