Category Archives: व्यापार

मत्स्य महिला कृषकों ने आत्म-निर्भरता से बनाई पहचान

मध्यप्रदेश में महिलाओं ने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से खुद को आत्म-निर्भर बनाकर समाज में अलग पहचान बनाई है। शहडोल जिले के ग्राम चन्द्रपुर की श्रीमती भानमती और सिवनी जिले के ग्राम जेवनारा की श्रीमती निरुत्तमा रहांगडाले इन्ही महिलाओं में शामिल हैं

टिकरिया बनेगा लाख उत्पादक गांव भोपाल

कटनी जिले के टिकरिया गांव की पहचान अब लाख उत्पादक गांव की होगी। इसके लिए गांव की 10 महिलाओं ने समूह गठित कर एक क्विंटल लाख के कीड़ों को पेड़ों पर प्लांट कर दिया है। टिकरिया गांव की महिलाओं के समूह को लाख उत्पादन कार्य से जुड़ने की प्रेरणा ‘आत्मा’ परियोजना से मिली।

परम्परागत खेती के साथ उद्यानिकी फसल से मिला 10 लाख सालाना लाभ

रायसेन जिले के उदयपुरा ब्लाक के गांव बेरसला के शंकर सिंह राजपूत प्रगतिशील किसान हैं। कुछ समय पहले तक शंकर अपनी 16 एकड़ कृषि भूमि में गेहूं, चना, सोयाबीन की फसलें ही लेते थे। इससे लगभग 6 लाख रुपये की सालाना आमदनी प्राप्त होती थी। अब परम्परागत खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलें भी ले रहे हैं।

निलेश ने ग्राम जामगोद में शुरू की ग्रामीण गैस एजेन्सी

देवास जिले के ग्राम जामगोद के स्नातक युवा निलेश चौहान ने अपने संयुक्त परिवार में महिलाओं को कुकिंग गैस की समस्या से जुझते देखा, तो अपने गाँव में ही एक गैस एजेन्सी शुरू करने का निश्चय किया। यह निश्चय तब पूरा हुआ जब मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में मदद मिली।

कार्ति चिदंबरम के पांच स्थानों पर ED छापे

दिल्ली और चेन्नई में कार्ति चिदंबरम के पांच स्थानों पर Enforcement Directorate की छापेमारी. चिदंबरम बोले- मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ED को जांच का हक नहीं.

लोहा कारोबारी 1600 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ़्तार

प्रदेश के बड़े लोहा कारोबारी तथा सोनी इस्पात लिमिटेड एंड मेटलमेन स्टील प्राइवेट लिमिटेड इंदौर के मालिक राजीव लोचन सोनी को सोमवार की सुबह जबलपुर स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया। राजीव पर 16सौ करोड़ रुपए की बैंक अदायगी बकाया है और इस मामले में ऋण वसूली अधिकरण (बीआरटी) से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

सेंसेक्‍स 199 अंक की बढ़त के साथ 34 हजार 353 के रिकॉर्ड स्‍तर पर

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 199 अंक बढकर 34 हजार 353 के रिकार्ड उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 65 अंकों की तेजी दर्ज करता हुआ 10 हजार 624 के नये ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा।

उद्योग मंत्री कांउसिल फॉर ट्रेड डेवलपमेंट की बैठक में होंगे शामिल

उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल 8 जनवरी को नई दिल्ली में कांउसिल फॉर ट्रेड डेवलपमेंट एण्ड प्रमोशन की बैठक में शामिल होंगे। विज्ञान भवन में बैठक को केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री सुरेश प्रभु संबोधित करेंगे। बैठक में श्री शुक्ल प्रदेश में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की गतिविधियों की जानकारी देंगे।

 

 

2017-18 में देश की विकास दर 6.5 फीसदी रहेगी

सेंट्रल स्टेटिस्टिक्स ऑफिस यानी सीएसओ ने आज 2017-2018 में जीडीपी यानी विकास दर का अनुमान जारी कर दिया है. इसके मुताबिक साल 2017-18 में देश की विकास दर 6.5 फीसदी रहेगी.

दसवीं पास सोनू दे रहा है दूसरों को रोजगार

पढ़-लिखकर नौकरी की तलाश में समय गंवाने की बजाए स्वयं का रोजगार स्थापित करना ज्यादा उचित समझा सोनू अहिरवार ने। मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना का लाभ उठाकर राईस मिल स्थापित कर सोनू न केवल आत्मनिर्भर हुआ है, बल्कि वह अन्य 3 व्यक्तियों को रोजगार भी दे रहा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today