Category Archives: व्यापार

स्टार्ट अप्स और कारोबार को विकसित करने अटल नवाचार मिशन

सरकार ने स्टार्ट अप्स और कारोबार को विकसित करने के उद्देश्य से एक वर्ष पहले अटल नवाचार मिशन शुरू किया है। इस मिशन के अंतर्गत हैदराबाद स्थित सेल्युलर तथा मॉलिक्युलर जीव विज्ञान केंद्र सहित देशभर में चुनिंदा प्रख्यात वैज्ञानिक संस्थानों में अटल इनक्यूबेशन केंद्र खोले गए हैं।

जीएसटी रिफंड दावे के निपटान के लिये कल से दूसरा विशेष अभियान चलायेगी

सरकार वस्तु और सेवा कर- जीएसटी रिफंड दावे के निपटान के लिये कल से दूसरा विशेष अभियान चलायेगी। इसके तहत एक पखवाडे तक दावेदारों के रिफंड की वापसी की जायेगी।

किसानों से संबंधित जी एस टी कानून में कोई परिवर्तन नहीं

सरकार ने स्पष्ट किया है कि पिछले साल जुलाई में लागू जीएसटी कानून में किसानों से संबंधित कराधान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि कृषि, वानिकी, मत्स्य और पशुपालन जैसी संबंधित सेवाओं को वस्तु और सेवाकर से मुक्त रखा गया है।

आयकर विभाग ने ऑनलाइन रिटर्न भरने के लिए सातों रिटर्न फार्म जारी

आयकर विभाग ने करदाताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन रिटर्न भरने के लिए सभी सातों रिटर्न फार्म जारी कर दिए हैं।  कर निर्धारण वर्ष 2018-19 के लिए सभी फार्म वेबसाइट पर उपलब्‍ध हैं। केन्‍द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड ने पांच अप्रैल को ये फार्म अधिसूचित कर दिए थे। आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

आज से सात और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में ई-वे बिल व्यवस्था लागू

राज्य के भीतर वस्तुओं की आवाजाही के लिए आज से सात और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में ई-वे बिल व्यवस्था लागू की जा रही है। ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं – महाराष्ट्र, मणिपुर, चंडीगढ़,

भारत ने अमरीका के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन में शिकायत दर्ज कराई

भारत ने अमरीकी राष्‍ट्रपति डोनल्‍ड ट्रम्‍प के इस्‍पात और एल्‍यूमिनियम पर सीमा शुल्‍क लगाने के फैसले को चुनौती देते हुए विश्‍व व्‍यापार संगठन में अमरीका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

डॉलर के मुकाबले रूपया 11 पैसे कमजोर हुआ है

बम्‍बई शेयर बाजार के तीसरे पहर के कारोबार में संवेदी सूचकांक 154 अंक की गिरावट के साथ 34 हजार 496 पर था। सवेरे यह 30 अंक से अधिक की गिरावट के साथ खुला था।

2022 तक भारतीय अर्थव्यवस्था नौ प्रतिशत की सतत वृद्धि दर हासिल कर लेगी

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने विश्वास व्यक्त किया है कि जी एस टी, नोटबंदी तथा दिवाला और दिवालिया संहिता जैसे सुधारों के बल पर 2022 तक भारतीय अर्थव्यवस्था नौ प्रतिशत की सतत वृद्धि दर हासिल कर लेगी।

अमरीका और चीन एक दूसरे की वस्‍तुओं पर शुल्‍क न लगाने पर सहमत हो गए हैं

अमरीका और चीन दोनों देशों के बीच हर तरह के व्‍यापार संघर्ष को छोड़ने तथा एक दूसरे की वस्‍तुओं पर शुल्‍क न लगाने पर सहमत हो गए हैं। वाशिंगटन में दूसरे दौर की बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने एक संयुक्‍त बयान जारी

जीएसटीआर-3बी जमा कराने की तिथि दो दिन बढ़ाकर 22 मई कर दी है

सरकार ने वस्तु और सेवा कर से संबंधित फार्म जीएसटीआर-3बी जमा कराने की तिथि दो दिन बढ़ाकर 22 मई कर दी है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कर दाताओं को कुछ तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा, इसलिए तिथि बढाई गई। कठिनाइयां दूर करने के लिए सिस्टम को तत्काल सही कराया जा रहा है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today