Category Archives: व्यापार

प्रधानमंत्री जनधन योजना से देश में प्रत्‍येक नागरिक को बैंकिग सेवा का लाभ मिला

प्रधानमंत्री जन धन योजना से देश में प्रत्‍येक नागरिक को बैंकिगसेवा का लाभ मिला है। 2014 में योजना की शुरुआत के बाद से तीन करोड 18 लाख से ज्‍यादालोग इससे लाभान्वित हुए हैं। मनरेगा के तहत काम करने वालों के बैंकिग सेवा से जुड़नेसे उन्‍हें मिलने वाला पैसा सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचने लगा है। जन धन योजना सेउत्‍तराखंड में किस तरह लोग लाभान्‍वित हो रहे हैं।

निफ्टीभी 52 अंक की बढ़त के साथ10 हजार 802 पर पहुंच गया

बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक शुरूआती कारोबार में 80 अंक की बढ़त के साथ35 हजार 654 पर खुला। अब से कुछ देर पहले यह 128 अंक बढ़कर 35 हजार 702 पर था। निफ्टीभी 52 अंक की बढ़त के साथ10 हजार 802 पर पहुंच गया।

देश में कर व्‍यवस्‍था को और आसान बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार

सरकार देश में कर व्‍यवस्‍था को और आसान बनाने की दिशा में काम कर रही है। वस्‍तुऔर सेवाकर-जीएसटी के क्रियान्‍वयन का एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर आज  केन्‍द्र जीएसटी रिफंड की प्रक्रिया को  पूरे तौर पर स्‍वचालित बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि इस कर व्‍यवस्‍था को सरल बनाने से काफी फायदा हुआ है।

बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी 51 से घटाकर 20 प्रतिशत करने का प्रस्ताव नहीं

केन्द्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैकों के नियमन केलिए पर्याप्त अधिकार न होने की समस्या पर रिजर्व बैंक से विचारविमर्श के लिएतैयार है। 

एक डॉलर की तुलना में रूपया 22 पैसे मजबूत होकर 68रुपये 58 पैसे पर पहुंच गया

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स आज एक सौ चौदह अंक बढ़कर 35 हजार तीन सौ 79 पर बंद हुआ। उधर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 42 अंक बढ़कर 10 हजार सात सौ केअंक से जरा सा नीचे बंद हुआ।

पैन नम्बर को आधार से जोड़ने की समयसीमा अगले वर्ष 31 मार्च तक बढ़ाई

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड- सीबीडीटी ने पैन संख्या को आधार के साथ जोड़ने की समय सीमा बढ़ा कर 31 मार्च, 2019 कर दी है। सीबीडीटी ने कल रात इस आशय का आदेश जारी किया।

सरकार ने उर्वरक की ढुलाई वाले विदेशी जहाजों के लिए लाइसेंस परमिट की अनिवार्यता हटाई

सरकार ने उर्वरक की ढुलाई वाले विदेशी जहाजों के लिए लाइसेंस परमिट की अनिवार्यता हटा दी है। इसका उद्देश्‍य किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए खाद परिवहन से जुड़ी समस्‍या को समाप्त करना है।

रूपये के अब तक के सबसे न्‍यूनतम स्‍तर पर पहुंचने के बाद मामूली सुधार

विदेशी मुद्रा बाजार में आज शुरुआती कारोबार में रुपये में 49 पैसे की भारी गिरावट दर्ज की गई और एक डॉलर 69 रूपये 10 पैसे का बोला गया। लेकिन बाद में स्थिति में कुछ सुधार हुआ और दोपहर बाद तक एक डॉलर 68 रूपये 91 पैसे का बिक रहा था।

एक डॉलर 68 रूपये 55 पैसे का बोला गया

बम्‍बई शेयर बाजार के तीसरे पहर के कारोबार में संवेदी सूचकांक में दो सौ से अधिक अंक की गिरावट आई है।

समूचे विश्‍व का भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में विश्‍वास बढ़ रहा है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में वैश्विक भरोसा बढ़ रहा है। वह आज मुंबई में एशियाई ढांचागत निवेश बैंक की तीसरी वार्षिक बैठक को सम्‍बोधित कर रहे थे। श्री मोदी ने कहा कि विदेशी निवेशक के लिए भारत की बेहद कम जोखिम वाली राजनीतिक अर्थव्‍यवस्‍था में गिनती होती है, जहां व्‍यापार के नियम सरल किए गए हैं और साहसिक सुधार किए जा रहे हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today