Category Archives: व्यापार

भारत ने विश्‍व सीमा शुल्‍क संगठन के एशिया प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख का कार्यभार संभाला

भारत ने आज विश्‍व सीमा शुल्‍क संगठन-डब्‍ल्‍यूसीओ  में उपाध्यक्ष के रूप में एशिया प्रशांत क्षेत्रके प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया है। दो वर्ष के लिए संगठन प्रमुख का कार्यकाल संभालनेके अवसर पर आज नई दिल्‍ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया,  जिसमें वित्‍त राज्‍य मंत्री शिवप्रसाद शुक्‍ला मुख्‍य अतिथि थे। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि एशिया प्रशांत क्षेत्र की जिम्‍मेदारीसंभालना भारत के लिए गर्व की बात है।

एक डॉलर68 रूपये 46 पैसे का बोला गया

बंबई शेयर बाजार में आज उतार चढ़ाव जारी है। तीसरे पहर के कारोबार में संवेदी सूचकांक 33 अंक बढ़कर 36 हजार 582 पर था। सवेरे यह 159 अंक की बढ़त के साथ 36 हजार 708 पर खुला था। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 8 अंक की कमी के साथ 11 हजार 13 पर पहुंच गया। अंतर बैंक विदेशी मुद्राबाजार में डॉलर के मुकाबले रूपया आज 12 पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर68 रूपये 46 पैसे का बोला गया।

सेन्‍सेक्‍स अब तक के उच्‍चतम स्‍तर 36 हजार 500 के पार

बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज 248 अंक के उछालके साथ अब तक के उच्‍चतम स्‍तर36 हजार 514 पर खुला। अब से कुछ देर पहले ये286 अंक की वृद्धि के साथ 36 हजार 552 पर था। निफ्टी भी 78 अंक बढ़कर 11 हजार 26 पर पहुंच गया। 

भारत को तेल आपूर्ति सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरा सहयोग: ईरान

ईरान ने कहा कि वह भारत को तेल आपूर्ति सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरा सहयोग करेगा क्‍योंकि वह भारत का भरोसेमंद ऊर्जा साझेदार रहाहै। ईरान के दूतावास ने यह स्पष्टीकरण ऐसे समय दिया है जब उसके उपराजदूत और चार्जडी अफेयर्स मसूद रिजवानियां रहागी ने एक दिन पहले कहा था कि अमरीकी प्रतिबंध के बादयदि

भारत औपचारिक रूप से यूरोपीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक का 69वां शेयरधारक बना

भारत औपचारिक रूप से यूरोपीय पुनर्निर्माण औरविकास  बैंक का 69वांशेयरधारक बन गया है। इससे बैंक के संचालन क्षेत्र में भारतीय कंपनियों के साथ और अधिकसंयुक्त निवेश का रास्ता साफ हो गया है।  जर्मनी के एकीकरणके बाद यूरोप में निजी और उद्यमशीलता अभियान को बढ़ावा देने के लिए 1991 में इस बैंक की स्थापना की गई थी। बैंक का मुख्यालय लंदन में है। यह बैंक38 उभरती हुई अर्थव्यस्थाओं में निवेश करता है।

भारत, विश्‍व बैंक रैंकिंग में दुनिया की छठी बड़ी अर्थ व्‍यवस्‍थाबना

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभुने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में अगले कुछ वर्षों में भारत,पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था बनने की राह पर है और करीब 16 वर्षों में भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था का आकार दस ट्रिलियन डॉलर के बराबर हो जाएगा।

संवेदी सूचकांक 161 अंक की बढ़त के साथ 36095 पर खुला

बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज 161 अंक की बढ़त के साथ 36 हजार पिच्यानवे पर खुला। अब से कुछ देर पहले सेंसेक् 247 अंक बढ़कर 36 हजार 181 पर था।

2016 में शुरू हुई प्रधानमंत्री मुद्रायोजना से सिक्किम के बेरोजगारयुवा लाभान्वित

2016 में शुरू हुई प्रधानमंत्री मुद्रायोजना से सिक्किम के बेरोजगारयुवा लाभान्वित हो रहे हैं। यह योजना गैर-कॉरपोरेट लघु व्यवसाय क्षेत्र की वित्तीयजरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू की गई थी। लाभार्थी तीन श्रेणियों- ‘शिशु’, ‘किशोर’और ‘तरुण’ योजना के अंतर्गत विनिर्माण, व्यापार या सेवा क्षेत्र में उद्यम स्थापितकरने या सुधारने के लिए 50 हजार से 10 लाख रूपये तक का ऋण ले सकते हैं।

एक डॉलर 68 रूपये 57 पैसे का बोला गया

बम्‍बई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स आज सवेरे 245 अंक की बढ़त केसाथ 35 हजार 903 पर खुला। अब से कुछ देर पहले ये 289 अंक की वृद्धि के साथ 35 हजार947 पर था। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 75 अंक बढ़कर 10 हजार 852 पर पहुंचगया। अन्‍तर बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रूपया डॉलर के मुकाबले 30 पैसे मजबूत हुआ।एक डॉलर 68 रूपये 57 पैसे का बोला गया।

मैन्‍युफैक्‍चरिंग कम्‍पनी का दौरा मेक इन इंडिया नीति के तहत पहला कदम

दोनों देशों के आपसी संबंधों को आगे ले जानेमें व्‍यापार और वाणिज्‍य की अहम भूमिका रहेगी। दक्षिण कोरिया के व्‍यापार मंत्री किम ह्युन चोंग ने कहा किप्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मेक इन इंडिया नीति के तहत पहला कदम आज उठाया गया है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today