Category Archives: व्यापार

बम्बई शेयर बाजार में आज उतार-चढाव

बम्‍बई शेयर बाजार में आज उतार-चढाव जारी है। दोपहर के कारोबार में संवेदी सूचकांक 149 अंक बढ़कर 37 हजार 486 पर था। सवेरे यह 159 अंक की वृद्धि के साथ 37 हजार 496 पर पर खुला था।

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन की बैठक मुम्बई में

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन की बैठक आज मुम्‍बई में शुरू हो गई है। बैठक में 2018-19 के लिए तीसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति से संबंधित वक्‍तव्‍य पर विचार-विमर्श होगा और इस वक्‍तव्‍य को एक अगस्‍त को जारी कर दिया जाएगा। एक विज्ञप्ति में रिजर्व बैंक ने कहा है कि मौद्रिक नीति समिति ने तीन दिन की बैठक की व्‍यवस्‍था को जारी रखने का फैसला किया है।

ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल खत्म

अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस ने कल रात अपनी देशव्‍यापी हड़ताल समाप्‍त कर दी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ बातचीत के बाद हड़ताल समाप्‍त करने का फैसला किया गया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार मोटर परिवहन कांग्रेस की मांग पर शीघ्र कार्रवाई के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव की अध्‍यक्षता में एक समिति बनाएगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हड़ताल समाप्‍त करने के मोटर कांग्रेस के फैसले का स्‍वागत किया है।

एक डॉलर 68 रूपये 63 पैसे का बोला गया

बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज 288 अंक की वृद्धि के साथ 37 हजार 273 पर खुला। अब से कुछ देर पहले सेन्‍सेक्‍स 301 अंक की वृद्धि के साथ 37 हजार 284 पर था।

बीजेपी के राष्ट्रीय नेता शाहनवाज के नाम पर करोड़ों की ठगी

बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन के नाम पर भोपाल में करोड़ों रुपए की ठगी की गई है। ठगों ने व्यापारी से करोड़ों रुपए की तुअर दाल ली और तुअर का भुगतान तक नहीं किया। चार महीने से भुगतान के लिए व्यापारी परेशान हो रहा है।

निफ्टी 35 अंक बढ़कर 11 हजार 167 की रिकार्ड उंचाई पर पहुंच गया

घरेलू शेयर बाजार में लगातार पांचवे सत्र में आज लिवाली का सिलसिला जारी रहा और बाम्बे स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स 126 अंक बढ़कर 36 हजार 985 की नयी ऊंचाई पर बंद हुआ। उधर नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 35 अंक बढ़कर 11 हजार 167 की रिकार्ड उंचाई पर पहुंच गया।

अमरीका ने भारत के पेशेवर विशेषज्ञों को एचवन बी वीजा के कोटे में कटौती की

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने विपक्ष के इस आरोप का खंडन किया है कि अमरीका ने भारत के पेशेवर विशेज्ञों और दक्ष लोगों को दिये जाने वाले एच वन बी वीजा के कोटे में कटौती की है। राज्‍यसभा में पूरक प्रश्‍नों के जवाब में श्रीमती स्‍वराज ने कहा कि अमरीका ने 2014 में एक लाख आठ हजार लोगों को एच वन बी वीजा दिए थे और 2017 में यह संख्‍या बढ़कर एक लाख 29 हजार हो गई।

कंपनी कानून के तहत 272 कंपनियों को प्रारंभिक नोटिस जारी

सरकार ने कंपनी कानून के तहत कॉरपोरेट-सामाजिक दायित्व संबंधी खर्च नियमों का पालन न करने के लिए 272 कंपनियों को प्रारंभिक नोटिस जारी किये हैं। कानून के अंतर्गत कुछ श्रेणियों में मुनाफा कमाने वाली कंपनियों को तीन वर्ष के अपने शुद्ध मुनाफे का दो प्रतिशत एक वित्त वर्ष में सामाजिक दायित्व पर खर्च करना होता है। ऐसा न कर पाने पर संबधित कंपनी को कारण बताना अनिवार्य है। कंपनी कार्य मंत्री पीयूष गोयल ने राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

भारत वैश्विक विनिर्माण और स्टार्ट-अप केंद्र के रूप में उभरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत वैश्विक निर्माण और स्टार्ट-अप केंद्र के रूप में उभर रहा है। कल रात युगांडा की राजधानी कंपाला में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि कार और स्मॉर्टफोन सहित कई मेड इन इंडिया उत्पाद उन देशों को निर्यात किये जा रहे हैं, जहां से पहले इनका आयात होता था।

ई-नैम योजना से किसान ऑनलाइन कारोबार में सक्षम

व्‍यापक इलेक्‍ट्रॉनिक व्‍यापार पोर्टल के लिए केन्‍द्र सरकार की इलेक्‍ट्रॉनिक राष्‍ट्रीय विज्ञापन बाज़ार यानी नैम योजना का उद्देश्‍य किसानों को ऑनलाइन कारोबार में सक्षम बनाना है। इसके ज़रिए किसान बिचौलिए के बिना व्‍यापार कर सकेंगे और अपने उत्‍पादों का बेहतर मूल्‍य हासिल करेंगे। योजना के तहत मौजूदा कृषि उत्‍पाद बाज़ार समितियों और अन्‍य मंडियों को एकीकृत राष्‍ट्रीय बाज़ार से जोड़ा जाता है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today