Category Archives: व्यापार

नार्दन कोलफील्ड के सीनियर मैनेजर से 33000 के पुराने नोट मिले

सीबीआई ने नार्दन कोलफील्ड लिमिटेड के सीनियर मैनेजर को रंगे हाथों पकड़ा था। बुधवार को उन्हें जिला अदालत की विशेष अदालत में प्रस्तुत किया गया। अदालत ने मैनेजर को 14 सितंबर तक की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया है।

बंबई शेयर बाजार में कारोबार में उतार-चढ़ाव

बंबई शेयर बाजार में आज कारोबार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला रहा। दोपहर के बाद के सत्र में सेन्सेक्स अब से कुछ ही देर पहले 252 अंक की बढ़त के साथ 37 हजार 665 पर था। उधर मुद्रा बाजार में आज एक डालर 72 रुपये 76 पैसे का बिका।

फ्रेंडस ऑफ एमपी पोर्टल से माँगे विजन 2023 के लिये सुझाव

प्रदेश के विकास एवं प्रवासी भारतीयों के हित-संरक्षण के लिए प्रवासी भारतीय विभाग का गठन किया गया है। विभाग द्वारा प्रवासी भारतीयों से इंटरेक्ट करने के लिए फ्रेंडस ऑफ एमपी वेब पोर्टल तैयार किया गया है। पोर्टल के माध्यम से विजन वर्ष 2023 के लिए प्रवासी भारतीयों से सुझाव प्राप्त किये जा रहे है। इसके लिए पोर्टल पर प्रावधान किया गया है।

आज डॉलर के मुकाबले रूपया 31 पैसे कमजोर हुआ

बम्‍बई शेयर बाजार के तीसरे पहर के कारोबार में संवेदी सूचकांक 24 अंक की गिरावट के साथ 37 हजार 994 पर आ गया। सवेरे यह 164 अंक की बढ़त के साथ 38 हजार 183 पर खुला था।
नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 14 अंक गिरकर 11 हजार 465 पर आ गया। अंतरबैं‍क विदेशी मुद्रा बाजार में आज डॉलर के मुकाबले रूपया 31 पैसे कमजोर हुआ।

प्रधानमंत्री जनधन योजना में कुछ और नई सुविधायें जोड़ी

सरकार ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना की शर्तों को और उदार बनाने तथा इसके तहत बैंक खाते खोलने के वास्ते लोगों को आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन बढ़ाने का निर्णय लिया है। योजना के अंतर्गत ओवरड्राफ्ट की सुविधा दोगुनी करते हुए पांच हजार रुपये से बढ़ाकर दस हजार रुपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना में ओवरड्राफ्ट की सुविधा पाने के लिए आयु सीमा 18 से 60 वर्ष की जगह 18 से 65 वर्ष कर दी गई है। नये रू-पे कार्ड धारकों के लिए दुर्घटना बीमा कवर एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय  के प्रोफेसर्स और समकक्ष अधिकारियों को 7 वा वेतनमान

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने मप्र रेत नियम 2018 को पारित कर दिया है तो वहीं मप्र कैडर के दो वरिष्ठ अाईपीएस अधिकारियों के अस्थाई पद सृजित किए हैं।
कैबिनटे फैसले के बाद रेत नियम के प्रावधानों में वाहन के अवैध उत्खनन में पकड़े जाने पर सात गुना जुर्माने का प्रावधन नहीं बदलेंगे।

यूपीआई एप के जरिए डिजिटल लेनदेन अगस्त में 30 करोड़ पार पहुंचा

यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस- यू पी आई ने पहली बार अगस्‍त में तीस करोड़ लेन-देन किए हैं। भारतीय राष्‍ट्रीय भुगतान निगम- एन पी सी आई की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने कुल 54 हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्‍य के 31 करोड़ लेन-देन हुए, जो पिछले महीने के मुकाबले 14 प्रतिशत ज्‍यादा है। जुलाई में 51 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा के 27 करोड़ 30 लाख लेन-देन हुए थे।

प्रधानमंत्री ने देशभर में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शुरूआत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में इंडिया पोस्‍ट पेमेंट्स बैंक-आईपीपीबी की शुरूआत की। केंद्रीय ग्रामीण विकास पंचायती राज एवं खान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा के सभागार में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ किया. यह बैंक बचत और चालू खाते, धन हस्तांतरण, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, बिल  भुगतान तथा कंपनी और कारोबारी भुगतान जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

31 अगस्त तक 5.42 करोड़ लोगों ने आयकर रिटर्न की ई-फाइलिंग की

इस वर्ष 31 अगस्त तक जमा आयकर रिटर्न में पिछले वर्ष के इसी समय तक जमा रिटर्न के मुकाबले लगभग 71 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने एक वक्तव्य में कहा है कि इस वर्ष 31 अगस्त तक पांच करोड़ 42 लाख लोगों ने आयकर रिटर्न की ई-फाइलिंग की, जबकि पिछले वर्ष इस समय तक 3 करोड़ 17 लाख लोगों ने रिटर्न फाइल किए थे।

पिछले साल से साठ प्रतिशत ज्यादा आयकर रिटर्न दाखिल

इस वर्ष आयकर रिटर्न की संख्‍या अब तक पांच करोड़ हो चुकी है। यह पिछले साल की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में आयकर रिटर्न भरे जाने से साफ है कि लोग आयकर कानून का पालन कर रहे हैं और यह सरकारी वित्‍त व्यवस्था के लिए अच्छा संकेत हैं।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today