Category Archives: व्यापार

उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए अटल नवाचार मिशन की शुरूआत

सरकार ने देश में नवाचार और उद्यमशीलता की संस्‍कृति को बढ़ावा देने के लिए अटल नवाचार मिशन की शुरूआत की है। नीति आयोग ने इसके तहत देशभर में लगभग 80 अटल इंक्‍यूबेशन केंद्र स्‍थापित करने को मंजूरी दी है। ये केंद्र अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर के नवाचार केंद्रों, स्‍टार्टअप कारोबार और विशेषकर प्रौद्योगिकी से संचालित अन्‍य प्रकार की स्‍वरोजगार गतिविधियों को बढ़ावा देने में मददगार होंगे।

वस्‍तु और सेवा कर नेटवर्क संबंधी मंत्रिसमूह की बैठक बेंगलूरू में चल रही है

वस्‍तु और सेवा कर नेटवर्क संबंधी मंत्रिसमूह की एक बैठक इस समय कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू में  चल रही है। इस समूह के अध्‍यक्ष बिहार के उप-मुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी हैं। बैठक में जीएसटीएन और रिटर्न फाइल करने के लिए अगले वर्ष नए फॉर्म लागू होने के बाद उपयोग में लाए जाने वाले नए साफ्टवेयर के कामकाज का जायजा लिया जा रहा है।

एक डॉलर 72 रुपये 23 पैसे का बोला गया

बम्‍बई शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव का रूख है। अब से कुछ देर पहले संवेदी सूचकांक 368 अंक बढकर 37 हजार 489 था। अंतर बैंक मुद्रा बाजार में रुपया 14 पैसे मजबूत हुआ। एक डॉलर 72 रुपये 23 पैसे का बोला गया।

एक डालर 72 रुपये 71 पैसे का

अंतर्राष्‍ट्रीय बाजारों से मिले सकारात्‍मक संकेतों के बीच आज बम्‍बई शेयर बाजार का सेन्‍सेक्‍स और नेशनल स्‍टाक एक्‍सचेंज का निफ्टी मामूली बढ़त बनाए हुए हैं। अब से कुछ देर पहले सेन्‍सेक्‍स 51 अंक बढ़कर 37 हजार 441 पर था। निफ्टी भी 16 अंक की बढ़त के साथ 11 हजार 294 पर था। उधर मुद्रा बाजार में आज शुरुआती कारोबार में रुपया 26 पैसे मजबूत हुआ और दोपहर बाद एक डालर 72 रुपये 71 पैसे का बिक रहा था।

चीन ने 60 अरब डॉलर के अमरीकी उत्‍पादों पर आयात शुल्‍क लगाने का फैसला किया

चीन और अमरीका के बीच व्‍यापार क्षेत्र में तनातनी कल उस समय और तेज हो गई जब चीन ने 60 अरब डॉलर के अमरीकी उत्‍पादों पर आयात शुल्‍क लगाने का फैसला किया। इससे पहले अमरीका सरकार ने दो खरब डॉलर मूल्‍य के चीन के उत्‍पादों पर आयात शुल्‍क लगाया था। दुनिया की इन दो बड़ी आर्थिक शक्तियों के बीच व्‍यापार से जुड़ा विवाद बढ़ता जा रहा है।

अमरीका-चीन व्यापार युद्ध गहराया

अमरीका और चीन के बीच व्यापार युद्ध और गहरा गया है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने लगभग दो अरब डॉलर मूल्य की चीन की वस्तुओं पर अतिरिक्त दस प्रतिशत शुल्क लगाया है। चौबीस सितंबर से ये शुल्क लागू हो जायेंगे। शुरुआत में यह शुल्क दस प्रतिशत होगा और अगर दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं होता है तो अगले वर्ष के आरंभ तक यह 25 प्रतिशत हो जायेगा। श्री ट्रंप ने कहा कि चीन के अनुचित व्यापार नियमों के जवाब में नये शुल्क लागू किये जा रहे हैं।

भारत-बंगलादेश पेट्रोलियम पाइप लाइन का संयुक्त रूप से निर्माण करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेखहसीना वीडियो कांफ्रेस के जरिये भारत-बंगलादेश मैत्री पाइपलाइन परियोजना केनिर्माण का आज संयुक्त रूप से शुभारंभ करेंगे।  इस परियोजना से दोनों देशों केसंबंध और मजबूत होंगे। दोनों देशों के बीच, इस वर्ष अप्रैल में विदेश सचिव विजय गोखलेकी ढाका यात्रा के दौरान पैट्रोलियम पाइपलाइन निर्माण का यह समझौता हुआ था।

देश के निर्यात में पिछले तीन महीने के दौरान तेज वृद्धि हुई

देश के निर्यात में पिछले तीन महीने के दौरान तेज वृद्धि हुई और यह अगस्‍त में 27 अरब 84 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया। पेट्रोलियम, इंजीनियरिंग और फार्मा उत्‍पादों तथा रत्‍न और आभूषणों के निर्यात में बढ़ोत्‍तरी के कारण ऐसा संभव हुआ। वाणिज्‍य मंत्रालय से जारी आंकड़ों के अनुसार निर्यात की वृद्धि दर पिछले तीन महीनों के उच्‍चतम स्‍तर 19 दशमलव दो एक प्रतिशत पर पहुंच गई। इससे पहले मई में निर्यात में 20 दशमलव एक आठ प्रतिशत की वृद्धि रिकॉर्ड की गई थी।

मुद्रास्‍फीति दर अगस्‍त माह में 10 महीने के सबसे कम स्‍तर पर

अगस्‍त माह में खुदरा मंहगाई की दर तीन दशमलव छह नौ प्रतिशत रही जो पिछले दस महीनों में सबसे कम थी। मंहगाई में ये गिरावट फलों, सब्जियों और अन्‍य खाद्य वस्‍तुओं की कीमतों में आई कमी के कारण दर्ज की गई। ये दर रिजर्व बैंक के मध्‍यावधि लक्ष्‍य चार प्रतिशत से भी कम रही है।

अब दूसरे के बैंक खाते में नहीं जमा कर पाएंगे कैश

लोगों के बैंक खाते को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बड़ा फैसला लिया है. नोटबंदी के दौरान बड़े पैमाने पर जालसाजी के आए मामले को देखते हुए एसबीआई ने फैसला लिया है कि किसी के खाते में कोई दूसरा शख्स पैसे नहीं जमा करा पाएगा. यानी अगर मिस्टर ‘A’ का एसबीआई में बैंक खाता है तो केवल वही कैश काउंटर पर जाकर पैसे जमा करा पाएगा. यहां तक की कोई पिता भी अपने बेटे के SBI खाते में पैसे नहीं जमा करा पाएगा.

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today